यूपी मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना
Share with Others

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 आवेदन फार्म | मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना ऑनलाइन आवेदन | UP Mukhayamantri Matsya Sampada Yojana online Apply

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को लाभकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है चाहे वह बुनकारो को बुनकर सौर ऊर्जा योजना हो या प्रदेश में छात्रों के लिए छत्रावृति प्रदान करना हो, उत्तर प्रदेश सरकार अपने सभी प्रयासों को करने में लगी हुई है। आज हम मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में बात करने जा रहे हैं जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है।

जैसा की हम सभी जानते हैं कि मछली पालन पिछले कुछ वर्षो से बहुत तेज़ी से बढ़ने वाला व्यवसाय बन गया है। इस व्यवसाय में खर्चा कम और मुनाफा ज्यादा होता है। आज हम आपको UP Matsya Sampada Yojana Online Apply एवं सीएम मत्स्य संपदा योजना रजिस्ट्रेशन तथा फायदे बताएंगे, जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से प्रदेश में मछली पालन क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जाएगा। उत्तर प्रदेश मत्स्य संपदा योजना के तहत जिन ग्राम सभाओं में मनरेगा के तहत सुधार कम हुआ है तो वहां के तालाब तथा पोखर में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए बीज बैंक की स्थापना की जायेगी। पहले एक वर्ष में ग्राम पंचायतों में 100 बीज बैंक स्थापित किए जायेंगे, जिससे  अगले 5 वर्षो में 500 बीज बैंक स्थापित हो जायेंगे। 

इस योजना के तहत तालब के पट्टाधारकों को 40% अनुदान यूपी सरकार द्वारा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के मुताबिक 4 लाख रुपए की लागत पर पट्टाधारक को राज्य सरकार द्वारा 1.60 लाख रुपए का अनुदान दिया जायेगा। UP Matsya Sampada Yojana के तहत प्रति वर्ष 500 हेक्टेयर तालाबों में मछली पालन किया जायेगा। जिससे 5 वर्षो में 2500 हेक्टेयर में मछली पालन को बढ़ावा मिल सकेगा। हाल ही मुख्यमंत्री जी ने बताया की प्रदेश में गांव के तालाबों में मछली पालन के लिए निषाद समुदाय को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के उद्देश्य

  • केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तर्ज पर प्रदेश में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत करना।
  • योजना की मदद से प्रदेश में मस्त्य पालन के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।
  • प्रदेश में प्रतिवर्ष 100 मछली बीज बैंको की स्थापना करने का लक्ष्य रखकर अगले 5 वर्षो में 500 बीज बैंको की स्थापना करना।
  • इस योजना के मदद से मत्स्य पालन के क्षेत्र में वृद्धि लाना और ग्रामीण इलाकों में रह रहे मछली पालकों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान करना ही प्रथम उद्देश्य है।
  • प्रदेश में निषाद समुदाय को मछली पालन में आर्थिक सहायता करके उनकी जीविका चलाने में मदद करना। 
  • योजना के तहत प्रतिवर्ष 500 हेक्टेयर तालाबों में मछली पालन को बढ़ावा दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभ

  • UP Matsya Sampada Yojana के तहत मछली पालन को बढ़ावा दिया जायेगा, जिससे प्रदेश में रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जा सके।
  • इस योजना के तहत प्रदेश के मत्स्य पालक कम खर्चे पर अधिक मुनाफा कमा सकेंगे।
  • प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम वर्ष में मछली पालन के लिए कुल लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा।
  • योजना के मुताबिक यदि मत्स्य पालन के लिए 4 लाख प्रति हेक्टेयर खर्च आ रहा है तो प्रदेश सरकार द्वारा 1.60 लाख रुपए का अनुदान दिया दिया जायेगा।

रोजगार पाने के लिए फैमिली आईडी पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें

Key Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना
राज्यउत्तर प्रदेश
शुरू किया गया श्री योगी आदित्यनाथ
विभागमत्स्य पालन विभाग उत्तर प्रदेश
लाभार्थीमत्स्य पालक
लाभकुल लागत का 40%
कैटेगरीUP Government Schemes
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
रजिस्ट्रेशन तिथिफरवरी 2023
आधिकारिक वेबसाइट fisheries.upsdc.gov.in

सीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली बीज बैंको की स्थापना की जायेगी

उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिए गया कि योजना के प्रथम वर्ष में 100 मछली बीज बैंको की स्थापना की जायेगी और इस दर से अगले 5 वर्षों में 500 मछली बीज बैंको की स्थापना हो पायेगी। यह कदम मछली पालन क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए उठाया गया और यह भी ध्यान रखा जायेगा बीज बैंको में अच्छी क्वालिटी का बीज उपलब्ध कराया जाए, ताकि मत्स्य पालकों को फायदा हो सके।

निषाद समुदाय को प्राथमिकता दी जाएगी

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बताया की प्रदेश की ग्राम पंचायतों में तालाब व पोखर में मत्स्य पालन के लिए निषाद समुदाय को प्राथमिकता दी जाएगी। जिससे प्रदेश सरकार निषादों को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित करेगी। इसके अलावा निषाद समुदाय के हित के लिए निषाद राज बोट सब्सिडी योजना की भी शुरुआत की जायेगी, जिसके माध्यम से निषादों को बोट खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जायेगी और उन्हे बेहतर CNG युक्त बोट भी प्रदान की जायेगी। 

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना ऑनलाइन आवेदन

यूपी मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना की पात्रता

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना
  • यह योजना केवल उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
  • इस योजना में मत्स्य पालक, निषाद समुदाय एवं तालाब पट्टा धारकों को शामिल किया जाएगा।
  • यदि कोई व्यक्ति केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लाभ उठा रहा है तो उसे इस योजना के तहत आवदेन स्वीकार नहीं किया जायेगा। 
  • योजना का तहत लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जायेंगे।

सीएम मत्स्य संपदा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • बैंक खाता
  • फोटो
  • राशन कार्ड
  • उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • स्व घोषणा पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • तालाब का पट्टा
  • परिवार रजिस्टर की नकल

Mukhyamantri Matsya Sampada Yojana Apply Online Process

प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना में लाभ पहुंचाने के लिए ऑनलाइन आवदेन पत्र आमंत्रित किए जायेंगे। इक्षुक आवेदक ने निम्न तथ्यों के माध्यम से Mukhyamantri Matsya Sampada Yojana Apply Online कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको होमपेज पर User Registration की बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • उसके बाद आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर, पता, और मोबाइल नंबर को भरना होगा।
  • उसके बाद आपको आगे बढ़ना होगा जहां आपसे आपके तालाब के बारे में जानकारी प्राप्त की जायेगी।
  • पूरी जानकारी भरने के बाद आपको अपने संबंधित डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आप अपना Mukhyamantri Matsya Sampada Yojana Application form को प्रिंट कर पाएंगे।

सीएम मत्स्य संपदा योजना में लाभार्थी चयन की प्रक्रिया

Mukhyamantri Matsya Sampada Yojana के तहत लाभार्थियों के चयन के लिए जिला स्तर पर जिला स्तरीय समिति का गठन किया जायेगा, जिसके सदस्य सचिव के तौर पर मत्स्य विभाग के जिला स्तरीय आधिकारिक ही कार्यान्वयन करेंगे। और यही समिति ही प्रदेश के प्रत्येक जिले में लाभार्थियों का चयन करेगी। 

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की तरह ही प्रदेश में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत की है जिसके माध्यम से प्रदेश में मछली पालन को बढ़ावा दिया जायेगा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया जायेगा। इस योजना में मत्स्य पालन में प्रथम वर्ष के कुल लागत का 40 प्रतिशत अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जायेगा।

Uttar Pradesh Matsya Sampada Yojana में कितनी सब्सिडी दी जाती है?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बताया है कि मत्स्य पालन के लिए प्रथम वर्ष में कुल लागत का 40 प्रतिशत अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जायेगा।


Share with Others

Leave a Reply