Tsctup Registration एवं Login प्रक्रिया 2024: सहयोग करें

Tsctup Registration
Share with Others

उत्तर प्रदेश में लाखों ऐसे लोग हैं जो बेसिक शिक्षा में नौकरी कर रहे हैं ऐसे में कई ऐसे शिक्षक जन हैं जिनकी असामयिक मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को सहारा एवं उन्हे आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए एक ग्रुप बनाया गया है जिसका नाम TSCT UP है। इसके तहत जिन परिवारों के सदस्य माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में कार्यरत है उन्हे आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए टीएससीटी यूपी ग्रुप की शुरुआत की गई है। इस आर्टिकल को मदद से हम आपको Tsctup Registration एवं TSCT Login के बारे में बात करेंगे। 

Teacher Self Care Team Uttar Pradesh- TSCTUP

टीचर सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश की शुरुआत प्रदेश में कार्यरत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षक को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए किया गया है। TSCT शिक्षको का, शिक्षको के लिए एवं शिक्षको द्वारा समूह से जुड़े शिक्षकों के असामयिक मृत्यु होने पर उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने हेतु बनाया गया है। TSCTUP का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी शिक्षक इस समूह से जुड़े और टीम के किसी भी विधिक सदस्य की अकास्मिक मृत्यु होने पर अन्य सदस्यों द्वारा उसके परिवार को सहयोग दिया जायेगा।

Tsctup Application Download

वर्तमान में TSCT के समूह में बेसिक और माध्यमिक शिक्षक हो भाग ले सकते है। TSCT के तहत अभी तक 119 शिक्षको के परिवारों को 26 करोड़ 26 लाख एवं 66 हजार रुपए से अधिक सहायता पहुचायी गई है जो की शिक्षक इतिहास में पहली बार हुआ है और आगे भी शिक्षको को लाभ पहुंचाया जायेगा। Tsctup में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको Teacher Registration Form भरना होगा जो Tsctup की वेबसाइट पर मिलेगा। 

Tsctup के उद्देश्य 

  • प्रदेश के सभी शिक्षको को टीचर सेल्फ केयर टीम में जोड़ना है।
  • टीम के किसी भी विधिक सदस्य की असामयिक मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाना है।
  • Tsctup से जुड़ने हेतु कोई सदस्यता शुल्क देय नहीं किया गया है। 
  • सदस्य टीचर्स को लाभ पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर प्रदान किया गया है। 

Key Highlights

टॉपिक का नामTSCTUP Registration 
राज्यउत्तर प्रदेश 
कैटेगरीImportant Topics 
व्यवस्था शुल्क50 रुपए
सदस्यता शुल्क निशुल्क
न्यूनतम सहयोग राशि50 रुपए
TSCT UP app download लिंकयहां क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर 7007087337
आधिकारिक वेबसाइट tsctup.in

Tsctup की नियमावली

  • टीचर सेल्फ केयर टीम में जुड़ने के लिए शिक्षक को मात्र 50 रुपए वार्षिक दर से समिति के खाते में जमा करना होगा।
  • जिन सदस्यों ने व्यवस्था शुल्क समिति के खाते में जमा किया है उनको कोई भी दुर्घटना होने पर 1 लाख या उससे अधिक का बिल लगने पर 25 हजार से 50 हजार तक की मदद पहुंचाई जाएगी।
  • 2 नॉमिनी के मामले में प्रथम नॉमिनी को 75 प्रतिशत एवं दूसरे को 25 प्रतिशत दिए जाने का प्रावधान है। 
  • Tsctup के तहत एक सदस्य को एक वर्ष में कम से कम 10 सहयोग करने होगे। यदि किसी स्थिति में सदस्य ने 10 में से 9 ही सहयोग किया है तो उसका शेष 1 सहयोग माफ कर दिया जाएगा।
  • नियमावली के अन्य तथ्यों को पढ़ने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नियमावली के विकल्प पर क्लिक कर सकते है। 
  • अब आगे Tsctup Registration के बारे में बताया गया है।

Tsctup Registration करने के लिए जरूरी बातें एवं दस्तावेज

  • EHRMS कोड
  • नाम
  • जन्मतिथि
  • ईमेल
  • डिपार्टमेंट
  • पदनाम
  • विद्यालय का नाम
  • जिला जहा पोस्टेड हो
  • स्थाई पता
  • नॉमिनी एवं नॉमिनी से संबंध
  • बीमारी यदि कोई हो
  • मोबाइल नंबर 

Tsctup Registration करने की प्रक्रिया

Tsctup Registration
  • सबसे पहले आवेदक को Tsctup की आधिकारिक वेबसाइट या TSCTUP app पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको Registration बटन पर क्लिक  होगा।
  • अब आपको Tsctup Registration Form भरना होगा।
  • फॉर्म भरने के लिए आपको EHRMS कोड भरना होगा।
  • अब आपको अपने मनपसंद का पासवर्ड बनाना होगा और उसे दोबारा भरना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल, जेंडर, एवं ब्लड ग्रुप भरना होगा।
  • अब आपको डिपार्टमेंट यदि बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा में से एक विकल्प का चुनाव करना होगा।
  • अब आपको अपना पदनाम भरना होगा और विद्यालय का नाम भरना होगा।
  • उसके बाद आपको प्रदेश भरना होगा और पोस्टिंग जिला भरना होगा।
  • फिर आपको अपना होम एड्रेस भरना होगा और होम डिस्ट्रिक्ट भरना होगा।
  • उसके बाद आपको 2 Nominee भरना होगा और उनसे संबंध एवं उनका मोबाइल नंबर भरना होगा।
  • यदि आपकी कोई बीमारी है तो उसको भरें अन्यथा उसे खाली छोड़ दे।
  • Tsctup Login करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर भरना होगा।
  • घोषणा करने के बाद आपको Register बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके मोबाइल नंबर SMS आ जायेगा। 

TSCT Login करने की पूरी प्रक्रिया

TSCT Login
  • Tsct up लॉगिन करने के लिए सबसे आपको आधिकारिक वेबसाइट या TSCTUP app पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको होमपेज पर Login बटन क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा जिसको आपने पंजीकरण करते समय भरा था।
  • उसके बाद आपको वही पासवर्ड भरना होगा जो आपने पंजीकरण करते समय बनाया था।
  • और अब लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा। 
  • इस आर्टिकल में आगे आपको सहयोग एवं व्यवस्था शुल्क जमा करने के बारे में बताया गया है।

TSCTUP में व्यवस्था शुल्क कैसे जमा करें?

  • Tsctup में व्यवस्था शुल्क जमा करने के लिए आपको tsctup login करना होगा।
  • उसके बाद आपको वेबसाइट की डैशबोर्ड अथवा tsctup app पर अपलोड रशीद (व्यवस्था शुल्क) पर क्लिक करना होगा। 
  • फॉर्म में दिए गए बैंक खाता संख्या एवं Ifsc कोड को भरकर उसमें व्यवस्था शुल्क जमा करना होगा।
  • बता दे की कम से कम व्यवस्था शुल्क 50 रुपए हैं।
  • अब आपके सामने Vyawasthashulk Donate Form खुल जाएगा। 
  • अब आपको रशीद अपलोड करना होगा और जितनी राशि को रशीद है उसको भरना होगा।
  • अब आपको Date भरना होगा, जिस डेट को आपने व्यवस्था शुल्क दिया था।
  • जब आपने व्यवस्था शुल्क जमा किया होगा तो आपको एक Transaction ID मिली होगी, जिसे आपको भरना होगा।
  • उसके बाद send Donation पर क्लिक करना होगा।  

TSCTUP में सहयोग कैसे करें?

  1. सहयोग करने के लिए आपको लॉगिन करना होगा।
  2. उसके बाद होमपेज पर आपको अपलोड सहयोग रशीद के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपकी स्क्रीन पर जिन सदस्यों की हाल ही में मृत्यु हुई है उनकी सूची आ जायेगी।
  4. उसके बाद आपको जिस भी मृतक सदस्य को सहयोग देना है उसका चुनाव करना होगा।
  5. उसके बाद आपको वही प्रक्रिया अपनानी होगी जो आपने व्यवस्था शुल्क में किया था।
  6. आपको दिए गए बैंक खाते में पैसा भेजना होगा और उसका स्क्रीनशॉट लेने के बाद उसे अपलोड करना होगा।
  7. उसके बाद आपको प्राप्त ट्रांजेक्शन आईडी को भरना होगा और send Donation पर क्लिक करना होगा।
  8. इसी तरह सभी मृतक सदस्यों को आप सहयोग कर सकते हैं।
  9. और आपके सहयोग की राशि कम से कम 50 रुपए होनी चाहिए।

Tsct Sehyog List कैसे देखें?

  • Tsctup Sehyog list देखने के लिए आपको अपने tsctup app या वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको सहयोग लिस्ट पर क्लिक करना होगा।
  • जिसमे आपको आपके द्वारा किए गए सभी सहयोगों की सूची दिखाई देने लगेगी।
  • आप उसमे सदस्य का नाम भी देख सकते हैं। 

हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके काम आई होगी और आपको प्रक्रिया समझने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई होगी। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए आप सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक 7007087337 पर काल कर सकते हैं। 


Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *