Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2022: ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन तथा फायदे

Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2022
Support us By Sharing

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana| सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसमे महिलाएं, बुजुर्ग, पुरुष आदि सभी को लाभ पहुंचाया जा रहा है, हाल ही में झारखंड सरकार ने छात्राओं के लिए एक योजना शुरू की है, जिसका नाम सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना है, आज हम सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करना है तथा इसकी पत्र के बारे में बात करेंगे। योजना के बारे में पूरी जानकारी के लिए कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Contents hide

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2022 क्या है?

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान दिनांक 07 अक्टूबर 2022 को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की है। इस योजना का संचालन पूर्व में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के नाम से किया जा रहा था। Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana में बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी जो कुल 40,000 रुपए है।

इस योजना में लगभग 9 लाख बालिकाओं को लाभान्वित किया जायेगा, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। योजना में कुल 40000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता को किश्तों के माध्यम से बालिका के बैंक खाते में भेजा जाएगा। वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 11479.00 लाख रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। आगामी वित्तीय वर्षो में बजट की राशि को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कदम उठाएगी तथा योजना के प्रचार के लिए बजट का 2 प्रतिशत राशि का प्रयोग किया जायेगा।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Overview

योजना का नामSavitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana
राज्यझारखंड
लाभार्थीकक्षा 8 से 12 तक की तथा 18 वर्ष पूर्ण आयु वाली बालिकाएं
योजना के अंतर्गत राशि₹40,000 /- 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://chatra.nic.in

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2022 का उद्देश्य 

झारखंड सरकार ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अनेक प्रकार के उद्देश्यों का वर्णन किया है जो निम्न प्रकार हैं –

  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत महिला सशक्तिकरण होगा।
  • समाज में चल रही अनेक प्रकार की कुरितिया जो बालिकाओं के लिए अंत्यंत प्रभावशाली हैं जैसे बाल विवाह पर रोक लगाना।
  • हमारे देश में बालिका के शिक्षा पर ज्यादा जोर नही दिया जाता है अतः इस योजना के तहत बालिका शिक्षा पर जोर दिया जाएगा।
  • बालिकाओं को अपने जीवन के प्रति स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु उन्हे सक्षम बनाना है।
  • बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए अनेक कदम इस योजना के तहत उठाए जायेंगे।
  • किशोरियों को उनकी उच्चतर शिक्षा प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा सहायता भी प्रदान की जायेगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में लाभ का प्रारूप

Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2022
लाभार्थीराशि
कक्षा 8 में नामांकित बालिका₹2,500 /-
कक्षा 9 में नामांकित बालिका ₹2,500 /-
कक्षा 10 में नामांकित बालिका₹5000 /-
कक्षा 11 में नामांकित बालिका₹5000 /-
कक्षा 12 में नामांकित बालिका ₹5,000 /-
18-19 वर्ष की आयुकी बालिका को एक मुश्त अनुदान₹20,000 /- 

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में लाभ पाने के लिए पात्रता 

  •  Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana में लाभ पाने की पात्रता केवल माता को प्रथम दो पुत्रियों को ही दिया जायेगा, लाभार्थी को माता द्वारा इस आशय का स्व घोषणा पत्र महिला द्वारा आवेदन के समय सलंग्न किया जाना आवश्यक है।
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 से कक्षा 12 में अध्ययनरत सभी बालिकाओं को लाभान्वित किया जायेगा।
  • जिन बालिकाओं के माता अथवा पिता केंद्र सरकार/ राज्य सरकार/ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/ राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में स्थाई रूप से नौकरी या पेंशन के लाभार्थी हैं वो बालिकाएं इस योजना में शामिल नहीं की जायगी।
  • जिन बालिकाओं के माता अथवा पिता आयकर दाता हैं उन्हे इस योजना शामिल नहीं किया जायेगा।
  • आवेदन के क्रम में आवश्यकता अनुसार बालिका की माता के संबंधित दस्तावेज मान्य होंगे, यदि माता की मृत्यु हो गई है तो उसके पिता के दस्तावेजों को मान्य माना जायेगा।
  • यदि बालिका के माता पिता दोनो की मृत्यु की स्थिति में माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र और बाल कल्याण द्वारा अनाथ का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ सलंग्न करना आवश्यक होगा।

PM Kusum Yojana 2022: How to Apply for Solar Pump

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रक्रिया 

  • लाभार्थी अपने क्षेत्र के आने वाले नजदीकी बाल विकास विभाग के ऑफिस या अपने ग्राम के आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सकते हैं।
  • आवेदक कार्यालय से जरूरी दस्तावेज तथा उनकी जानकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा लेकर प्राप्त योजना फॉर्म को भर कर उसे जमा करेंगे।
  • प्रारंभ में इस योजना का संचालन। ऑफलाइन माध्यम से किया जा रहा है तथा समय के अंतराल के बाद इस योजना को ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ दिया जायेगा।
  • हालांकि, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे मेज अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए मुख्य दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • जन प्रमाण पत्र
  • आवेदक का बैंक अकाउंट नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • झारखंड का निवास प्रमाण पत्र
  • माता/पिता मृत्यु की स्थिति की मृत्यु प्रमाण पत्र
  • स्व घोषणा पत्र
  • प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित आवेदन फॉर्म
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन प्रक्रिया के दौरान ध्यान देने योग्य प्रमुख बातें 
  • बालिका का बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में खाता उपलब्ध होना आवश्यक है, जिसकी फोटोकॉपी आवेदन पत्र के साथ लगाना आवश्यक होगा। बालिका के अलावा किसी और की बैंक पासबुक स्वीकार नहीं की जायेगी।
  • बालिका एवं उसके माता पिता के आधार बना होना आवश्यक है जिसकी फोटो कॉपी आवेदन पत्र के साथ लगाना होगा।
  • लाभार्थी के विकलांग होने की स्थिति में उसे विशेष प्रकार की छूट दी जायेगी।
  • आवेदन करने के पश्चात, आवेदन पत्र को विद्यालय के प्रधानाचार्य से सत्यापन करवाना आवश्यक है।
  • आवेदन पत्र के साथ सभी संबंधित दस्तावेज की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ सलंग्न करना आवश्यक होगा।

PM Kisan status 2022 | अभी चेक करें अपना PM Kisan बेनेफिशरी स्टेटस

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में अंतिम किश्त प्राप्त करने का प्रावधान
  • Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के अंतर्गत लाभ की अंतिम किश्त प्राप्त करने के लिए लाभार्थी की आयु 18 वर्ष  से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अंतिम किश्त प्राप्त करने के लिए लाभार्थी का नाम झारखंड राज्य की मतदाता सूची में होना आवश्यक है। तथा आवेदन करने के दौरान उसे मतदाता पहचान पत्र संख्या EPIC( Electoral Photo Identification Card) देना अनिवार्य होगा। अन्यथा आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जायेगा।
  • लाभार्थी द्वारा अपने 19 वर्ष पूर्ण होने से पहले ही आवेदन करना अनिवार्य होगा।

FAQs

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का क्या उद्देश्य है?

 सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण तथा उन्हें बालिकाओं को उनके जीवन के प्रति अग्रसर बनाना और उन्हें अपनी जिंदगी के निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में कितनी राशि दी जाती है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में बालिकाओं को कुल 40,000 रुपए की सहायता की जायेगी, जो बालिका के खाते में 6 किस्तों में दिया जायेगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शामिल होने के लिए क्या पात्रता है?

इस योजना में कक्षा 8 से 12 तथा 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बालिकाओं को शामिल किया जाएगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन कैसे करें?

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana में आवदेन करने के लिए आवेदक को अपने ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी सेविका या नजदीकी बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन फार्म ले सकते है, हालांकि अभी ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत नहीं की गई।


Support us By Sharing

Leave a Reply