मध्य प्रदेश जनजातीय विकास पोर्टल 2023: उद्देश्य एवं फायदे

जनजातीय विकास पोर्टल
Support us By Sharing

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की ऐसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिनसे प्रदेश की जनसंख्या को अत्यधिक लाभ उपलब्ध हो रहा है आज हम इस आर्टिकल में जनजातीय विकास पोर्टल के बार में बात करने जा रहे है जिसके द्वारा प्रदेश में रह रहे जनजातीय परिवारों को सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से हम जनजातियों से संबंधित योजनाएं, सुझाव दर्ज करना आदि सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजनाएं पोर्टल मध्य प्रदेश के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

मध्य प्रदेश जनजातीय विकास पोर्टल क्या है?

मध्य प्रदेश जनजातीय विकास पोर्टल 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 03 जनवरी 2023 को जनजातीय विकास पोर्टल मध्य प्रदेश की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से जनजातीय परिवार शिकायत, योजना, सिटीजन डैशबोर्ड, जनजातीय जनसंख्या क्षेत्र आदि की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। Tribal Area Development Program Portal एक महत्वपूर्ण पहल है इसमें मुख्यमंत्री अथवा सरकार द्वारा सभी प्रकार की गतिविधियों को अपलोड किया जायेगा। प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना जैसी योजनाओं की जानकारी भी इसी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा। 

जनजातीय विकास पोर्टल मध्य प्रदेश के उद्देश्य:

  • प्रदेश में जनजातियों के लिए सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से इस पोर्टल की शुरुआत की गई है।
  • नागरिक अपनी शिकायत जनजातीय विकास पोर्टल के माध्यम से कर पाएंगे।
  • शिकायत करता अपनी समस्या की स्थिति भी इस पोर्टल के माध्यम से जन पाएंगे।

Tribal development Portal MP की सुविधाएं

  • योजनाओं की जानकारी
  • सुझाव दर्ज करना
  • सिटीजन डैशबोर्ड
  • सीएम हेल्पलाइन
  • शिकायत की स्थिति
  • अधिकारी login
  • समस्या बताना
  • समस्या की स्थिति
  • प्रतिक्रिया देना (फीडबैक)
  • क्षेत्रवार जनजातीय
  • जनजातीय जनसंख्या क्षेत्र
  • सहायता प्रबंधन
योजना का नामजनजातीय विकास पोर्टल मध्य प्रदेश
राज्यमध्य प्रदेश
विभागजनजातीय विकास विभाग
कैटेगरीMadhya Pradesh Government Schemes 
लाभार्थीअनुसूचित जनजाति
आधिकारिक वेबसाइटtadp.mp.gov.in

जनजातीय विकास पोर्टल के अंतर्गत योजनाएं

प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना

भारत सरकार द्वारा जनजातीय विकास के लिए प्रधान मंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना की शुरुआत की गई थी जो मध्य प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से जनजातीय क्षेत्र में सड़क, टेलीकॉम, स्कूल, कौशल, वन धन योजना, एवं जल संसाधन आदि सुविधाओं को प्रदान किया जायेगा। 

अनुच्छेद 275 (1)

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संविधान के अनुच्छेद 275 (1) के अंतर्गत नवीन संशोधन करते हुए अनुसूचित जनजाति के परिवारों को स्वयं सहायता समूह, रोजगार, पशुपालन, ट्यूबवेल, हैंडपंप, नल जल योजना आदि सुविधाओं के लिए अनुदान सहायता उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। 

जनजातीय विकास पोर्टल मध्य प्रदेश में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश सरकार ने जनजातीय विकास पोर्टल में शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी प्रदान की है जिसके माध्यम से जनजातीय परिवार शिकायत दर्ज कर सकते हैं:-

मध्य प्रदेश जनजातीय विकास पोर्टल 2023
  • सबसे पहले शिकायतकर्ता को पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर उसे शिकायत दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • शिकायत दर्ज करने के लिए यहां क्लिक करें
  • सबसे पहले आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल भरना होगा।
  • उसके बाद आपको शिकायत का प्रकार सेलेक्ट करना होगा और विषय बताना होगा
  • उसके बाद आपको अपनी शिकायत के विवरण संक्षेप में भरना होगा और रजिस्टर करना होगा। 
  • शिकायत रजिस्टर करने के पश्चात आपको अनुरोध संख्या मिलेगी जिसके माध्यम से आप अपनी शिकायत की स्थिति जान पाएंगे। 

TADP Mobile App डाउनलोड करें

मध्य प्रदेश जनजातीय विकास पोर्टल 2023

मध्य प्रदेश सरकार ने Tribal Area Development Program Mobile App की भी शुरुआत भी की है जिसके माध्यम से सभी नागरिक शिकायत, सरकार की उपलब्धियां, रिपोर्ट्स आदि की जानकारी सीधे मोबाइल एप के माध्यम से प्राप्त कर पाएंगे। जनजातीय विकास ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

जनजातीय विकास पोर्टल क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया जनजातीय विकास पोर्टल अनुसूचित जनजाति के लोगो के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से लोग कई योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।


Support us By Sharing

Leave a Reply