UP Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

UP Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023
Share with Others

Mukhyamantri Rajshri Yojana Uttar Pradesh

आजादी के बाद भी हमारे देश में महिलाओं को भेदभाव का सामना करना पड़ा है समाज में प्रचलित कुरीतियों एवं भेदभाव जैसे भ्रूण हत्या, सती, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह आदि जैसी कुरीतियों के कारण महिलाओं को अपने जीवन में नकारात्मक सोच का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से वो अनेक प्रकार के अधिकारों से वंचित रह जाती थी। बीते कुछ दशकों में महिलाओं की हालत में सुधार आया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री राजश्री योजना उत्तर प्रदेश की शुरुआत की गई। Mukhyamantri Rajshri Yojana Uttar Pradesh द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक तथा आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का उद्देश्य है। 

इस योजना के फलस्वरूप समाज की कुरीतियां कैसे भ्रूण हत्या, बाल विवाह आदि को रोकने में सहायता होगी। और बालिकाओं को उच्च शिक्षा तथा रोजगार में अवसरों की बढ़ोत्तरी होगी। 

Mukhyamantri Rajshri Yojana UP क्या है ?

राजश्री योजना उत्तर प्रदेश की शुरुआत 25 अक्टूबर 2023 को महिलाओ तथा बालिकाओं को सहायता प्रदान करने के लिए  श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना में महिलाओ का सशक्तिकरण तथा बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की समाज में चल रही अनेक प्रकार की कुरीतियों से समाज को मुक्त करना है जैसे- कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बालिकाओं के प्रति नकारात्मक सोच आदि को बदलने के उद्देश्य से Mukhyamantri Rajshri Yojana UP की शुरुआत की गई है।

Key Highlights


योजना का नाम
Mukhyamantri Rajshri Yojana Uttar Pradesh
किसके द्वारा श्री योगी आदित्यनाथ जी
योजना का प्रकारमहिलाओ तथा बालिकाओं को सहायता प्रदान करना
लाभार्थीमहिलाएं और बालिकाएं
पात्रताअधिकतम दो बालिकाओं को
आवेदनONLINE
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग,
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mksy.up.gov.in/

मुख्यमंत्री राजश्री योजना उत्तर प्रदेश योजना के लाभ

जो महिलाएं समाज की कुरीतियों के कारण अपने जीवन संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री राजश्री योजना उत्तर प्रदेश की शुरुआत की गई थी। Mukhyamantri Rajshri Yojana Uttar Pradesh में बालिकाओं को 15000 रुपए की कुल आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता बालिका के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए प्रदान की जाती है। इस राशि को सरकार 6 श्रेणी/किस्तों में बालिका के बैंक खाते में सरकार द्वारा भेजा जाता है।

Mukhyamantri Rajshri Yojana Uttar Pradesh में दी जाने वाली राशि की 6 श्रेणियां निम्नलिखत हैं:-

प्रथम श्रेणीनवजात बालिका जिसका जन्म 01 अप्रैल 2019 या इसके बाद हुआ हो, उसे 2000 रुपए की राशि से लाभान्वित किया जायेगा।
द्वितीय श्रेणीइस श्रेणी में वह बालिकाएं सम्मलित होंगी जिनका 1 वर्ष के भीतर संपूर्ण टीकाकरण हो चुका हो तथा उनका जन्म 01 अप्रैल 2018 से पहले न हुआ हो, उन्हें 1000 रूपए की राशि से लाभान्वित किया जायेगा।
तृतीय श्रेणीवह बालिकाएं जिन्होंने प्रथम कक्षा में प्रवेश ले लिया हैं उन्हें 2000 रुपए की राशि से लाभान्वित किया जायेगा
चौथी श्रेणीइस श्रेणी में वह बालिकाएं सम्मलित होंगी जिन्होंने 6वीं कक्षा में प्रवेश लिया है, और उन्हें 2000 रुपए की किस्त से लाभान्वित किया जायेगा 
पांचवी श्रेणीजब बालिका 9वीं कक्षा में प्रवेश लेगी तो उसे 3000 रुपए की राशि से लाभान्वित किया जायेगा।
छठवीं श्रेणी वे बालिकाएं जिन्होंने 10वीं/12वीं पास करके ग्रेजुएशन तथा कोई डिप्लोमा के कोर्स के लिए प्रवेश लिया है उन्हे 5000 रुपए की धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा 

Mukhyamantri Rajshri Yojana UP के लिए पात्रता

  • Mukhyamantri Rajshri Yojana UP में शामिल होने के लिए लाभार्थी को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से ज्यादा नही होनी चाहिए।
  • एक परिवार में केवल अधिकतम दो बालिकाओं को लाभ को को योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • परिवार में अधिकतम दो बच्चे ही होने चाहिए।
  • यदि किसी महिला को दूसरे प्रसव के दौरान जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूम में कन्या को लाभ दिया जायेगा।
  • यदि महिला को पहले प्रसव से बच्ची है और दूसरे प्रसव में जुड़वा बच्ची हो जाती हैं तो केवल इस अवस्था में ही तीनों बालिकाओं को लाभ दिया जायेगा।
  • यदि किसी परिवार में बच्ची को गोद लिया है तो अधिकतम दो बालिकाओं को लाभ देने

Mukhyamantri Rajshri Yojana UP के लिए जरूरी दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र 
  • पहचान पत्र/ आधार कार्ड/ पैन कार्ड
  • मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि माता या पिता में से किसी की मृत्यु हो गई हो)
  • बैंक पासबुक (माता/पिता अथवा बालिका का)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • माता/पिता ज्वाइंट फोटो बालिका के साथ
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र

UP Mukhyamantri Rajshri Yojana Appy Online

Kanya Sumangala Yojana

मुख्यमंत्री राजश्री योजना उत्तर प्रदेश में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/ पर जाना होगा। वहां जाके आपको citizen service portal/नागरिक सेवा पोर्टल पर क्लिक करने के पश्चात नई विंडो खुलेगी जिसमें आप दी गई जानकारी को पढ़ेंगे और नियम व शर्तों का पालन करेंगे। Mukhyamantri Rajshri Yojana Uttar Pradesh में आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री राजश्री योजना उत्तर प्रदेश में आवेदन करने से पहले निम्न बातों का ध्यान रखें

  • आपको सही मोबाइल नंबर प्रदान करना होगा जिससे आपको अपने आवेदन की जानकारी मिलती रहेगी।
  • आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों की जानकारी सही होनी चाहिए।
  • आवेदन के पश्चात, यदि दी गई जानकारी में कोई त्रुटि पायी गई तो आपका फॉर्म निरस्त हो जायेगा।
  • सभी दस्तावेज सरकार द्वारा बनाया गए हों।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022 Apply now | अभी आवेदन करें

ध्यान देने योग्य कुछ बाते।

  • यदि आवेदक माता या पिता है तो बैंक खाता बालिका की माता का प्रयोग किया जायेगा।
  • यदि माता नही है तो उस अवस्था में पिता का बैंक खाता का प्रयोग किया जायेगा।
  • यदि माता या पिता में से कोई नहीं है तो बालिका के अभिभावक का बैंक खाता प्रयोग होगा।
  • यदि बच्ची वयस्क है तो इस अवस्था में बालिका का बैंक खाते का प्रयोग किया जायेगा।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना उत्तर प्रदेश की शुरुआत कब हुई?

राजश्री योजना उत्तर प्रदेश की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा 25 अक्टूबर 2019 को हुई।

यदि परिवार में तीन बच्चे है तो क्या लाभ मिलेगा?

परिवार में तीन बच्चे होने की अवस्था में परिवार को लाभ नहीं मिलेगा। लाभ उसी अवस्था में मिलेगा जब दूसरे प्रसव के दौरान जुड़वा बच्चे पैदा हों।


मुख्यमंत्री राजश्री योजना उत्तर प्रदेश में कुल कितनी राशि प्रदान की जाती है?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना में बालिका को कुल 15000 रुपए प्रदान किए जाते हैं जो 6 श्रेणी में दिए जाते हैं।


Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *