महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन एवं पात्रता

महिला सम्मान बचत पत्र योजना
Share with Others

Mahila samman Saving Certificate| Mahila Samman Bachat Patra Yojana How to Apply | Mahila Samman Bachat Patra How to Investमहिला सम्मान बचत पत्र योजना

जैसा की हम सभी जानते है प्रत्येक वर्ष 1 फरवरी को भारत सरकार द्वारा बजट पेश किया जाता है और देश की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखे हुए बजट को बनाया जाता है, कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन एवं अनुमोदन किया जाता है। आज ऐसी ही एक कल्याणकारी योजना के बारे में बात करने जा रहा है जो वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में शुरू की गई है। इस योजना का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है जो महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जायेगी। महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत फायदे एवं उद्देश्य जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

Mahila Samman Bachat Patra in Hindi

भारत सरकार की वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमन की ने बचत घोषणा करते समय महिला सम्मान बचत योजना शुरू करने की बात कही है जो महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाली है। इस योजना की शुरआत आजादी के अमृत महोत्सव को मानने के उद्देश्य से खासकर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना एक लघु बचत योजना है जो भारत में रह रही महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। इस योजना के अंतर्गत वे महिलाएं जो निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग एवं किसान परिवार से जुड़ी एवं जो महिलाएं आयकर नही देती हैं, उन्हे जोड़ा जाएगा।

योजना के तहत महिलाओं द्वारा 2 लाख रुपए की जमा राशि पर 7.5% का ब्याज उन्हे दिया जायेगा। इस जमा राशि की अवधि 2 वर्ष तक होगी यही मार्च 2023 से मार्च 2025 तक के लिए मान्य होगा। यदि आपातकालीन स्थिति में पैसों की जरूरत पड़ती है तो आंशिक निकासी भी संभव होगी अर्थात वे अपना पैसा निकाल भी सकती हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना अगले 2 वर्ष तक लिए मान्य होगी।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के उद्देश्य

बजट घोषणा के दौरान वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमन ने Mahila Samman Bachat Patra Objective के बारे में बताया है जो नीचे दिए गए तथ्यों के रूप में लिखित है:

  • भारत देश की महिलाओं को वित्तीय समावेशन के तहत जोड़ना एवं उन्हे लाभ पहुंचाना है।
  • उन्हे जमा राशि पर बैंक दरों से अधिक ब्याज दर प्रदान करना है।
  • इस योजना के अंतर्गत सभी वर्ग की महिलाओं को लाभ पहिचाना है।
  •  महिलाओं को जमा राशि पर आंशिक निकासी का भी विकल्प दिया जायेगा।

Mahila samman Bachat Patra Calculator

कुल जमा राशि2 लाख रुपए
अवधि2 वर्ष के लिए
ब्याज दर7.5% वार्षिक दर
अवधि के बाद प्राप्त राशि2 लाख 31 हजार रुपए

महिला समान बचत पत्र के लाभ

  • भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए यह अत्यंत लाभकारी योजना सिद्ध होगी।
  • महिलाओं को 2 लाख रुपए की जमा राशि पर 7.5% का ब्याज दिया जायेगा, जिसकी अवधि 2 वर्ष तक के लिए होगी।
  • यह ब्याज दर सभी बैंको की दर से अधिक है अर्थात इसमें इन्हे ज्यादा फायदा होगा। 
  • यदि कोई महिला 2 लाख रुपए, 2 वर्ष के लिए इस योजना में जमा करती है तो उसे मार्च 2025 में 2 लाख 31 हजार रुपए मिलेंगे। 
  • यह एक सरकार योजना है इसलिए इसमें किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं है। 
  • यदि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति आती है तो आंशिक निकासी की भी सुविधा प्रदान की गई है। 

Key Highlights

योजना का नाममहिला सम्मान बचत पत्र योजना 
शुरू किया गयानरेंद्र मोदी जी द्वारा
लाभार्थीमहिलाएं
विभाग वित्तीय विभाग
कैटेगरीकेंद्रीय योजनाएं 
जमा राशि2 लाख रुपए तक
Mahila Samman Bachat patra interest 7.5%
आवेदन मोडऑनलाइन मोड
योजना की अवधिवर्ष 2025 तक
आधिकारिक वेबसाइट Available Soon

Mahila Samman Bachat Patra Yojana Eligibility (पात्रता)

महिला सम्मान बचत पत्र योजना पात्रता जानने के लिए नीचे दिए गए तथ्यों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • यह योजना केवल भारतीय मूल की महिलाओं के लिए ही उपलब्ध होगी।
  • वे महिलाएं जो आयकर दाता हैं उन्हे इस योजना के अंतर्गत शामिल नहीं किया जायेगा। 
  • स्वयं सहायता समूह, मध्यम वर्ग की महिलाएं, निम्न वर्ग की महिलाएं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभ पहुंचाया जायेगा।
  • महिला परिवार की आय 7 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत उन्ही महिलाओं को शामिल किया जाएगा जिनका बैंक खाता प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोला गया है। 

महिला सम्मान बचत योजना ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्व घोषणा पत्र

Mahila Samman Bachat Patra Online Registration

महिला सम्मान बचत पत्र योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए गांव-गांव में कैंप लगाए जायेंगे तथा भारत सरकार द्वारा एक वेबसाइट भी चलाई जाएगी, जिसकी मदद से ऑनलाइन आवेदन पत्रों की स्वीकृत की जायेगी। भारत सरकार बैंको के साथ मिलकर भी इस योजना का संचालन करेगी और उन्हे बढ़ावा देगी। 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है?

महिला सम्मान बचत पत्र बहुत कल्याणकारी योजना है जिसकी मदद से देश की महिलाएं को 2 लाख रुपए की जमा राशि पर उन्हें 7.5% वार्षिक ब्याज प्रदान किया जाएगा, जिसकी अवधि 2 वर्ष तक के लिए होगी। योजना अवधि पूर्ण होने पश्चात महिला को 2 लाख 30 हजार रुपए दिया जायेंगे।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की पात्रता क्या है?

महिला सम्मान बचत योजना के अंतर्गत निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं किसान महिलाओं को जोड़ा जाएगा। आयकर दाता महिलाओं को इस योजना में नहीं जोड़ा जाएगा।


Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *