Jharkhand Eklavya Skill Scheme 2024: ऑनलाइन आवेदन तथा फायदे

Jharkhand Eklavya Skill Scheme 2022
Share with Others

Eklavya Skill Scheme 2024 | Jharkhand Eklavya Skill online registrationएकलव्य प्रशिक्षण योजना 2024

झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं जैसे सावित्री बाई किशोरी समृद्धि योजना में प्रदेश में पढ़ रही छात्राओं को अनेक प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है जो एक लाभकारी योजना सिद्ध हो रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने एक नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम Jharkhand Eklavya Skill Scheme है योजना के बारे में अधिक जानकारी जैसे ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण तथा योजना के फायदे जानने के लिए कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Jharkhand Eklavya Skill Scheme क्या है?

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा की गई है। इस योजना में प्रदेश में पढ़ रहे लाखों विद्यार्थियों को कौशल विकास शिक्षा प्रदान की जायेगी अर्थात उन्हे कौशल प्रशिक्षण की शिक्षा देकर भविष्य में उन्हे रोजगार प्रदान किया जायेगा। जो विद्यार्थी eklavya skill scheme में आवेदन करेंगे उन्हें कई प्रकार के भत्ते राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जायेंगे जैसे रोजगार भत्ता, यात्रा भत्ता, प्लेसमेंट भत्ता आदि दिए जायेंगे। योजना में आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से होगा। विद्यार्थियों को कंप्यूटर की जानकारी प्रदान की जायेगी जिससे उन्हें कौशल विकास में सहायता मिलेगी और वे आगे आत्मनिर्भर हो पाएंगे। तथा इस योजना में छात्रों को निशुल्क कोचिंग सुविधा भी प्रदान की जायेगी, कोचिंग सुविधा कई प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे यूपीएससी (UPSC), JPSC तथा बैंक की नौकरी के लिए प्रदान की जायेगी।

Key Highlights Of Eklavya Skill Scheme

योजना का नामएकलव्य स्किल स्कीम
राज्यझारखंड
किसके द्वारामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन
लाभार्थीविद्यार्थी
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cm.jharkhand.gov.in/

झारखंड एकलव्य स्किल स्कीम के उद्देश्य

  • आर्थिक दृष्टि से कमजोर छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करके उन्हे भविष्य के लिए सक्षम बनाना
  • झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के तहत बालिकाएं तथा दिव्यांगो को 1500 रुपए तथा लड़कों को 1000 रुपए का भत्तादिया जायेगा।
  • हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थियों को 25,00 रुपए का रोजगार भत्ता दिया जायेगा।
  • आर्थिक दृष्टि से कमजोर 8000 विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष निशुल्क कोचिंग प्रदान की जायेगी और विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा से किया जायेगा।
  • विद्यार्थियों को कंप्यूटर तथा इंटरनेट की शिक्षा प्रदान करना।
  • प्रदेश में विद्यार्थियों को कौशल शिक्षा प्रदान करना जिससे वो भविष्य में आत्मनिर्भर हो सके।
  • विद्यार्थियों को बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री लेवल की ट्रेनिंग प्रदान करना जिससे युवा अपनी जीविका भविष्य में जी पाए।
  • विद्यार्थियों को कौशल विकास ट्रेनिंग प्रदान करके उन्हे संगठित क्षेत्रों की कंपनियों में रोजगार प्रदान करना।
  • युवाओं को प्लेसमेंट के पश्चात प्लेसमेंट भत्ता राज्य सरकार द्वारा प्रदान करना।
  • कौशल शिक्षा के पूर्ण होने के पश्चात युवाओं को कौशल विकास का सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा, जिससे रोजगार पाने में आसानी होगी। 

Jharkhand Eklavya Skill Scheme पात्रता 

योजना में आवेदन करने के लिए प्रदेश सरकार ने कुछ पात्रता जारी की है जिनकी सूची निम्नलिखित है:

  • आवेदनकर्ता की आयु 15 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए अन्यथा वो योजना में आवेदन नहीं कर पाएंगे।
  • आवेदनकर्ता झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए अर्थात उसके पास प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया निवास प्रमाण पत्र हो।
  • ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 5 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में अवेदकर्ता का निवास होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास बैंक पासबुक तथा बैंक खाते में आधार नंबर जुड़ा होना चाहिए।

झारखंड एकलव्य स्किल स्कीम ऑनलाइन आवेदन

झारखंड सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण योजना में आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनो माध्यम से किया जा सकता है योजना में आवेदन करने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

  • सबसे पहले आपको योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • योजना के होमपेज पर जाने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन/लॉगिन की बटन नजर आएगी।
  • रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करने के पश्चात आपको अपना मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी भरना होगा।
  • उसके बाद आपको अपनी सारी जानकारी भरना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • योजना में आवेदन ट्रेनिंग सेंटर पर जाकर भी किया जा सकता है

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर 
  • झारखंड निवास प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आयु प्रमाण पत्र
  • स्व घोषणा पत्र
  • पता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र

Eklavya Skill Scheme: लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने बताया की एकलव्य स्किल स्कीम की मदद से लाखों युवाओं को रोजगार की प्राप्ति होगी जिससे उनकी जीविका में काफी परिवर्तन आएगा। युवा प्रशिक्षित होकर कई कंपनियों में जाकर अपना आवेदन कर पाएंगे और रोजगार की प्राप्ति कर पाएंगे। योजना के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट तथा केंद्र  पर प्रदान की जायेगी, प्रदेश सरकार द्वारा कौशल विकास के केंद्र प्रति 5 वर्ग किलोमीटर पर खोले जायेंगे, जिससे विद्यार्थी को अधिक यात्रा न करनी पड़े और इससे समय की बचत होगी।

FAQs

झारखंड एकलव्य स्किल स्कीम क्या है?

योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा की गई। इस योजना में 15-35 वर्ष तक के युवाओं को कौशल विकास की शिक्षा प्रदान की जायेगी। और लड़कियां तथा दिव्यांगो को 1500 तथा लड़कों को 1000 प्रति महीना रोजगार भत्ता दिया जायेगा। जिससे वो भविष्य में इस योजना की मदद से रोजगार प्राप्त कर पाएंगे।

Jharkhand Eklavya Skill Scheme का उद्देश्य क्या है?

योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास की शिक्षा प्रदान करना है जिससे प्रदेश का युवा प्रशिक्षित हो सके और अपनी जीविका के प्रति आत्मनिर्भर हो सके। 


Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *