बिहार मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना 2023: Apply Online Now

बिहार मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना
Share with Others

बिहार सरकार द्वारा प्रदेश में अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत प्रदेश के नागरिकों को लाभ पहुंचाया जा रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना की शुरुआत की है। आज हम इस योजना के तहत महिलाएं की पात्रता, Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana Apply Online एवं मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना जरूरी दस्तावेज के बारे में बात करेंगे, इसलिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

बिहार मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना 2023

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना की शुरुआत की है जिसके तहत प्रदेश की महिलाओं को बिजनेस खोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा और उन्हें योजना के तहत आर्थिक मदद भी पहुंचाई जाएगी। Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana में केवल बिहार प्रदेश की महिलाओं को ही जोड़ा जायेगा। 

इस योजना के तहत महिलाओं को अपना बिजनेस खोलने के लिए अधिकतम 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी, जिसमे से अधिकतम 5 लाख रुपए का लोन बिना किसी ब्याज के 7 वर्ष तक के लिए दिया जाएगा और इस लोन को अधिकतम 84 आसान किश्तों में जमा किया जायेगा और शेष 5 लाख रुपए प्रदेश सरकार द्वारा सब्सिडी या अनुदान के रूप में प्रदान किया जायेगा।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए पूंजी की आवश्यकता होती है और आज के जमाने में गरीब परिवारों को पूंजी जमा करना बहुत मुश्किल का काम है और यदि वे पूंजी किसी से लेते हैं तो उसका ब्याज बहुत अधिक होता है। इसलिए बिहार सरकार ने बिहार महिला उद्यमी योजना की शुरुआत किया है जिससे महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana Bihar Online Apply करने की लिंक नीचे दी गई है। 

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के उद्देश

  • महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना है।
  • महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद करना है।
  • व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकतम 5 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी ब्याज के प्रदान करना है।
  • प्रदेश सरकार द्वारा अधिकतम 5 लाख रुपए तक का अनुदान एवं सब्सिडी प्रदान करना है।
योजना का नाममुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना 
राज्यबिहार
शुरू किया गयाश्री नीतीश कुमार द्वारा
कैटेगरीBihar Government Schemes 
लाभार्थीमहिलाएं
लाभ10 लाख रुपए तक 
सब्सिडी5 लाख रुपए 
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना की पात्रता

  • केवल बिहार की स्थाई निवासी महिलाओं को ही इस योजना के तहत जोड़ा जायेगा।
  • आवेदनकर्ता कम से कम कक्षा 12 या उससे अधिक कक्षा पास होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता की आयु कम से कम 18 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।
  • प्रोपराइटर की स्थिति में आवेदनकर्ता के नाम से व्यक्तिगत अथवा फर्म के नाम से चालू खाता यानी करेंट अकाउंट होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता अपने फर्म के लिए अपने निजी PAN का प्रयोग कर सकते हैं।
  • प्रस्तावित फर्म के नाम से चालू खाता प्रदान किया गया हो। 

बिहार मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10 की मार्कशीट
  • कक्षा 12 की मार्कशीट
  • आधार कार्ड 
  • करेंट अकाउंट 
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • फोटो 
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक स्टेटमेंट 
  • रद्द की गई चेक

Bihar Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana Apply Online

बिहार महिला उद्यमी योजना में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता को ऊपर दी गई सभी पात्रता को सुनिश्चित करना होगा। इसके बाद आवेदक अपना Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana Application Form भर सकता है। आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए तथ्यों का पालन करना होगा:

बिहार मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना
  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. होमपेज पर आपको Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana Registration बटन पर क्लिक करना होगा।
  3. उसके बाद आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी को भरना होगा और आपनी यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा।
  4. उसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को पूरी तरह से भरना होगा, फॉर्म भरते समय आपको अपनी पूरी जानकारी सही सही भरना होगा।
  5. अंत में आपको ऊपर दिए गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और आगे बढ़ना होगा।
  6. सफलतापूर्वक फॉर्म भरने के बाद वेरिफिकेशन किया जायेगा और उसके बाद आपको योजना के तहत लाभ पहुंचाया जाएगा। 

Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *