Jan Aadhar Yojana| Jan Aadhar Yojana 2022| Jan Aadhar Yojana Online Registration| राजस्थान जन आधार योजना 2022
राजस्थान सरकार द्वारा कई प्रकार की लोक हित के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जो राजस्थान के सभी नागरिकों के लिए फायदेमंद साबित हो रही हैं चाहे वो चिरंजीवी योजना हो या हाल ही में शुरू की गई इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना हो, सभी प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा है। इसी तरह राजस्थान सरकार द्वारा Jan Aadhar Yojana का संचालन किया जा रहा है।
Jan Aadhar Yojana की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 2019-20 के बजट में किया गया था। इस योजना को एक नंबर, एक कार्ड, एक पहचान के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के नागरिकों के लिए शुरू किया गया था। जन आधार योजना में आवेदन, इसके फायदे तथा योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े
Jan Aadhar Yojana क्या है?
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जहां सरकारी सेवाओं को पहुंचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता हैं, इसलिए राजस्थान सरकार ने Jan Aadhar Yojana की शुरुआत की जिसमे डिजिटल मोड के माध्यम से सेवाओं को उन सभी इलाकों में पहुंचाया जाएगा जहां सेवाओं को पहुंचाना मुश्किल था। Jan Aadhar Yojana के माध्यम से सरकारी सेवाएं नागरिक के घर तक बिना किसी भ्रष्टाचार के पहुंचेगी।
इस योजना का उद्देश्य एक नंबर, एक कार्ड, एक पहचान है। जिसका मतलब यह कार्ड नागरिक तथा उसके परिवार के सभी सदस्यों का पहचान पत्र होगा जिससे अलग अलग कार्ड की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। ई-मित्र की सहायता से योजनाओं को किसानों के घर तक पहुंचाया जाएगा चाहे वो कोई आर्थिक मदद से संबंधित योजना हो या स्वास्थ्य संबंधित योजना हो।
योजना का नाम | राजस्थान जन आधार योजना 2022 |
शुरुआत | 2019 |
किसके द्वारा | मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा |
लाभार्थी | सभी नागरिक |
official website | https://janaadhaar.rajasthan.gov.in/ |
Jan Aadhar yojana 2022 का उद्देश्य क्या है ?
जन आधार योजना में प्रदेश सरकार के सभी नागरिकों को शामिल किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य एक नंबर, एक कार्ड, एक पहचान है। जिससे पूरे परिवार को एक नंबर दिया जायेगा और पूरे परिवार के सदस्यों के लिए पहचान का कार्य करेगा।
- Jan Aadhar Yojana में एक कार्ड दिया जाता है जिसे परिवार तथा उसके सदस्यों के पहचान(Proof of Identity) तथा पते (Proof of Address) के दस्तावेज के रूप प्रयोग किया जायेगा।
- ई-मित्र की सहायता से योजनाओं का संचालन किया जायेगा।
- वित्तीय समावेशन तथा महिला सशक्तिकरण इस योजना का उद्देश्य हैं।
- राज्य के निवासियों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके घर के समीप उपलब्ध करवाना है।
- इस योजना में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (Direct benefit Transfer) के माध्यम से योजनाओं की राशि भेजी जाती है।
Jan Aadhar Yojana 2022: पंजीकरण व जन आधार कार्ड
- इस योजना में राज्य के सभी निवासी परिवार तथा सदस्य पंजीकरण कराने के लिए पत्र हैं।
- प्रत्येक परिवार को एक 10 अंक का परिवार पहचान संख्या के साथ जन आधार कार्ड दिया जायेगा।
- परिवार द्वारा निर्धारित 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाली महिला को परिवार का मुखिया बनाया जायेगा।
- यदि परिवार में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला नही है तो परिवार में किसी 21 वर्ष के पुरुष को परिवार का मुखिया बनाया जायेगा।
- यदि परिवार में इन दोनो में से कोई नहीं है तो इस अवस्था में परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य को परिवार का मुखिया बनाया जायेगा।
- परिवार को नि:शुल्क जन आधार कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा जो एक बहुउद्देशीय कार्ड होगा, जिसमे भविष्य में सभी जन कल्याण की योजनाओं के लाभ को इस कार्ड के माध्यम से हस्तांतरित किया जायेगा।
- चिकित्सा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में व्यक्तिगत जन आधार कार्ड भी शुरू किया जायेगा। जो परिवार के सभी सदस्यों को दिया जायेगा।
Jan Aadhar Yojana 2022: नगद व गैर-नगद लाभों की प्रदायगी (Feeding)
- नगद लाभ – परिवार को दिए गए सभी लाभ परिवार के मुखिया के खाते में हस्तांतरित किए जायेंगे। यदि व्यक्तिगत लाभ सदस्य के बैंक खाते में भेजा जाएगा, यदि सदस्य का बैंक खाता नहीं पंजीकृत है तो उसका लाभ मुखिया के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
- गैर नगद लाभ – पात्रता के अनुसार सभी गैर नगद लाभ परिवार के सदस्य को आधार के प्रमाणन के उपरांत दिया जायेगा। यदि सदस्य वयस्क नही है तो उसका लाभ परिवार के मुखिया को दिया जायेगा।
Jan Aadhar Yojana में सम्मिलित किए जाने वाले पंजीकरण
- जन आधार पंजीकरण
- जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण
- मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण
- विवाह पंजीयन
- आधार पंजीयन
Jan Aadhar Yojana 2022 में लेन देन में पारदर्शिता
- परिवार को समय समय पर प्रदान किया नगद व गैर नगद लाभों की प्रत्येक जानकारी जन आधार योजना में मोबाइल नंबर में SMS के द्वारा भेजी जायेगी।
- परिवार को पात्रता के अनुसार सभी लेन देन जन आधार पोर्टल/ मोबाइल ऐप/ ई-मित्र केंद्र पर जानकारी मिल जाएगी।
- सभी लेन देन प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (Direct benefit Transfer) द्वारा मुखिया के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
UP Mathrubhumi Portal 2022:आवेदन, पात्रता तथा इसके लाभ जानिए
RajasthanJan Aadhar Yojana: पंजीकरण तथा जन-आधार कार्ड वितरण
जन आधार योजना में पंजीकरण तथा कार्ड वितरण के बारे में जानकारी नीचे दी गई है
- जो परिवार पहले से पंजीकृत हैं: स्टेट रेजिडेंट डाटा रिपोजिटरी में जो परिवार पहले से पंजीकृत उन्हें 10 अंक का जन आधार परिवार पहचान संख्या दिया जायेगा। जो आवेदक को मोबाइल एस.एम.एस या वॉइस कॉल के द्वारा बताया जायेगा। आवेदक इस नंबर को निकटम ई-मित्र ऑफिस में जाकर अपना कार्ड प्राप्त कर सकेगा।
- नवीन पंजीकरण वाले परिवारों के लिए: जन आधार में पंजीकरण हेतु राज्य के निवासी जन आधार पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भर के अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदक नजदीकी ई-मित्र ऑफिस पर जाकर निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के पश्चात परिवार द्वारा दी गई जानकारी तथा उसक समकक्ष दस्तावेजों के सत्यापन के बाद 10 अंक का जन आधार नंबर दिया जायेगा जो उसके मोबाइल नंबर पर एस.एम.एस के माध्यम से भेजा जाएगा।
- जन आधार कार्ड वितरण: परिवार को जन आधार पहचान संख्या प्रदान करने के पश्चात मुद्रित कार्ड सीधे संबंधित नगर निकाय/ पंचायत समिति/ ई-मित्र को वितरण हेतु प्रेषित किए जाते हैं। इनके माध्यम से परिवार को समय समय पर कार्ड वितरण किए जाते हैं। परिवार अपना पेंशन नंबर डालकर निशुल्क , ई कार्ड डाउनलोड कर सकेगा।
Jan Aadhar Yojana 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
राजस्थान जन आधार योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन निम्नलिखित माध्यम से कर सकते हैं –

- सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना हैं
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको citizen Registration पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के उपरांत आपको अपने परिवार के मुखिया का नाम, आधार कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर तथा जन्मतिथि भर के सबमिट करना है।

- सबमिट करने के पश्चात आपको अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी भरना है।
- ध्यान रहे सारी जानकारी सही अथवा उसके समक्ष दस्तावेज सही होना चाइए अन्यथा आपका पंजीकरण निरस्त हो जायेगा।
- यदि परिवार में कोई महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है तो महिला का नाम परिवार के मुखिया के रूप में डाला जायेगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आपको रजिस्ट्रेशन की रशीद को प्रिंट अथवा डाउनलोड करना होगा।
Jan Aadhar Yojana 2022: Required documents
जन आधार योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बीपीएल कार्ड
- नरेगा कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- पानी का बिल
- बिजली बिल
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता संख्या
- बैंक खाता पासबुक
जन आधार नंबर कैसे जानें

- जन आधार नंबर जानने के लिए सबसे पहले आपको जन आधार पोर्टल पर जाना होगा।
- पोर्टल पर आपको know your Jan Aadhar I’d का विकल्प मिलेगा।
- उस पर क्लिक करने के पश्चात आपको अपने परिवार की आई, आधार नंबर अथवा मोबाइल नंबर भरना होगा।
- कैप्चा भरने के पश्चात आपको सबमिट करने के पश्चात आपका जन आधार नंबर मिल जायेगा।
जन आधार कार्ड में संशोधन कैसे होगा?
जन आधार कार्ड में दर्ज सूचनाओं में किसी भी प्रकार का संशोधन करवाने के लिए ई मित्र ऑफिस पर जाना होगा। कार्ड में संशोधन परिवार के मुखिया/वयस्क सदस्य द्वारा प्रमाणन के पश्चात ही किया जायेगा। इसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाता है
Jan Aadhar Yojana 2022: योजनाओं के पोर्टल का एकीकरण(integration)
- परिवार को दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के लाभों से संबंधित अपलिकेशनो को जन आधार पोर्टल से एकीकृत किया जायेगा।
- एकीकरण के पश्चात संबंधित विभागों द्वारा लाभ को जन आधार पहचान संख्या के माध्यम से ट्रांसफर किए जायेगा। जिससे योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता आएगी।
- सभी योजनाओं की जानकारी जन आधार पोर्टल पर साझा की जायेगी।
- राजस्थान में अधिकांश आबादी कृषि संबंधित कार्यों में निहित है अतः किसान संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं को जन आधार पोर्टल से जोड़ा जाएगा और इसके माध्यम से नगद तथा गैर नगद लाभ सीधे किसानों को पहुंचाया जाएगा।
Nagaland CMHIS 2022: Apply Online & Know Benefits
Jan Aadhar Yojana: जीवित प्रमाण पत्र के रूप में मान्य
कई प्रकार की सरकारी योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आदि के लाभार्थियों को वर्ष में विभाग द्वारा निर्धारित अंतराल में जीवित होने का प्रमाण मांगा जाता है यदि लाभार्थी उस प्रमाण पत्र को देने में असमर्थ होता है तो सरकारी उसकी पेंशन पर विराम लगा देती है। जन आधार योजना के माध्यम से अब लाभार्थियों को राशन लेने या पेंशन लेने के लिए किसी भी प्रकार का बायोमेट्रिक देने की आवश्यकता नहीं होगी।
Jan Aadhar Yojana के माध्यम से लाभार्थी को किसी भी प्रकार की कठिनाई उठानी नही पड़ेगी। लाभार्थी को एक वर्ष में कभी भी जन आधार कार्ड की मदद से अलग से जीवित होने का प्रमाण देने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि कई राज्यों में जीवन होने के प्रमाण के लिए लाभार्थी को बायोमैट्रिक देना पड़ता है लेकिन जन आधार के माध्यम से अलग से बायोमैट्रिक देने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।
FAQs
जन आधार योजना क्या है?
जन आधार “एक नंबर एक कार्ड एक पहचान” योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के निवासी परिवारों की सामाजिक आर्थिक सूचनाओं क्या डेटाबेस तैयार किया जाना है एवम जन आधार कार्ड के माध्यम से परिवार के सदस्यों की पहचान तथा उनके पते दस्तावेज के रूप में मान्यता प्रदान करना है
जन आधार कार्ड से क्या क्या लाभ प्राप्त होंगे।
इस योजना में योजनाओं के संचालन में मानवीय हस्तक्षेप काम करके नगद तथा गैर नगद सुविधाओ को पारदर्शी रूप में संचालन किया जायेगा।
क्या जन आधार नामांकन के लिए आधार नामांकन होना आवश्यक है?
हां, क्योंकि जन आधार का मुख्य उद्देश्य सही निवासी की पहचान भी है जिसके लिए उसके उंगलियों के निशान तथा आंखों की पुतलियों की फोटो होना आवश्यक है। बिना आधार नामांकन के यह सुविधा संभव नहीं है।
जन आधार नामांकन के समय किन लोगो की उपस्थिति आवश्यक है?
जन आधार कार्ड में पूरे परिवार की जानकारी निहित होती है अतः पूरे परिवार का उपस्थिति होना आवश्यक है।
जन आधार योजना में परिवार का मुखिया किसे बनाया जा सकता है?
1. नामांकन के समय यदि परिवार में कोई महिला जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है तो परिवार का मुखिया उसे बनाया जायेगा,
2. यदि महिला नही है तो वह पुरुष जिसकी आयु कम से कम 21 वर्ष है तो उस परिवार का मुखिया बनाया जायेगा।
3.यदि दोनो में से कोई नहीं है तो परिवार का मुखिया वह होगा जिसकी आयु सबसे अधिक होगी।
क्या जन आधार में नामांकन के लिए कोई शुल्क देना पड़ता है?
नही, जन आधार योजना में नामांकन निशुल्क है अतः सावधान रहें।