Haryana CM Uphaar Portal 2022: Register Online For Live Auction

Haryana CM Uphaar Portal 2022
Share with Others

Haryana CM Uphaar Portal 2022 | Haryana CM Uphaar Portal Live Auction | हरियाणा सीएम उपहार पोर्टल

हरियाणा सरकार के अनेक ऐसे कार्य तथा योजनाएं हैं जो प्रदेश के निवासियों के लिए अंत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं योजनाएं जैसे Haryana Overseas Placement Cell के माध्यम से विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है और हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने Haryana CM Dashboard Portal की शुरुआत की हैं जिससे प्रदेश में योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता तथा तेज़ी आयेगी। आज हम आपको हरियाणा की ऐसी योजना के बारे में बात करने जा रहे जिसमे मुख्यमंत्री जी को मिले उपहरो की नीलामी ऑनलाइन माध्यम से की जायेगी। इस पोर्टल का नाम Haryana CM Uphaar Portal है। सीएम उपहार पोर्टल की अधिक जानकारी के लिए कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Haryana CM Uphaar Portal क्या है?

हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने 31 अक्टूबर 2022 को हरियाणा सीएम उपहार पोर्टल की शुरुआत हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से किया। इस पोर्टल के माध्यम से देश अथवा किसी राज्य का नागरिक मुख्यमंत्री को मिले बहुमूल्य उपहारों की ऑनलाइन बोली लगा सकेगा। मुख्यमंत्री को मिले उपहारों की नीलामी ऑनलाइन माध्यम से की जायेगी और जो प्राप्त धनराशि होगी उसे प्रदेश के कल्याण मैं लगाया जायेगा। जिससे प्रदेश के संचालन में जनता की भागीदारी सुनिश्चित होगी और उसके पैसे को प्रदेश के विकास के कार्यों में लगाया जायेगा। मुख्यमंत्री जी ने बताया की उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर सभी उपहारों की प्रदर्शनी लगवाई है जिसे देखने के लिए लोग वहां भी आ सकते है। 

Key Highlights of Haryana CM Uphaar Portal

पोर्टल का नामHaryana CM Uphaar Portal
राज्यहरियाणा
किसके द्वाराश्री मनोहर लाल खट्टर
उद्देश्यमहंगे उपहारों की नीलामी करना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmuphaarhry.com/

Haryana CM Uphaar Portal का मुख्य उद्देश्य 

Haryana CM Uphaar Portal 2022

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया की जब वे कहीं जाते हैं तो लोग उन्हें स्वेच्छा से कई प्रकार के बहुमूल्य उपहार उन्हे दे देते हैं उन्होंने बताया की ये उपहार उनके लिए कोई आवश्यकता नहीं है लेकिन ऐसी चीजों को समाज हितों के लिए भी हो सकता है। चाहे वो उपहार 5 रुपए का हो चाहे वो 5000 रुपए का हो बल्कि उस उपहार से डोनेशन प्राप्त करके समाज के काम में लगाया जा सकता है। इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री जी ने सीएम उपहार पोर्टल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने बताया की उनका भी मन उसमे ठीक हो गया की उन्होंने महंगे उपहार अपने लिए नहीं रखे बल्कि उस उपहार के बदले राज्य कोश में कुछ राशि आ पाई और देने वाले को भी संतुष्ट होगा की उसके दिए हुए उपहार के बदले की राशि का प्रदेश के विकास के कराया में कोई उपयोग हो पाया है। 

Haryana CM Uphaar Portal Online Registration

Haryana CM Uphaar Portal 2022

हरियाणा सीएम उपहार पोर्टल पर उपहारों की बोली लगाने के लिए खरीदने वाले को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, उसके बाद ही वह उपहारों पर बोली लगा पाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए निम्न बातों को ध्यान से समझे। 

  • ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए बोली लगाने वाले व्यक्ति को पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें
  • वेबसाइट पर जाने के बाद उसको buyer signup की बटन पर क्लिक करना होगा।
  • Buyer signup बटन क्लिक के पश्चात आपको अपनी जानकारी भरनी होगी। 
  • जिसमे बोली लगाने वाले नाम, उसके ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, तथा उसका पता लिखना होगा।
  • जिसके बाद उसे अपना पासवर्ड बनाना होगा। जो भविष्य में लॉगिन करने के कार्य में आएगा।
Haryana CM Uphaar Portal 2022

Haryana CM Uphaar Portal कैसे कार्य करता है।

सबसे पहले हरियाणा सीएम उपहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां आपको अपना पंजीकरण करना होगा, पंजीकरण करने के पश्चात व्यक्ति बोली लगाने के लिए सक्षम हो जाएगा। बोली लगाने के लिए आपको Live Auction पर जाना होगा, जहां आप बोली लगाने के लिए उपहारों को देख पाएंगे, अपनी पसंद के उपहार पर आपको क्लिक करना है और आप उस पर बोली लगा पाएंगे। यदि आपसे अधिक कोई और बोली नहीं लगा पाया है तो आपको उस उपहार का विजेता माना जायेगा और आप उस उपहार की बोली गई राशि को जमा करके उस उपहार को प्राप्त कर पाएंगे।

FAQs related to Haryana CM Uphaar Portal

Haryana CM Uphaar Portal क्या है?

हरियाणा सीएम उपहार पोर्टल पोर्टल की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा को गई, इस पोर्टल में मुख्यमंत्री जी को मिले सभी महेंगें उपहारों की ऑनलाइन नीलामी की जायेगी।

हरियाणा सीएम उपहार पोर्टल का क्या उद्देश्य है?

Haryana CM Uphaar Portal मुख्य उद्देश्य यह है कि मुख्यमंत्री जी को मिले महंगे उपहारों को नीलामी के माध्यम से बेंचकर मिली राशि को प्रदेश के विकास के कार्यों में लगाना है।

Haryana CM Uphaar Portal पर बोली कैसे लगाए?

हरियाणा सीएम उपहार पोर्टल पर उपहारों की बोली लगाने के लिए व्यक्ति को स्वयं का ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद वह उपहारों की बोली लगा पाएंगे।


Share with Others

Leave a Reply