CG Godhan Nyay Yojana 2024: Best Scheme For Farmers

Godhan Nyay Yojana
Share with Others

CG godhan nyay yojana 2024| Godhan Nyay Yojana registration online | गोधन न्याय योजना आवेदन 2024| Godhan Nyay Yojana 2024 Eligibility

हमारे देश में गोबर का उपयोग करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा एक योजना की शुरुआत की गई है। CG Godhan Nyay Yojana की शुरुआत 20 जुलाई 2020 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू किया गया था। इस योजना के तहत सरकार पशुपालक से गोबर खरीदेगी जिससे सरकार गोबर का प्रयोग करके वर्मी कंपोस्ट खाद का निर्माण करेगी। यह योजना गाय पालने वाले पशुपालक के लिए काफी लाभदायक है। जिसमे किसान अथवा पशुपालक गाय तथा पशु का गोबर बेंच सकेंगे। जो उनके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। तो CG Godhan Nyay Yojana में ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन, पात्रता तथा इसके लाभ जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Godhan Nyay Yojana 2024 Apply Online

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत 20 जुलाई 2024 को किया गया था। जिसमे सरकार 21 जुलाई से गोबर खरीदना शुरू करेगी। और सरकार गोबर 2 रुपए प्रति किलो ग्राम की दर से खरीदेगी तथा गोमूत्र को 4 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदा जायेगा, जिसका पूरा फायदा किसान तथा पशुपालक को होगा। CG Godhan Nyay Yojana के तहत लाभ उठाने के लिए आवेदक को इस योजना में आवेदन करना होगा।

जिससे वह 2 रुपए प्रति किलोग्राम गोबर  तथा 4 रुपए प्रति लीटर गोमूत्र बेंच के अपनी जीविका भी चला सकता है। इस योजना में महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं जिन्हे स्वयं सहायता समूह में जोड़ा जाएगा और महिलाएं गोबर का प्रयोग करके ग्रीन खाद का निर्माण करेंगी।

इस योजना में आवेदन करने से पहले आवेदक को सभी प्रकार की पात्रता, दस्तावेज तथा दिशा निर्देशों का पालन करते हुए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इस योजना में प्रथम चरण में लगभग 2250 केंद्र का निर्माण गोबर खरीदने के लिए किया जायेगा। तथा लगभग 2800 केंद्रो का निर्माण करके दूसरे चरण में गोबर खरीदा जायेगा। इस योजना में अभी तक लगभग 67000 पशुपालकों को जोड़ा जा चुका है जिसमे से 46500 लाभार्थियों से 82000 क्विंटल गोबर खरीदा जा चुका है। खरीदे हुए गोबर की धनराशि पशुपालक के बैंक खाते में DBT के माध्यम से सीधे उसके खाते में भेजी जाती है जिससे उसे किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करनी होती है।

CG Godhan Nyay Yojana Key Highlights

योजना का नामGodhan Nyay Yojana
किसके द्वारा शुरू किया गयामुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा
लाभार्थीसभी किसान तथा पशुपालक
राज्यछत्तीसगढ़
आधिकारिक वेबसाइटhttp://cgstate.gov.in/

Godhan Nyay Yojana का उद्देश्य

CG Godhan Nyay yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देना है जिससे किसान तथा पशुपालक को उसकी जीविका में सहायता मिले और पशुओं का दूध बेंच कर भी पशुपालक अपनी जीविका में काफी मदद कर सकते है। ये किसानों के लिए एक कल्याणकारी योजना है। Godhan Nyay Yojana का मुख्य उद्देश्य हमारे देश में रासायनिक उर्वरक को कम करके ग्रीन खाद के प्रयोग को बढ़ावा देना है। जिससे हमारी फसलें ज्यादा उत्पादन कर सके और खेतो की मिट्टी भी उपजाऊ हो सके।

Godhan Nyay Yojana: Benefits

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू इस योजना में अनेक फायदे हैं:-

  • पशुपालक गोबर बेंच के आमदनी कमा सकता है।
  • महिलाएं तथा स्वयं सहायता समूह गोबर को खाद में बदलने का काम करती हैं।
  • महिलाएं गोबर से अगरबत्ती, मूर्तियां तथा ईंधन के रूप में प्रयोग करती हैं।
  • पशुपालक को प्राप्त धनराशि DBT के माध्यम से सीधे उसके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • इस योजना के तहत पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा तथा पशुओं का दूध बेचकर भी किसान आमदनी कमा सकता है। 
  • इस योजना में रासायनिक उर्वरक का एक अच्छा विकल्प वर्मी कंपोस्ट बन रहा है।
  •  योजना में अगस्त 2023 तक महिलाओ को 81.84 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।
  • लाभार्थियों को अगस्त 2023 तक 335.35 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

CG Godhan Nyay Yojana 2024 Apply Online

गोधन न्याय योजना में आवेदन करने के लिए आपको किसी ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं है इस योजना में आप घर बैठे आवेदन कर सकते हैं वो भी अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर से।

godhan nyay yojana
  • Godhan Nyay Yojana में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको वहां रजिस्टर का ऑप्शन दिखेगा जिसपर क्लिक करने के बाद आपको नया पोर्टल खुलेगा।
  • जहां आप अपना डिपार्टमेंट सिलेक्ट करके, अपना मोबाइल नंबर भेरेंगे।
  • जिसके बाद आपका पोर्टल खुल जाएगा और आप वहां अपनी सारी जानकारी भर के आवेदन कर सकते हैं।
  • ध्यान रहे, रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपको सारी शर्ते तथा जरूरी दस्तावेजों को पढ़ना आवश्यक है।

CG गोधन न्याय योजना की पात्रता

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना में आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता जारी की गई हैं :-

  • गोधन न्याय योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
  • वह किसान अथवा पशुपालक होना चाहिए।
  • महिलाओ को भाग लेने के लिए स्वयं सहायता समूह में जुड़ा होना चाहिए।
  • इस योजना में महिलाएं भी भाग ले सकती हैं।
  • योजना में शामिल होने के लिए लाभार्थी के पास बैंक खाता होना आवश्यक है।

read more:- Pradhan mantri Matsya Sampada Yojana 2022 Apply Online

Godhan Nyay Yojana आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड 
  • बैंक पासबुक तथा बैंक खाता नंबर
  • छत्तीसगढ़ द्वारा निवास प्रमाण पत्र
  • खसरा अथवा खतौनी
  • राशन कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड
  • भरा हुआ फॉर्म
  • मोबाइल नंबर

CG Godhan Nyay Yojana में 335.35 करोड़ का भुक्तान किया गया 

हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्विटर के माध्यम से सूचित किया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अगस्त 2024 तक 335.35 करोड़ रुपए लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा गया है जिसमे 81.85 करोड़ रुपए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के जरिए भेजा गया है।

इस योजना में लाभार्थियों को DBT के माध्यम से सीधे उसके बैंक खाते में भेजा जाता है। जिससे किसानों को किसी के पास पैसों के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। अब वे अपने बैंक खाते से सीधे पैसे निकाल सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब गोमूत्र भी खरीदा जायेगा 

Godhan Nyay Yojana में सरकार ने कहा की अब वे गोबर के साथ साथ गोमूत्र भी खरीदेगी, इस गोमूत्र की कीमत 4 रुपए प्रति लीटर होगी। जो सरकार द्वारा गोबर के साथ भी खरीदा जायेगा। अभी तक 8400 गौठान बनाए गए हैं जो प्रत्येक जिले में काम कर रहे हैं। Godhan Nyay Yojna के निदेशक के रूप में डॉ. अय्याज तंबोली ने सभी जिला कलेक्टर को अनुरोध किया है कि वे गौठानों में गोमूत्र की खरीद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें और सभी नियमों का पालन करें। और कहा गया कि किसी भी प्रकार की धांधली नही होने पाए।

FAQS

गोधन न्याय योजना कब शुरू हुई?

यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2020 में शुरू की गई थी।

Godhan Nyay Yojana क्या है?

इस योजना में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पशुपालकों से गोबर तथा गोमूत्र खरीदा जाता है और उसका मूल्य भी लाभार्थिओ को दिया जाता है।

गोधन न्याय योजना में गोबर तथा गोमूत्र की क्या कीमत दी जाती है?

इस योजना में गोबर 2 रुपए प्रति किलो तथा गोमूत्र 4 रुपए प्रति लीटर दिया जाता है।

गोधन न्याय योजना में लाभार्थियों को पैसा किसके माध्यम से दिया जाता है?

CG Godhan Nyay Yojana में लाभार्थियों को पैसा DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाता है।


गोधन न्याय योजना में महिलाओं का क्या काम है?

इस योजना में महिलाएं गोबर का प्रयोग करके खाद, अगरबत्ती तथा मूर्तियां बनाने का कार्य करती हैं।

गोधन न्याय योजना का पंजियन फॉर्म कहा मिलेगा?

 इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन के माध्यम से पंजीयन फॉर्म मिलेगा। ऑफलाइन फॉर्म के लिए आवेदक को अपने ग्राम के प्रधान से संपर्क करना पड़ेगा।


Share with Others

Leave a Reply