मध्यप्रदेश युवा पोर्टल 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं फायदे

मध्यप्रदेश युवा पोर्टल
Share with Others

yuvaportal.mp.gov.in | Yuva Portal MP

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मध्यप्रदेश युवा पोर्टल की शुरुआत की है, जिसके तहत युवाओं को अनेक सरकारी सेवाओं के साथ जोड़ा जाएगा और उन्हे लाभ पहुंचाया जायेगा। युवा पोर्टल के माध्यम से आप सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। MP Yuva Portal से जुड़ी सभी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन, फायदे एवं उद्देश्य जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

मध्यप्रदेश युवा पोर्टल क्या है?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी युवा नीति को लॉन्च करते समय एमपी युवा पोर्टल की शुरुआत किया है, उन्होंने बताया है कि युवा पोर्टल का उद्देश्य राज्य के युवाओं को उनके कौशल, ज्ञान और समग्र विकास को बढ़ाने के अवसरों को प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना और भविष्य के लिए प्रेरित करना है। Yuva Portal के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं, प्रयासों और संसाधनों से जुड़ने के लिए मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए कई तरह की सेवाएं और अवसर प्रदान किया जायेगा। इसके अंतर्गत कौशल विकास कार्यक्रमों, रोजगार के अवसरों, उद्दमिता विकास, स्कॉलरशिप और कैरियर मार्गदर्शन के बारे में पोर्टल पर जानकारी प्रदान किया जायेगा।  

मध्यप्रदेश युवा पोर्टल 2023

एमपी युवा पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के ऑनलाइन आवेदन भी किए जायेंगे, कौशल कमाई योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 जून 2023 से प्रारंभ किए जायेंगे। Yuva Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं अर्थात इक्षुक युवा अपना पंजीकरण कर सकता है, पंजीकरण करने की विधि नीचे प्रदान की गई है।

एमपी युवा पोर्टल की मुख्य विशेषताएं

युवाओं के लिए योजनाएं:

Yuva Portal के माध्यम से आप मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, हाल ही में मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना को शुरू किया है, जिसका आवेदन इस पोर्टल के माध्यम से ही किया जायेगा। और अन्य योजनाएं जैसे रोजगार नियोजन, छात्रवृत्ति, कौशल विकास, प्रवेश परीक्षा, पेंशन एवं पुरुष्कार आदि योजनाओं को भी शामिल किया जायेगा।

मेंटरशिप सेवा:

जो भी युवा अपने करियर अथवा पसंदीदा क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उन्हे सरकार द्वारा चयनित मेंटर द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। इसके लिए युवाओं को MP Yuva Portal Registration करना होगा। 

संवाद एवं सुझाव:

प्रदेश के युवा अब इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार को विभिन्न योजनाओं एवं क्षेत्रों के प्रति चर्चा एवं संवाद कर पाएंगे। इससे प्रदेश के युवा राज्य एवं देश के विकास के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगे। तथा जो भी युवा पोर्टल पर अपना ब्लॉग लिखना चाहता है तो उन्हें युवा पोर्टल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर संपर्क करना होगा। 

युवाओं की उपलब्धियां

जैसा की हम सभी जानते है की युवा किसी भी प्रदेश की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है, तो युवा पोर्टल के माध्यम से प्रदेश सरकार युवाओं की उपलब्धियों को जन जन पहुंचाना चाहती है जिससे अन्य लोगो को प्रेरणा मिले। 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी:

जैसा की हम सभी जानते है कि युवा बहुत से संस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते है, इसी को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची MP Yuva Portal पर प्रकाशित कर दी जायेगी। 

मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना ऑनलाइन आवेदन

Key Highlights

पोर्टल का नामएमपी युवा पोर्टल
राज्यमध्यप्रदेश
शुरू किया गयाशिवराज सिंह चौहान 
लाभार्थीयुवा
कैटेगरी MP Government Schemes 
रजिस्ट्रेशन मोडऑनलाइन
रजिस्ट्रेशन लिंकClick Here
आधिकारिक वेबसाइटyuvaportal.mp.gov.in

MP Yuva Portal Online Registration

मध्यप्रदेश युवा पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखित तथ्यों का पालन करना होगा।

मध्यप्रदेश युवा पोर्टल 2023
  • सबसे पहले आपको युवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको होमपेज पंजीयन करें बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने युवा पंजीयन की विंडो खुल जायेगी।
  • आपको अपना राज्य मध्यप्रदेश चुनना होगा और अपनी समग्र आईडी भरना होगा और OTP भरना होगा।
  • यदि आपने पास समग्र आईडी नही है तो आपको अपनी सारी जानकारी भरना होगा  
  • उसके बाद आपको मोबाइल नंबर OTP भरना होगा और पंजीयन करें बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आपको आपने मोबाइल पर User ID और Password प्राप्त होगा, जिसका प्रयोग Login करने के लिए किया जायेगा।

MP Yuva Portal Login Process

मध्यप्रदेश युवा पोर्टल 2023
  • युवा पोर्टल लॉगिन करने के लिए आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां आपको लॉगिन बटन क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड भरना होगा।
  • उसके कैप्चा भरने के पश्चात लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इससे आप युवा पोर्टल पर Login कर सकते है।

Share with Others

3 thoughts on “मध्यप्रदेश युवा पोर्टल 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं फायदे”

Leave a Reply