Rajasthan Medical Education Portal 2022: Know Benefits

Medical education Portal
Share with Others

Medical Education Portal 2022| मेडिकल एजुकेशन पोर्टल 2022

राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से पूरे भारत में सबसे बड़ा राज्य है, राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का संचालन बड़े क्षेत्रफल में करना थोड़ा कठिन सा हो जाता है। ऐसे में राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को चलाने के लिए सरकार द्वारा पोर्टल चलाए शुरू किए जाते है। हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने Medical Education Portal की शुरुआत किया है। मेडिकल एजुकेशन पोर्टल की अधिक जानकारी के लिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

What is the Medical Education Portal?

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने 28 अक्टूबर 2022 को चिकित्सा महाविद्याओं के प्रधानाचार्य के साथ बैठक करके इस पोर्टल की शुरुआत की है। तथा पोर्टल के साथ ही 24 चिकित्सा महाविद्यालयों की वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया है। Medical Education Portal एवं वेबसाइट के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र की सभी योजनाएं, परियोजनाएं, बजट घोषणा, मुख्यमंत्री की घोषणाएं, कैबिनेट के निर्णय, राजकीय दस्तावेज, प्रेस विज्ञप्तियां तथा जन जागरूकता संदेश के अनेक प्रकार की आमजन से संबंधित सूचनाओं को प्रदर्शित किया जायेगा। जिससे लाभार्थी तथा आवेदक को अलग अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Medical Education Portal Key Highlights

विषयमेडिकल एजुकेशन पोर्टल 
राज्यराजस्थान
किसके द्वारा शुरू किया गया श्री अशोक गहलोत 
संबंधचिकित्सा
आधिकारिक वेबसाइट https://cmo.rajasthan.gov.in

मेडिकल एजुकेशन पोर्टल का उद्देश्य

Medical Education Portal की शुरुआत एक अच्छे उद्देश्य से किया गया है। जो प्रदेश सरकार के निवासियों को योजनाओं की जानकारी सरल तथा आसानी से मिल जाए। योजना में आवेदन करने वाले व्यक्तियों को उनके आवेदन की जानकारी इसी पोर्टल से प्राप्त हो पाएगी।

  • लाभार्थी अपने लाभ तथा स्टेटस चेक करने में सक्षम होंगे। जिससे उन्हें अलग अलग प्लेटफार्म पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य योजनाएं जैसे चिरंजीवी योजना/ परियोजनाएं/घोषणा/ विज्ञप्ति आदि सभी की जानकारी मेडिकल एजुकेशन पोर्टल पर मिलेगी।
  •  पोर्टल के माध्यम से लोगो में जागरूकता फैलेगी तथा वे सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022| ऑनलाइन आवेदन तथा लॉटरी की स्थिति

24 मेडिकल कॉलेजों की वेबसाइट का लोकार्पण 

श्री अशोक गहलोत जी ने सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के प्राचार्य से संवाद किया व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने Medical Education Portal के प्रति आगामी सुविधाओं की भी चर्चा की। श्री अशोक गहलोत की ने 24 नए चिकित्सा महाविद्यालयों की वेबसाइट का भी लोकार्पण किया, जिससे प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में उछाल आया है। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के  माध्यम से अब प्रदेश के सभी जिलों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इस कारण राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य में मॉडल स्टेट बन गया है।

 Rajasthan Kisan Beej Upahar Yojana Rabi 2022-23: Benefits & Register Online

अस्पतालों में लागू होगा कोड ऑफ कंडक्ट

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने Medical Education Portal के माध्यम से राज्य के सरकारी अस्पतालों के प्रभावी प्रबंधन, साफ सफाई व रखरखाव के लिए “कोड ऑफ कंडक्ट” लागू करने का आदेश दिया है। इससे अस्पतालों में अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगेगी तथा अस्पताल में गंदगी फैलाने वालों पर भी रोक लगेगी। इसके माध्यम से जो लोग दवाइयां तथा जांच के लिए लंबी लाइन लगा के खड़े होते हैं उन्हे सुविधाएं जल्दी प्रदान होगी। सभी अस्पतालों का निरीक्षण तथा साफ सफाई के उचित प्रबंधन किए जायेंगे।

राजस्थान मुख्यमंत्री नि:शुल्क निरोगी योजना 

इस योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा की गई थी जिसमे रोगियों को मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। इस योजना के अंतर्गत अप्रैल माह से लेकर सितंबर माह तक 1.18 करोड़ आउटडोर रोगी तथा 8.47 लाख इनडोर रोगियों को लाभ प्रदान किया गया। 2.74 करोड़ रोगियों को नि:शुल्क जांच की गई तथा इन सेवाओं पर 209.55 करोड़ रुपए की राशि व्यय हुई। 

Medical Education Portal क्या है?

Medical education Portal की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा किया गया है इस पोर्टल में चिकित्सा से जुड़ी सभी प्रकार की योजना की जानकारी प्रदान की जायेगी।

Medical Education Portal के क्या उद्देश्य हैं?

Medical education Portal के माध्यम से प्रदेश सरकार में सभी योजनाएं, परियोजनाएं, घोषणा, विज्ञप्ति आदि सभी प्रकार की सूचनाएं पोर्टल पर प्रदर्शित की जायेगी। जिससे लोगो को जानकारी प्राप्त हो सकेगी। 


Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *