मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना 2023 आवेदन

मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना
Share with Others

मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना | CM Antyodaya Nishulk Gas Refill Yojana | Uttarakhand Free Gas Yojana

उत्तराखंड सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिनकी मदद से गरीब परिवार, महिलाएं एवं बच्चो को आर्थिक एवं सामाजिक लाभ पहुंचाया जा रहा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं की घरेलू गैस की कीमतों में बढ़त के कारण गरीब परिवार गैस रिफिल करवाने में अक्षम हो गए हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की गरीबों को गैस निशुल्क गैस रिफिल प्रदान करने के लिए नई योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना है। आज हम उत्तराखंड फ्री गैस रिफिल योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। 

मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना

उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना की शुरुआत 12 फरवरी 2023 को की गई है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में अंत्योदय परिवार से जुड़े लोगों को उत्तराखंड सरकार द्वारा  एक वर्ष में 3 Cylinder Free Gas Refill प्रदान की जायेगी। इस योजना का जिक्र उत्तराखंड आम चुनाव के पहले भाजपा पार्टी द्वारा उनके घोषणा पत्र में की गई थी।

Uttarakhand Free Gas Yojana के अंतर्गत प्रदेश के गरीब परिवारों को एक साल में 3 निशुल्क एल.पी.जी. सिलेंडर प्रदान किया जायेगा। उत्तराखंड अंत्योदय निशुल्क गैस योजना लगभग 1 लाख 76 हजार परिवारों को लाभ पहुंचाया जायेगा। जिन महिलाओं का नाम Antyodaya Free Gas Yojana list में होगा उन्ही महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। आगे इस आर्टिकल में हम आपको Uttrakhand Free gas Yojana Eligibility के बारे में बताएंगे। 

मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना के उद्देश्य

  • प्रदेश में महिलाओं को एक वर्ष में 3 सिलेंडर निशुल्क प्रदान करना है।
  • अंत्योदय परिवारों को महंगी गैस को निशुल्क प्रदान करना है।
  • प्रदेश में महंगी गैस खरीदने में राहत प्रदान करना है।
  • लगभग 1 लाख 76 हजार परिवारों को लाभ पहुंचाया जायेगा।

मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना के लाभ

  • अंत्योदय कार्ड धारकों को एक वर्ष में 3 सिलेंडर निशुल्क तरीके से प्रदान किए जायेंगे।
  • सभी लाभार्थियों को राशन कार्ड के माध्यम से ही निशुल्क सिलेंडर प्रदान किया जायेगा।
  • लाभार्थियों को फ्री गैस रिफिल योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन अथवा ऑफलाइन आवेदन करना पड़ेगा। 

Uttarakhand Kisan Protsahan Yojana 2022: Online Registration

Key Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना
राज्यउत्तराखंड 
शुरू किया गया श्री पुष्कर सिंह धामी 
कैटेगरीUttarakhand Government Schemes 
लाभार्थीप्रदेश की महिलाएं
निशुल्क सिलेंडरएक वर्ष में 3 सिलेंडर
पात्रताअंत्योदय कार्ड धारक
आधिकारिक वेबसाइटUttarakhand Free Gas Yojana

मुख्यमंत्री अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना की पात्रता

Antyodaya free Gas Refill Yojana Eligibility Criteria जानने के लिए निम्नलिखित तथ्यों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • उत्तराखंड फ्री गैस रिफिल योजना के  अंतर्गत केवल प्रदेश की महिलाएं ही पात्र होंगी।
  • जिन महिलाओं के पास अंत्योदय राशन कार्ड उपलब्ध होगा उन्हे ही इस योजना के अंतर्गत लाभ पहुंचाया जायेगा।
  • उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाली महिलाओं को भी अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना में जोड़ा जाएगा। 
  • Gas Refill करवाने के लिए आपको एल.पी.जी कनेक्शन की किताब होनी चाहिए अन्यथा लाभ प्रदान नही किया जायेगा।

Antyodaya Free Gas Refill Yojana Apply Online

  • उत्तराखंड निशुल्क गैस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना पड़ेगा।
  • उसके बाद आपको अपना नाम, पिता का नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरना होगा। 
  • अब आपको  सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। 

Antyodaya Free Gas Refill Yojana List 2023

प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा बताया गया है कि जल्द ही निशुल्क गैस रिफिल योजना के लिए अलग से वेबसाइट बनाई जायेगी और उसमे अंत्योदय कार्ड धारकों का डाटा ऑनलाइन किया जायेगा। उसके बाद लाभार्थी अपना नाम Antyodaya Free Gas Refill Yojana List में देख पाएंगे। हालांकि निशुल्क गैस रिफिल योजना की सूची ऑफलाइन भी प्रेषित की जायेगी।


Share with Others

Leave a Reply