हमीन कर बजट पोर्टल 2023: रजिस्ट्रेशन एवं बजट सुझाव

हमीन कर बजट पोर्टल
Share with Others

हमीन कर बजट पोर्टल | हमीन कर बजट पोर्टल रजिस्ट्रेशन

झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसके माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने में मदद हो रही है हम सबको पता है कि प्रतिवर्ष हमारे देश में एवं प्रदेश में सभी सरकारों द्वारा आगामी वर्ष के लिए वित्तीय बजट प्रस्तुत किया जाता है। वर्ष 2023-24 के लिए वित्तीय बजट प्रस्तुत करने के लिए झारखंड सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाया है जिसके माध्यम से आम जनता प्रदेश के बजट में भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

आज हम हमीन कर बजट पोर्टल एवं हमीन कर बजट एप के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसके माध्यम से प्रदेश की जनता वित्तीय बजट में सुझाव दे सकती है। Hameen kar budget Portal में सुझाव दर्ज करने की प्रक्रिया एवं Hameen kar budget registration के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

हमीन कर बजट पोर्टल क्या है?

हमीन कर बजट पोर्टल 2023

झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 10 जनवरी 2023 को Hameen Kar Budget Portal की शुरुआत की हैं। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश की जनता आगामी वर्ष के लिए प्रायोजित वित्तीय बजट में भाग ले सकती है जिसमे प्रदेश की आम जनता अपने फोन के माध्यम से बजट में सुझाव दे सकती है।

Hameen Kar Budget Mobile App के माध्यम से भी आम नागरिक बजट में महत्वपूर्ण सुझाव दे सकते हैं। मुख्यमंत्री जी ने बताया है की सुझाव दर्ज करने के लिए अंतिम तिथि 20 जनवरी 2023 है और तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपने संबंधित विभाग एवं आयोग का चुनाव करके सुझाव पोस्ट कर सकते हैं। 

Key Highlights

योजना का नामहमीन कर बजट पोर्टल
राज्यझारखंड
शुरू किया गयाश्री हेमंत सोरेन द्वारा
CategoryJharkhand Government Schemes
Last Date 20 january 2023
रजिस्ट्रेशन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट Hameen Kar Budget

हमीन कर पोर्टल में सुझाव दर्ज करने की प्रक्रिया

हमीन कर बजट पोर्टल 2023

प्रदेश सरकार ने Hameen Kar Budget पर बहुमूल्य सुझाव दर्ज करने के लिए अंतिम तिथि 20 जनवरी 2023 रखा है अर्थात इक्षुक व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर करके सुझाव पोस्ट कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको हमीन कर बजट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। और वहां रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको दिए गए स्थान पर मोबाइल नंबर अथवा ईमेल आईडी भरे।
  • इसके बाद आप OTP के लिए Get OTP के बटन पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर पर आए हुए OTP एवं दिखाए गए कैप्चा कोड को भरें और रजिस्ट्रेशन करने के लिए आगे बढ़ें।
  • रजिस्ट्रेशन पेज पर मांगी गई व्यक्तिगत विवरण को भरें और रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जिस भी विभाग अथवा क्षेत्र के विषय में सुझाव देना है उसका चुनाव करें।
  • अब आप अपना सुझाव भरकर पोस्ट कर सकते हैं।
  • नागरिक व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं ट्विटर के माध्यम से अपने सुझाव पोस्ट कर सकते हैं। 
  • ध्यान रहे की एक दिन आप पांच बार OTP को request कर सकते हैं।  
  • हमीन कर बजट मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी ने बताया है की तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जायेगा। जो भी व्यक्ति विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देगा और उसका सुझाव सबसे सर्वश्रेष्ठ होगा तो उसे प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इससे प्रदेश के युवाओं में विकास के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिलेगा। 

हमीन कर बजट पोर्टल पर सुझाव कैसे दे सकते हैं?

झारखंड सरकार द्वारा संचालित हमीन कर बजट में सुझाव देने के लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद आपको अपने संबंधित विभाग एवं क्षेत्र में सुझाव देकर पोस्ट कर सकते हैं। सुझाव देने के लिए व्यक्ति इंस्टाग्राम, ट्विटर एवं व्हाट्सएप का भी प्रयोग कर सकते हैं।

हमीन कर बजट पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने की प्रक्रिया क्या है?

हमीन कर बजट पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
1. होम पेज पर दिए गए स्थान में अपना मोबाइल नंबर भरें और ओटीपी जेनरेट करने के लिए क्लिक करें।
2. दिए गए स्थान में प्राप्त ओटीपी और कैप्चा कोड भरें और आगे बढ़ें।
3. पंजीकरण पृष्ठ में पूछे गए विवरण भरें और अपने सुझाव पोस्ट करें।

क्या मैं बिना मोबाइल नंबर के सुझाव दे सकता हूँ ?

नहीं


Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *