यूपी सीएम योगी जनता दरबार लखनऊ 2023: टाइम टेबल एवं रजिस्ट्रेशन

जनता दरबार लखनऊ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
Share with Others

इस आर्टिकल को मदद से हम आपको यूपी सीएम जनता दरबार एप्लीकेशन फॉर्म, जनता दरबार लखनऊ टाइम टेबल 2023 एवं जनता दरबार लखनऊ एड्रेस के बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में प्रदान किया जायेगा। 

यूपी सीएम योगी जनता दरबार लखनऊ 2023

वर्ष 2017 में श्री योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने जनता दरबार शुरू किया था जिसके तहत जिन लोगो की समस्याओं का समाधान निचले स्तर से नही हो पाता है तो वे जनता दरबार लखनऊ जाकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। लोग अपनी समस्या सीधे योगी जी से साझा कर सकते हैं और उन्हे उनकी समस्याओं का समाधान भी प्रदान किया जायेगा। 

समस्याओं का समाधान करने के लिए जनता दरबार में बड़े अधिकारी भी मौजूद रहते हैं जो जनसमस्याओं के निराकरण में सहायता करते हैं। जिन लोगों की समस्याओं का समाधान निचले स्तर की विभागों से नही हो पाता है वे सीएम योगी जनता दरबार सुबह 9 बजे पहुंचकर अपनी शिकायतों को योगी जी से सीधे बता सकते हैं। कोरोना काल में लोगों के हित के लिए जनता दरबार को बंद कर दिया था, जिसको योगी जी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद 4 अप्रैल 2022 को फिर से शुरू कर दिया गया है, लोग अपनी शिकायतों को जनता दरबार में जाकर योगी जी से बता सकते हैं। 

जनता दरबार लखनऊ टाइम टेबल 2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दूसरे कार्यकाल में जनता दरबार को दोबारा शुरू किया गया है, अब यह सीएम योगी जनता दरबार एक सप्ताह में 2 बार लगाया जाएगा, जिसके लिए लोग सुबह 9 बजे सीएम आवास पहुंचकर अपनी समस्याओं का निवारण करवा सकते हैं। इस बार मुख्यमंत्री जी ने जनता दरबार लखनऊ में दो मंत्रियों की ड्यूटी भी लगाई है ताकि अधिक से अधिक लोगो की सहायता प्रदान की जा सके। 

UP Family ID 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं फायदे

यूपी जनता दरबार लखनऊ कॉन्टेक्ट नंबर 

जनता दरबार प्रत्येक सप्ताह मुख्यमंत्री आवास लखनऊ में लगाया जाता है जहां लोगो की सहायता की जाती है ऐसे में लोगो को जनता दरबार लखनऊ के बारे में पूरी जानकारी जैसे टाइम टेबल, एड्रेस और अन्य सहायता के लिए मुख्यमंत्री योगी जी ने जनता दरबार से जुड़ी हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। जनता दरबार लखनऊ कॉन्टेक्ट नंबर को नीचे आर्टिकल में दिया गया है। 

मुख्यमंत्री आवास 0522-2236838
0522-2235599
0522-2238985
शास्त्री भवन0522-2236167
0522-2236119
0522-2239296
आधिकारिक वेबसाइटjansunwai.up.nic.in

जनता दरबार लखनऊ एड्रेस

प्रदेश में योगी जनता दरबार दो जगह लगता है एक जो लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर लगता है और दूसरा गोरखपुर में लगता है। जो जनता दरबार लखनऊ में लगता है उसमे शिकायत कर्ताओं की मात्रा काफी अधिक होती है। शिकायत कर्ताओं की मात्रा काफी अधिक होती है और उनमें से कई लोग तो ये भी नही जानते हैं कि जनता दरबार कहां लगता है इसलिए जिन्हे नही पता है वे नीचे दिए गए पते पर जा सकते हैं। 

मुख्यमंत्री आवास का पता5, कालिदास मार्ग, लखनऊ 

Parivarik Labh Yojana 2022 का ऑनलाइन आवेदन तथा चेक स्टेटस

जनता दरबार लखनऊ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

जनता दरबार लखनऊ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
जनता दरबार लखनऊ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

सीएम योगी जनता दरबार में जाने के लिए सरकार ने अभी तक कोई ऑनलाइन पोर्टल को नहीं बनाया है जिसका मतलब Janta Darbar Lucknow में शामिल होने के लिए किसी रजिस्ट्रेशन या आवेदन की जरूरत नहीं है शिकायतकर्ता सीधे सीएम आवास समय से  पहुंच कर अपनी समस्या बता सकते हैं क्योंकि जनता दरबार के द्वारा 9 बजे के बाद बंद हो जाता है इसलिए समय से जाना आवश्यक है।  जिन भी लोगो को सीएम योगी जनता दरबार जाने में दिक्कत है तो वे ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं, शिकायत करने के लिए वे जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है। 

योगी जी का जनता दरबार कब और कहां लगता है?

यूपी सीएम योगी जनता दरबार प्रत्येक सप्ताह में दो दिन लगता है और इसका पता कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास है। 

जनता दरबार लखनऊ कांटेक्ट नंबर क्या है?

योगी के जनता दरबार के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए या फिर शिकायत दर्ज करने के लिए शिकायत करता लैंडलाइन फोन नंबर पर संपर्क कर सकता है।


Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *