Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana list 2022: सूची देखें

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List
Share with Others

Pradhan mantri Fasal Bima Yojana List 2023 | Check Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List

भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं चाहे वह किसान सम्मान निधि के तहत प्रति वर्ष 6000 रुपए देने की बात हो या फिर कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप प्रदान करना हो, ऐसी कई प्रकार की योजाएं किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही हैं, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना का संचालन किया जा रहा है।

यह योजना किसानों को फसल का बीमा प्रदान करेगी जो सूखा, बरसात या ओलावृष्ठ के समय फसल का नुकसान होने पर किसानों को मुवावजा प्रदान करेंगी। आज हम Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana list के बारे में बात करेंगे की कैसे इसको देखे और कैसे इस योजना में आवदेन करें। 

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana क्या है?

 फसल बीमा योजना की शुरुआत प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2016 में की गई थी, योजना के तहत प्राकृतिक कारण की वजह से नष्ट होने पर सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है, भारत देश के अनेक बीमा कंपनी के साथ मिलकर किसानों को लाभ प्रदान करने तथा उन्हें योजना में जोड़ना है।

रबी की फसल में 1.5% का प्रीमियम, खरीद की फसल में 2% का प्रीमियम तथा बागवानी फसलों में 5% का अधिकतम बीमा प्रभार देय होगा। इस योजना में ओला, जलभराव और लैंड स्लाइड जैसी आपदाओं को स्थानीय आपदा माना जायेगा और ग्रसित किसानों को Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana list में शामिल करके उन्हें आर्थिक मदद प्रदान की जायेगी।

Key Highlights

योजना का नामPradhan mantri Fasal Bima Yojana List
शुरू किया गयानरेन्द्र मोदी जी द्वारा
लाभार्थीकिसान
विभागकृषि विभाग
आवदेन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
कैटेगरीकिसान संबंधित योजना
Official Website pmfby.gov.in/

प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के उद्देश्य

  • प्राकृतिक आपदाओं, कीट और बीमारी के परिणामस्वरूप किसी भी अधिसूचित फसल के विफल होने की स्थिति में किसानों को बीमा और वित्तीय सहायता प्रदान करना।
  • Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List के माध्यम से खेती में अपनी निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए किसानों की आय को स्थिर करना।
  • किसानों को नवीन और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • कृषि क्षेत्र में ऋण का प्रवाह सुनिश्चित करना।
  • प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों को उत्पादन जोखिमों से बचाने के अलावा कृषि क्षेत्र की वृद्धि और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाती हैं।
  • बहुत कम प्रीमियम देय दरों पर अनेक किसानों को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य से लगभग 50% किसानों को बीमित करना है।
  • फोन और रिमोट सेंसिंग के माध्यम से सरल और स्मार्ट तकनीक का उपयोग त्वरित अनुमान और दावों का शीघ्र निपटान करने का उद्देश्य।

Fasal Bima List में कवर की जाने वाली आपदाएं

  1. प्राकृतिक आग 
  2. तूफान, चक्रवात आदि
  3. बाढ़, भूस्खलन
  4. सूखा
  5. कीट और रोग

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List की प्रीमियम दरें

मौसमफसलें किसानों द्वारा देय अधिकतम बीमा शुल्क
खरीफधान, उड़द, बाजरा आदि 2%
रबी गेहूं, सरसों, मटर आदि1.5 %
बागवानी अथवा वाणिज्यिक फसलसूरजमुखी, कपास, जायद की फसलें5%

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List में शामिल होने के लिए आवदेन प्रक्रिया 

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana list 2022

योजना में शामिल होने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा जो निम्न तथ्यों को ध्यान में रख कर किया जा सकता है:

  • सबसे पहले आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर विजिट करने के पश्चात आप होमपेज पर पहुंच जायेंगे ।
  • वहां आप Farmer’s Corner देख पाएंगे और आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपको दो विकल्प दिखाई देंगे पहला विकल्प लॉगिन का होगा दूसरा विकल्प Guest Farmer का होगा। आपको Guest farmer पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा जिसमे आपको अपना नाम तथा पिता अथवा पति का नाम भरना होगा।
  • अपनी सारी व्यक्तिगत जानकारी भरने के पश्चात आप create user पर क्लिक करेंगे और आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।
  • ध्यान रहे आपकी सभी जानकारी सही और दस्तावेजों से मिलती हुई होनी चाहिए।
  • योजना में आप किसान ऐप के द्वारा भी कर पाएंगे। किसान ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आपको एक Receipt Number मिलेगा उसके माध्यम से आप fasal Bima List में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

आवदेन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • किसान ID
  • बैंक खाता नंबर
  • बैंक पासबुक
  • खसरा एवं खतौनी
  • मोबाइल नंबर

Insurance Premium Calculate कैसे करें

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana list 2022

अपना प्रीमियम देय कैलकुलेट करने के लिए किसानों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, और उन्हे Insurance Premium Calculator पर क्लिक करना होगा और फसल का मौसम, वर्ष, योजना, राज्य, जिला आदि को सेलेक्ट करने के पश्चात आपको Calculate बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपको प्रीमियम देय की कुल राशि दिखाई दे जायेगी।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List 

भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा हर वर्ष फसल बीमा लिस्ट जारी की जाती है जिसमें किसानों का नाम दर्ज हुआ होता है और बीमा एजेंसी का नाम होता है और किसान इस लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको रिपोर्ट्स पर क्लिक करना होगा और आप राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करके आप अपना नाम PM Fasal Bima Yojana list में देख पाएंगे। 

FAQs

प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना क्या है?

इस योजना की शुरआत वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया जिसमे किसानों की फसल का बीमा किया जाता है और प्राकृतिक आपदाओं से नष्ट होने वाली फसल का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List में कैसे शामिल हो?

 योजना की लाभार्थी लिस्ट में शामिल होने के लिए सबसे पहले आपको किसान पंजीकरण करना होगा जो योजना की अधियाकृक वेबसाइट से होगा और प्रीमियम भुगतान करना होगा।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana में प्रीमियम देय कैसे होता है?

PM Fasal Bima List में तीन प्रीमियम दिए जाने की बात कही गई है जो खरीफ के लिए 2 %, रबी के लिए 1.5 प्रतिशत तथा बागवानी एवं वाणिज्यिक फसलों के लिए 5 प्रतिशत प्रीमियम भुगतान देय है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List कैसे देखें?

लाभार्थी को सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूची वाले बटन पर क्लिक करना होगा और अपने राज्य, जिला, ब्लॉक एवं पंचायत का चुनाव करके वह सूची देख पाएंगे।


Share with Others

Leave a Reply