Pradhan mantri Matsya Sampada Yojana 2024 Apply Online

PMMSY-Pradhan mantri Matsya Sampada Yojana 2022
Share with Others

 नमस्कार दोस्तों हमारे देश में कई प्रकार की ऐसी योजनाएं जो लोगों के लिए कल्याणकारी योजना सिद्ध हुई हैं उनमें से एक ऐसी योजना है जो हमारे देश के मछुवारों के लिए लाभदायक सिद्ध हुई है इस योजना का नाम PM Matsya Sampada Yojana (Pmmsy) है। हम इस लेख में Pradhan mantri Matsya Sampada Yojana (Pmmsy) योजना क्या है, इसके के बारे में तथा उसके क्या लाभ और कैसे आवेदन करें जानेंगे, कृपया इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।

Pradhan mantri Matsya Sampada Yojana (Pmmsy) योजना क्या है

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत 20 मई 2020 में कैबिनेट के द्वारा शुरू की गई। यह योजना भारत में मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत और जिम्मेदार विकास के माध्यम से नीली क्रांति लाने के लिए है। भारत के मत्स्य पालन क्षेत्र में 20050 करोड़ के अब तक के उच्चतम निवेश के साथ Rs. 9407 करोड़ का केंद्रीय हिस्सा राज्य का हिस्सा Rs. 4880 करोड़ और हितग्राहियों का योगदान Rs. 5763 करोड़ शामिल है Pradhan mantri Matsya Sampada Yojana (Pmmsy) भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2020-2021 से वित्तीय वर्ष 2024-25 तक 5 वर्षों के लिए लागू किया जाएगा।

key Highlights

योजना का नामप्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (pmmsy)
कब शुरू हुई20 मई 2020
किसके द्वारापीएम नरेंद्र मोदी जी
योजना का प्रकारमत्स्य पालन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmmsy.dof.gov.in/

Pradhan mantri Matsya Sampada Yojana के लाभ तथा उद्देश्य

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (pmmsy) का लक्ष्य 2018-19 में 137.58 लाख टन से 9% की औसत वृद्धि के साथ 2024-25 तक मछली उत्पादन को 220 लाख टन तक बढ़ाना है। केन्द्रीय मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इस योजना से निर्यात आय दुगनी होकर रु. 2024-25 तक 100000 करोड़ करने का लक्ष्य है। यह योजना अगले पांच वर्षों की अवधि में मत्स्य पालन क्षेत्र में लगभग 55 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।

  • स्थायी रूप से मत्स्य पालन क्षमता का दोहन करना।
  • 2025 तक मछुआरों और मछली किसानों की आय दोगुनी करना और रोजगार पैदा करना।
  • भारत के मछुआरों को सामाजिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से सुरक्षा प्रदान करना।
  • भूमि और पानी के उपयोग से मछली उत्पादन में वृद्धि करना।
  • मछली पकड़ने वाले जहाज के लिए बीमा कवर पहली बार शुरू किया गया।
  • स्वच्छता प्रमुख निवेश के लिए मछली पकड़ने के बंदरगाह और लैंडिंग केंद्रों के क्षेत्र में किया गया।
  • मछली पालकों को समुद्र के स्तर पर सहायता प्रदान की जाएगी और उन्हें गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए अच्छे मछली पकड़ने का जहाज दिया जाएगा।

PM Matsya Sampada Yojana (Pmmsy) में कौन शामिल किए जायेंगें

इस योजना में मत्स्य पालन से जुड़े हुए सभी व्यक्तियों को कवर किया जायेगा। 

  • मछुआरों,मछली किसान,मछली विक्रेता
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति
  • महिलाएं
  • मत्स्य विकास निगम 
  • स्वयं सहायता समूह

Pradhan mantri Matsya Sampada Yojana (Pmmsy) का फंडिंग पैटर्न 

इस योजना में फंडिंग पैटर्न दो वर्गों में किया जाता है

  1. Central sector scheme (CS):
  • गैर लाभार्थी उन्मुख की दशा में पूरी लगात केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी।
  • लाभार्थी उन्मुख की दशा में सामान्य श्रेणी को केंद्र सरकार द्वारा 40% तथा महिला/एससी/एसटी को 60% की सहायता प्रदान की जाएगी।

     2.Central sponsored scheme(CSS) :

  • केंद्र सरकार द्वारा उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए 90% तथा अन्य राज्यों के लिए 60% की सहायता दी जाति है
राज्य/संघ राज्य क्षेत्र फंडिंग पैटर्नयोगदान
सामान्य राज्य50:50 केंद्र और सामान्य राज्यकेंद्र शेयर रु. 1500+ स्टेट शेयर रु. 1500 + लाभार्थी शेयर रु. 1500= रु. 4500/- वर्ष
उत्तर पूर्व और हिमालयी राज्य80:20 केंद्र और पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यकेंद्र शेयर रु. 2400+ स्टेट शेयर रु. 600 + लाभार्थी शेयर रु. 1500 = रु. 4500/- वर्ष
केंद्र शासित प्रदेशकेंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्र के हिस्से के रूप में 100% (विधायिका के साथ और विधायिका के बिना)केंद्र शेयर रु. 3000 + लाभार्थी का हिस्सा 1500 रुपये = 4500 रुपये/-वर्ष

PM Matsya Sampada Yojana (Pmmsy) के लिए आवेदन कैसे करें।

पीएम मत्स्य संपदा योजना में आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://dof.gov.in/pmmsy पर  जाना होगा। वहां जाने के बाद आप योजना से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

PMMSY योजना की अवधि क्या है?

PMMSY को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वित्त वर्ष 2020-21 से वित्त वर्ष 2024-25 तक 5 (पांच) वर्ष की अवधि के लिए लागू किया जाएगा ।

PMMSY के प्रस्तुत प्रस्ताव तहत क्या भूमि की खरीद के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी ?

नहीं

क्या हम इसी प्रस्ताव को FIDF और PMMSY के तहत लागू कर सकते हैं?

नहीं

क्या PMMSY के पास विशेष रूप से उत्तर पूर्वी और हिमालयी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मत्स्य पालन के विकास के लिए कोई योजना है?

हाँ। PMMSY की विशेष रूप से उत्तर पूर्वी और हिमालयी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में मत्स्य पालन के विकास के लिए विशेष योजनाएं हैं

pmjjby-प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 2022 कैसे आवेदन करें ?
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022 Apply now | अभी आवेदन करें

Share with Others

Leave a Reply