मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023: आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना
Share with Others

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana Apply Online | मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना

हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक किसानों की आय दुगुना करने के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं का संचालन किया गया है जिनके अंतर्गत किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस आर्टिकल की मदद से हम हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के बारे में बात करने जा रहे हैं। इस योजना के तहत जो भी किसान कृषि अथवा संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट विकास करता है तो उसे हरियाणा सरकार द्वारा नगद इनाम व पुरुष्कार प्रदान किया जायेगा। Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana एवं मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सारी जानकारी को जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना क्या है?

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के तहत किसानों को विभिन्न कृषि फसलों की उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के साथ साथ नई तकनीकों जैसे पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, टिकाऊ कृषि, जैविक खेती और अन्य एकीकृत कृषि प्रणालियो को अपनाने के लिए किसानों को नगद इनाम व पुरस्कार वार्षिक आधार पर प्रदान किया जायेगा। 

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना

इस योजना के तहत पुरस्कार प्रदान करने के लिए किसानों की तीन कैटेगरी बनाई है जिसमे 10 एकड़ या उससे अधिक वाले किसानों के लिए 96 पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे, 5 से 10 एकड़ वाले भूमिधारक किसानों के लिए 88 पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे एवं 5 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों के लिए अभी पुरस्कार की संख्या निर्धारित नहीं किया गया है। 

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना में किसानों को कृषि तथा संबंधित क्षेत्रों में उपलब्धि के साथ साथ नवीनतम तकनीक अपनाने के आधार पर चुना जाएगा, जिसमे किसानों को अंक प्रदान किए जायेंगे। 

Chirayu Ayushman Haryana Yojana 2023: आवेदन एवं पात्रता

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के उद्देश्य

  • वर्ष 2024 तक किसानों की आय दोगुना करना है। 
  • सर्वश्रेष्ठ कृषि प्रणाली को अपनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को प्रेरित करना है।
  • प्रगतिशील किसानों की पहचान तथा उन्हें सम्मानित करने से स्थाई कृषि लक्ष्यों को प्राप्त करना है।
  • किसान की भूमिधारण करने के आधार पर पुरस्कार प्रदान करना है।
योजना का नामMukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 
राज्यहरियाणा
शुरू किया गयामनोहर लाल खट्टर जी द्वारा 
कैटेगरीहरियाणा सरकार की योजनाएं
लाभार्थीप्रदेश के किसान
लाभकिसानों को पुरस्कार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटagriharyana.gov.in

Mera Pani Meri Virasat Haryana 2023 Online Registration

मुख्यमंत्री प्रतिशील किसान सम्मान योजना के तहत पुरुस्कार की संरचना

  1. 10 एकड़ या उससे अधिक भूमि रखने वाले किसानों के लिए 96 पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।
स्तरपुरस्कारसंख्याधनराशि कुल धनराशि
राज्यप्रथम
द्वितीय
तृतीय
1255,00,000/-
3,00,000/-
1,00,000/-
5,00,000/-
6,00,000/-
5,00,000/-
जिलासांत्वना पुरस्कार8850,000/-44,00,000/-
कुल योग9660,00,000/-
  1. 5 एकड़ से 10 के बीच भूमि धारण करने वाले किसानों के लिए प्रत्येक जिले के 4 किसानों को 50000 रुपए प्रति पुरस्कार दिया जायेगा, जिनकी कुल संख्या 88 होगी।
  2. 5 एकड़ या उससे कम भूमि धारण करने वाले किसान जो कृषि एवं बागवानी में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, वे भी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्हे 1000 रुपए प्रति एकड़ से 5000 हजार रुपए प्रति किसान की धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की पात्रता

  • योजना के तहत केवल हरियाणा प्रदेश में निवास करने वाले किसानों को ही लाभ पहुंचाया जायेगा।
  • 10 एकड़ या उससे अधिक जमीन धारण करने वाले किसान भी योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
  • 5 से 10 एकड़ जमीन धारण करने वाले या 5 एकड़ से कम जमीन धारण करने वाले किसान भी योजना के तहत पात्र होंगे।
  • जो किसान कृषि एवं बागवानी में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं वे भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। 

सीएम प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत चयन मानदंड क्या है?

योजना के तहत पुरस्कृत किसानों के चयन के लिए संबधित अधिकारियों द्वारा अंक प्रदान किए जायेंगे। जिनके आधार पर किसान को पुरुस्कार प्रदान किया जायेगा। इस चयन प्रक्रिया में कृषि में प्रयोग किए गए अनेक प्रकार के व्यवधान होंगे जो नीचे टेबल में दिए गए हैं।

क्रम संख्या व्यवधानअधिकतम अंक
1फसल कटाई प्रयोग10
2जैविक खेती10
3फसल विधिकरण10
4सूक्ष्म सिंचाई10
5फसल अवशेष प्रबंधन5
6मृदा स्वास्थ्य कार्ड5
7बागवानी अथवा सब्जियां10
8पशुपालन10
9मत्स्य पालन 10
10मूल्य संवर्धन10
11अतिरिक्त गतिविधिया10

मुख्य,मंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना आवेदन प्रक्रिया

योजना के तहत नगद पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए किसानों की भागीदारी के लिए सरकार द्वारा प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से विज्ञापन प्रदान किया जायेगा जो रबी, खरीफ तथा जायद की फसलों के अंत में वर्ष में 3 बार आएगा। इक्षुक किसान मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर योजना के तहत लाभ ले सकते हैं। 

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना
  • योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद होमपेज पर आपको Farmer’s Corner के रहता Apply for Agriculture Schemes के तहत विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के सामने बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Click Here for Registration पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा और आपको योजना से जुड़ी सारी जानकारी भरना होगा।
  • अब आपको योजना से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा और Submit Button पर क्लिक करना होगा। 
  • योजना से संबंधित सारी जानकारी विभाग द्वारा चेक की जाएगी और सत्यापन करने के पश्चात आपको योजना के तहत लाभ पहुंचा दिया जायेगा। 

Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *