छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल 2022 में लॉगिन कैसे करें?

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल 2022
Support us By Sharing

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कई प्रकार की ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जो प्रदेश के निवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही हैं चाहे वो गोधन न्याय योजना हो या भेंट मुलाकात योजना हो। ये सभी प्रकार की योजनाएं किसानों, महिलाओं तथा बच्चो के लिए बहुत लाभ प्रदान कर रही हैं हाल ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल की शुरुआत की गई है। आज हम मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे की कैसे पोर्टल पर लॉगिन करें तथा इसका प्रयोग करना भी हम आपको दिखाएंगे। सभी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल क्या है?

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन के लिए यह एक अच्छा कदम है जिसमे सरकार द्वारा सभी घोषणाओं की मॉनिटरिंग की जायेगी। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 29 अक्टूबर 2022 को किया गया है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल के माध्यम से जितनी भी सरकार की घोषणाएं होंगी उनकी इंट्री जिले के माध्यम से कलेक्टर के कार्यालय से होगी, तथा उन सभी घोषणाओं की मॉनिटरिंग राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा की जायेगी। 

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार यह जान पाएगी की किस जिले में कितनी घोषणाएं लंबित है या किस जिले कितनी घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल Overview

विषयमुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल
राज्यछत्तीसगढ़
किसके द्वारा शुरू किया गया भूपेश बघेल
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmghoshna.cgstate.gov.in

मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल का उद्देश्य 

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल की शुरुआत एक खास उद्देश्य से की गई है, इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी जिले तथा उनके कलेक्टर एक ही स्थान पर जुड़ पाएंगे, तथा राज्य में चल रही सभी प्रकार की योजनाओं से संबंधित घोषणाओं को मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल पर प्रदर्शित किया जायेगा, जिससे प्रदेश सरकार को यह जानकारी प्राप्त होती रहेगी की कौन सी घोषणा अभी किस जिले में लंबित है और इससे योजनाओं के संचालन में बढ़ोत्तरी तथा तेजी से काम होगा।

मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल पर सरकार द्वारा योजनाओं से संबंधित घोषणाओं की सूची प्रदान की जायेगी तथा सूची से संबंधित जिलों को उनसे जोड़ा जाएगा और उन्हें घोषणाओं में कुल घोषणाएं, पूर्ण घोषणाएं तथा अपूर्ण घोषणाएं की सूची दिखाई देगी। जिससे वो यह मॉनिटरिंग करके घोषणाओं को पूर्ण करने में तेजी लायेंगे।

मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल में लॉगिन कैसे करें?

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित इस पोर्टल में लॉगिन के माध्यम से ही योजनाओं से संबंधित घोषणाओं की मॉनिटरिंग की जा सकेगी। इस पोर्टल की लॉगिन की जानकारी सभी जिले के कलेक्टर तथा विभाग को दे दी जायेगी। जिसका प्रयोग करके सभी अधिकारी पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे। यूजरनेम तथा पासवर्ड सरकार द्वारा दिया जायेगा। 

  • सबसे पहले आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर साइन-इन पेज दिखाई देने लगेगा।
  • उसके बाद सरकार द्वारा दिया गया यूजरनेम तथा पासवर्ड आपको भरना होगा।
  • कैप्चा कोड भरने के पश्चात आपको साइन इन बटन पर क्लिक करना होगा, जिससे आप पोर्टल पर आसानी से लोग-इन कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल पर सूची कैसे देखे?

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बताया की पोर्टल पर लॉगिन होने के पश्चात विभाग तथा जिला कलेक्टर अपने डैशबोर्ड पर योजनाओं तथा उनसे संबंधित घोषणाओं के आंकड़े देख पाएंगे। जिसके बाद आपको जिस भी योजना की सूची देखनी होगी, आप सूची देखे पर क्लिक करेंगे।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल
  • जिसके बाद आपको जिले की सूची तथा उनके आगे संबंधित विभाग का नाम भी दिया रहेगा।
  • इस घोषणा का वर्तमान स्टेटस दिखाएं देगा जो अपूर्ण अथवा पूर्ण में दिखाई देगा।
  • पूर्ण/अपूर्ण के आगे आप घोषणा का वर्तमान स्टेटस की पूरी जानकारी आप इस पोर्टल पर देख पाएंगे। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल पर जिला कलेक्टर घोषणा को अपडेट भी कर पाएंगे तथा सारी जानकारी भर कर उस घोषणा को पूर्ण कर सकेगें

FAQs

मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल क्या है?

इस पोर्टल की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से सभी घोषणाओं की मॉनिटरिंग राज्य सरकार द्वारा अथवा संबंधित विभाग द्वारा किया जायेगा।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री घोषणा पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सरकार द्वारा यूजरनेम और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे लॉगिन करके आप मॉनिटरिंग कर पाएंगे।


Support us By Sharing

Leave a Reply