PM Yashasvi Yojana 2023: ऑनलाइन आवेदन एवं पात्रता

PM Yashasvi Yojana 2023
Share with Others

NTA YET 2023 | NTA YET Apply Online | PM Yashasvi Yojana Apply Online 2023 |
https //yet.nta.ac.in registration | pm yashasvi yojana admit card date

भारत सरकार द्वारा देश में अनेक प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिनके तहत देश के नागरिकों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। आज हम PM Yashasvi Yojana के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसके अंतर्गत देश के छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। पीएम यशस्वी योजना के तहत छात्रवृति प्रदान करने के लिए योग्य अभ्यर्थियों के चयन के लिए एक परीक्षा है जिसमे पात्र छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। PM Yashasvi Yojana Apply Online, PM Yashasvi Yojana Official Website एवं yet.nta.nic.in के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

PM Yashasvi Yojana 2023

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2023 की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत कक्षा 9 और कक्षा 11 में अध्ययनरत छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। छात्रवृति प्रदान करने के लिए छात्रों को एक परीक्षा देना होगा जो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा निर्धारित की जाती है। पीएम यशस्वी योजना के अंतर्गत केवल OBC, EBC, एवं DNT छात्रों को ही जोड़ा जाएगा और उन्हे स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। 

PM Yashasvi Yojana 2023

पीएम यशस्वी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई 2023 से 17 अगस्त 2023 तक आमंत्रित किए जायेंगे और आवेदन पत्र में  दिए गए विवरण का सुधार 21 अगस्त से 25 अगस्त के बीच किया जायेगा। पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2023 परीक्षा शुक्रवार, 29 सितंबर 2023 को निर्धारित की गई है एवं यह परीक्षा ऑफलाइन होगी। परीक्षा से जुड़े PM Yasasvi Admit Card, NTA द्वारा जारी कर दिए जाएंगे और अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। 

Key Highlights

टॉपिक का नामपीएम यशस्वी योजना
CategoryEducation Related Schemes
आवेदन की शुरुआत11 जुलाई 2023
Pm Yashasvi Yojana Last date17 अगस्त 2023
एप्लीकेशन ,करेक्शन तिथि21 अगस्त से 25 अगस्त तक
परीक्षा की तिथि29 सितंबर 2023
परीक्षा की अवधि2.5 घंटे
आवेदन शुल्ककोई शुल्क देय नहीं होगा
Admit Card15 दिन पहले 
PM Yashasvi Yojana Official Website yet.nta.ac.in

PM Yashasvi Yojana Syllabus

यशस्वी योजना की परीक्षा MCQs प्रकार की होगी जिसमे बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्नों की संख्या 100 होगी और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा एवं परीक्षा में कोई भी नकारात्मक अंक नहीं है। परीक्षा में 4 सेक्शन होंगे जिसमे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान आदि विषय होंगे। यदि छात्र कक्षा 9 के लिए आवेदन कर रहा है तो उसका सिलेबस कक्षा 8 के तहत होगा एवं यदि कोई छात्र कक्षा 11 के लिए आवेदन कर रहा है तो उसका सिलेबस कक्षा 10 पर आधारित होगा। 

विषयप्रश्नों की संख्याप्रत्येक सही उत्तर के लिए अंककुल अंक
गणित30125
विज्ञान25125
सामाजिक विज्ञान25125
सामान्य ज्ञान20120
कुल100100

लिखित परीक्षा में कम से कम 35 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले छात्रों को ही उत्तीर्ण घोषित किया जायेगा। पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप परीक्षा 2.5 घंटे के लिए निर्धारित की गई है। 

PM Yashasvi Yojana Eligibility in Hindi

  • आवेदक को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी OBC, EBC अथवा DNT श्रेणी से संबंध रखता हो।
  • अभ्यर्थी 2022-23 में कक्षा 8 अथवा कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • कक्षा 9 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का जन्म 1-04-2007 से 31-03-2011 के मध्य होना चाहिए।
  •  कक्षा 9 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का जन्म 1-04-2005 से 31-03-2009 के मध्य होना चाहिए।
  • लड़के एवं लड़कियां दोनो इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। 
  • यदि कोई छात्र विकलांग अवस्था में है तो उसे स्क्राइब दिया जायेगा और परीक्षा समय में 20 मिनट और दिया जायेगा।

PM Yashasvi Yojana Required Documents

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कक्षा 8 अथवा कक्षा 10 की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • सिग्नेचर
  • PwD प्रमाण पत्र (यदि हो तो)

PM Yashasvi Yojana Apply Online Process

पीएम यशस्वी योजना ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित तथ्यों का पालन करना होगा:

PM Yashasvi Yojana 2023
  1. सबसे पहले आवेदक को पीएम यशस्वी योजना ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. फिर आवेदक को होमपेज पर new Registration पर क्लिक करना होगा।
  3. उसके बाद  अभ्यर्थी का नाम, माता का नाम एवं पिता का नाम भरना होगा।
  4. उसके बाद अपनी जन्मतिथि भरना होगा।
  5. अब आवेदक को मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को भरना होगा।
  6. उसके बाद आवेदक को पूरा आवेदन पत्र भरना होगा और अपनी मनपसंद के 4 परीक्षा केंद्रों का चयन करना होगा।
  7. एक बार चुने हुए केंद्रों को दोबारा नहीं बदला जा सकता हैं
  8. उसके बाद आवेदक को अपने सारे दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। स्कैन किए हुए दस्तावेजों की फाइल साइज स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  9. आवेदक अपना फोटो सफेद बैकग्राउंड का को अपलोड करेंगे।
  10. अब आवेदक को अपना हस्ताक्षर अपलोड करना होगा और आगे बढ़ना होगा।
  11. अब आवेदक को सभी प्रमाण पत्रों को अपलोड करना होगा।
  12. सफलतापूर्वक आवेदक के बाद मोबाइल नंबर एक मैसेज आएगा और उसके बाद आवेदक अपना प्रिंटआउट निकलवा सकते हैं।

PM Yashasvi Yojana Admit Card 2023

जिस अभ्यर्थी ने पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2023 के लिए आवेदन किया है वह अपना ई-प्रवेश पत्र PM Yashasvi Yojana Official Website से डाउनलोड कर सकता है। यदि कोई भी अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में असमर्थ होता है तो उसे NTA की हेल्पलाइन नंबर 011-4075 9000, 011-6922 7700 पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच अपनी शिकायत कर सकता है। यशस्वी एडमिट कार्ड से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें नीचे दी गई हैं:

  • परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों के पास प्रवेश पत्र होना अनिवार्य है।
  • किसी भी स्थित में एडमिट कार्ड डाक द्वारा नही भेजे जायेंगे अतः आवेदक को वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
  • प्रवेश पत्र के अनुसार ही अभ्यर्थी को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • आवेदक को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।

Share with Others

3 thoughts on “PM Yashasvi Yojana 2023: ऑनलाइन आवेदन एवं पात्रता”

Leave a Reply