बिहार राहत सह बचत योजना 2022-23: ऑनलाइन आवेदन एवं फायदे

बिहार राहत सह बचत योजना 2022-23
Share with Others

बिहार सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जो गरीब जनता, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही हैं जिनकी मदद से प्रदेश के नागरिक अपनी जीविका व्यतीत कर रहे हैं। आज हम ऐसी ही एक कल्याणकारी योजना के बारे में बात करने वाले हैं जिसका नाम राहत सह बचत योजना है। इस योजना को पशु एवं मत्स्य विभाग बिहार द्वारा संचालित किया जा रहा है। राहत सह बचत योजना में ऑनलाइन आवेदन, फायदे एवं उद्देश्य जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

बिहार राहत सह बचत योजना क्या है?

बिहार राहत सह बचत योजना 2022-23

इस योजना की शुरुआत बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा किया गया है जिसमे राज्य के नदियों में मछली का शिकार करने वाले गरीबी रेखा से नीचे मछुआरों को प्रति माह राहत पहुंचाई जाएगी। इस योजना के सफल क्रियान्वयन होने पर एक समयावधि में मछलियों को प्रजनन करने का भी अवसर मिलेगा। जिससे नदियों में स्वतः ही मछलियों की संख्या एवं उत्पादकता में भी वृद्धि होगी।

Rahat Sah Bachat Yojana में मत्स्य का शिकार करने वाले व्यक्तियों को प्रति माह राहत पहुंचाने का कार्य करने के लिए मछुआरों से वार्षिक 1500 रुपए का अंशदान प्राप्त किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार एवं बिहार राज्य सरकार द्वारा भी 1500-1500 रुपए का वार्षिक अंशदान प्रत्येक मछुआरे को प्रदान किया जायेगा। इस प्रकार से प्रत्येक मछुआरे को न्यूनतम 4500 रुपए प्रतिबंधित महीनो में दिया जायेगा। बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राहत सह योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। Rahat Sah Bachat Yojana Apply Online करने के लिए नीचे तक पढ़ें। 

बिहार मार्गीय सुविधा प्रोत्साहन योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन एवं पात्रता

बिहार राहत सह बचत योजना के उद्देश्य 

  • योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की नदियों से मछली का शिकार करने वाले मछुआरों को प्रतिबंधित महीनो में वित्तीय राहत पहुंचाना है।
  • मछुआरों को न्यूनतम ₹4500 रुपए की वित्तीय सहायत प्रतिबंधित माह में दिया जाएगा।
  • प्रदेश की नदियों में मछलियों की संख्या में वृद्धि लाना इस योजना का उद्देश्य है।
  • मछुआरों को जीविकोपार्जन हेतु पूर्ण रूप से सहायता प्रदान करना 

बिहार राहत सह बचत योजना के लाभ 

Rahat Sah Bachat Yojana Benefits जानने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें।

  • जून से अगस्त महीने तक नदियों में शिकार पर प्रतिबंध लगाया जायेगा।
  • नदियों में मछली की संख्या में वृद्धि आयेगी।
  • मछुआरों को जीविका चलाते के लिए प्रतिबंधित महीनो में वित्तीय लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • बाढ़ के समय मछुआरों को आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी।

Key Highlights

योजना का नामराहत सह बचत योजना
राज्यबिहार
लाभार्थीमछुआरे
विभागपशु एवं मत्स्य पालन विभाग
रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि31 जनवरी 2023
CategoryBihar Government Schemes
आवेदन प्रकारऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट fisheries.bihar.gov.in

Bihar Rahat Sah Bachat Yojana Eligibility

  • मछुआरा बिहार प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • मछुआरा की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • मछुआरा जो पूर्णकालिक मछली का शिकार करते हैं।
  • जिला मत्स्य अधिकारी द्वारा निशुल्क मत्स्य शिकारमाही प्रमाण पत्र धारक हो। 
  • गरीबी रेखा नीचे बसर करते हों।
  • मत्स्यजीवी सहयोगी समिति अथवा निबंधन फेडरेशन का सदस्य होना अनिवार्य हैं।

बिहार राहत सह बचत योजना में ऑनलाइन आवदेन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • बिहार निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • बैंक पासबुक
  • निशुल्क मत्स्य शिकारमाही प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • मत्स्यजीवी सहयोगी समिति अथवा निबंधन फेडरेशन के किसी सदस्य की अनुशंसा। 

Bihar Rahat Sah Bachat Yojana Apply Online 

बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए Rahat Sah Bachat Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं जिसमे आवेदन करने की अंतिम तिथि 30/01/2023 रखी गई है। इसलिए ऑनलाइन आवेदन करने लिए निम्न बिंदुओं का पालन करें।

बिहार राहत सह बचत योजना 2022-23
  • ऑनलाइन आवदेन करने के लिए सबसे पहले आपको राहत सह बचत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • उसके बाद आपको मछुआरा एवं मत्स्य पालक रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपनी सारी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, एवं आधार कार्ड आदि को भरना होगा। 
  • ध्यान रहे आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को नोट करना होगा। जिसके बाद आपको लॉगिन करके आवेदन करना होगा।

Bihar Rahat Sah Bachat Yojana Login Process

बिहार राहत सह बचत योजना 2022-23
  • यदि आप पहले रजिस्टर्ड हैं तो आपको राहत सह बचत योजना में आवेदन करने के लिए लॉगिन करना होगा।
  • Rahat Sah Bachat Yojana Login करने के लिए यहां क्लिक करें
  • क्लिक करने के पश्चात आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरना होगा। 
  • उसके बाद आपको योजना का चयन करना होगा उसमें सारी जानकारी भरना होगा।

हेल्पलाइन नंबर:

बिहार सरकार ने सभी प्रकार की योजनाओं में आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी शिकायतों के एक टोल फ्री नंबर जारी किया है जिसके माध्यम आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं

टोल फ्री नंबर: 1800-345-6185

बिहार राहत सह बचत योजना की अंतिम तिथि क्या है?

योजना में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 तय की गई है जो ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा।

बिहार राहत सह बचत योजना क्या है?

इस योजना की शुरुआत बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा की गई है जिसमे बिहार में गरीबी रेखा से नीचे निवास करने वाले मछुआरों को मछली शिकार पर प्रतिबंधित महीनो में आर्थिक मदद पहुचाई जायेगी


Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *