झारखंड सूखा राहत योजना पोर्टल 2023: ऑनलाइन आवेदन एवं फायदे

झारखंड सूखा राहत योजना पोर्टल
Share with Others

मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना 2023| सूखा राहत योजना पोर्टल| Drought Relief Scheme Portal 2023 | jharkhand sukhad rahat yojana

झारखंड प्रदेश को 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग करके एक नया प्रदेश बनाया गया था ऐसे में 15 नवंबर 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अनेक नई योजनाओं का संचालन किया है। झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया है सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जैसी योजनाएं बहुत ही कल्याणकारी सिद्ध हो रही हैं। आज हम Sookha Rahat Yojana Portal के बारे में बात करेंगे। सूखा राहत योजना पोर्टल की शुरुआत करके झारखंड सरकार सभी सूखा ग्रस्त इलाको तथा लाभार्थियों को आर्थिक मदद प्रदान करेगी। पोर्टल में आवेदन करने तथा इसके फायदे जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

झारखंड सूखा राहत योजना पोर्टल क्या है?

झारखंड प्रदेश के स्थापना दिवस पर झारखंड सरकार ने सूखा राहत योजना पोर्टल की शुरुआत किया गया, सूखा राहत योजना पोर्टल में झारखड़ सिंचाई विभाग द्वारा जगह जगह पर तालाबों, झीलों तथा अन्य जल आपूर्ति वाली जगहों का सर्वे करेगा और सूखा से ग्रसित क्षेत्रों को चिन्हित करके किसानों की लिस्ट बनाएगा और उन्हे मुवावजा प्रदान करने के लिए आगे की कार्यवाई करेगा। वर्ष 2022 में लगभग प्रदेश के 22 जिलों में सूखे का कहर पड़ा था इसी को ध्यान में रखते हुए योजना की शुरुआत की गई है। सूखा राहत योजना के कल्याणकारी योजना सिद्ध हो रही है इसमें किसानों को अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं सभी सुविधाओ को जानने के लिए आगे बढ़ें।

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन आवेदन

Key Highlights

योजना का नामसूखा राहत योजना पोर्टल
राज्यझारखंड
शुरू की गईश्री हेमंत सोरेन द्वारा
लाभार्थीकिसान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
लाभ राशि3500 रुपए
हेल्पलाइन नम्बर 1800 180 1551
कैटेगरीJharkhand Government Schemes
आधिकारिक वेबसाइटmsry.jharkhand.gov.in/

मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना पोर्टल के उद्देश्य

सूखा राहत योजना पोर्टल

प्रदेश सरकार ने झारखंड स्थापना दिवस पर सूखा राहत योजना पोर्टल के महत्व तथा उद्देश्य भी बताएं हैं जो निम्न प्रकार हैं:

  • प्रदेश में जल आपूर्ति प्रदान करना तथा सुख ग्रसित क्षेत्रों में जल भंडारण के लिए तालाब तथा झीलों का निर्माण कराना।
  • प्रदेश के लगभग 30 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य है
  • सूखा से ग्रसित किसानों को सूखा राहत लिस्ट 2022 झारखड में सम्मिलित करके उन्हे मुवावजा प्रदान करना है।
  • सूखा राहत पोर्टल की शुरुआत करके लाखों किसानों का पंजीकरण करके उन्हे मुवावजा प्रदान कराना तथा अन्य सुविधाएं भी प्रदान कराना।
  • किसानों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करना तथा कम जल खपत वाले सिंचाई उपकरणों को प्रयोग में लाना।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना ऑनलाइन आवदेन

सूखा राहत योजना के फायदे 

झारखंड सरकार ने सूख राहत योजना में लाखों किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है इस योजना में किसानों को सुविधाएं प्रदान करके उन्हे सूखे से बचाने का प्रयास किया जायेगा और उन्हे बेहतर सिंचाई उपकरण प्रदान किए जायेंगे। झारखंड राज्य फसल योजना के तहत किसानों का पंजीकरण किया जायेगा और उन्हे कम से कम 3500 रुपए प्रदान किए जायेंगे। सिंचाई विभाग तथा पंचायती राज संस्थाओं के साथ मिलके प्रत्येक गांव में जल भंडारण के लिए तालाबों तथा नहरों की खुदाई कराई जायेगी और सरकारी ट्यूबवेल के माध्यम से भरा जाएगा, जिससे प्रदेश में सूखे की मार को कम किया जा सकेगा।

झारखंड सूखा राहत योजना की पात्रता

सूखा राहत योजना में आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा सूखा राहत योजना की शुरुआत की है योजना में आवदेन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता होना आवश्यक है:

  • आवेदक किसान झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए अर्थात उसके पास झारखंड सरकार द्वारा प्रमाणित निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • किसान के पास जमीन होना आवश्यक है अर्थात उसके पास अपने खेत के दस्तावेज जैसे खसरा एवं खतौनी होनी आवश्यक है।
  • किसान की जमीन सूखा ग्रसित क्षेत्र में आना आवश्यक है अन्यथा उसका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जायेगा।
  • मुवावजा लेने के लिए किसान का पंजीकरण झारखंड राज्य फसल राहत योजना में होना आवश्यक है।
  • झारखंड राज्य फसल राहत योजना में पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें।
  • आवेदनकर्ता की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

सूखा राहत योजना पोर्टल में आवेदन प्रक्रिया

 सूखा राहत योजना पोर्टल

झारखंड सूखा राहत योजना में आवदेन ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन दोनो माध्यम से हो सकता है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सहज जन सेवा CSC की ID बनी होनी चाहिए ऑनलाइन आवदेन प्रक्रिया जानने के लिए निम्न तथ्यों का पालन करें।

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, वेबसाइट पर जाने के लिए हां क्लिक करें
  • उसके बाद आपको वेबसाइट का होमपेज दिखाई देगा, होमपेज पर आपको किसान पंजीकरण दिखाई देगा, उस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने आवेदन विंडो दिखाई देगी जिसमे आपको आधार कार्ड का नंबर और आधार कार्ड पर अंकित नाम को दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको मोबाइल नंबर भरना होगा और OTP को भरना होगा।
  • Captcha Code भरने के पश्चात आपको घोषणा पर टिक करना होगा उसके आप पंजीकरण कर पाएंगे। 

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में लॉगिन प्रक्रिया

झारखंड सूखा राहत योजना पोर्टल
  • उसके बाद आपको वेबसाइट के होमपेज पर योजना में लॉगिन करें का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • उस पर क्लिक करने के पश्चात आपको एक नया विंडो दिखाई देगा जिसमें लॉगिन करने के ऑप्शन दिखाई देंगे ।
  • Chief Minister drought relief Scheme में लॉगिन करने के दो विकल्प दिखाई देंगे। जिसमे आप मोबाइल नंबर डालकर पासवर्ड अथवा OTP के माध्यम से लॉगिन कर पाएंगे 

झारखंड सूखा राहत योजना पोर्टल में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड
  • खसरा
  • खतौनी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पता
  • खेत की जानकारी
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता 
  • बैंक पासबुक 
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र

ध्यान रहे दी आपके द्वारा दी गई जानकारी आपके दस्तवीजो से मिलती होनी चाहिए अन्यथा आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जायेगा।

FAQs

मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना पोर्टल क्या है?

झारखंड सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत सूखा ग्रसित किसानों तथा क्षेत्रों की पहचान करने के लिए किया है तथा उन्हें मुवावज प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित करने के लिए गया है।

मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना झारखंड की क्या पात्रता है?

योजना में आवदेन करने के लिए आवेदनकर्ता की आयु कम से कम 18 वर्ष तथा उसके नाम पर जमीन दर्ज होनी आवश्यक है।


Share with Others

Leave a Reply