ASHA Sangini Portal & App 2022: फायदे जानें तथा डाउनलोड करें

ASHA Sangini Portal
Share with Others

उत्तराखंड प्रदेश हिमालय की घाटी पर स्थित है जहां उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन प्रत्येक गांव अथवा कस्बे तक पहुंचाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ASHA Workers के लिए काम करना बहुत मुश्किल माना जाता है लेकिन फिर भी वे सभी लोगो तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रही हैं। उत्तराखंड सरकार ने ASHA Sangini Portal की शुरुआत करके आशा कार्यकर्ताओं के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। आशा संगिनी पोर्टल तथा आशा संगिनी ऐप को डाउनलोड करने तथा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

ASHA Sangini Portal क्या है?

उत्तराखंड सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए आशा संगिनी पोर्टल की शुरुआत की है इस पोर्टल के माध्यम से लगभग 12000 आशा बहनों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी जैसे उन्हे रियल टाइम मॉनिटरिंग करने के लिए कहीं और जाने की जरुरत नही पड़ेगी, आशा बहनों को पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ऐसे में उन्हें इमरजेंसी की सुविधाएं भी इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाएंगी।

ASHA Sangini Portal

इस पोर्टल के माध्यम से आशा संगिनी सैलरी भी देख पायेंगी की वह उनके खाते में पहुंची है की नही। इस पोर्टल के साथ उत्तराखंड सरकार ने आशा संगिनी ऐप की भी शुरुआत की है जिसके माध्यम से आशा संगिनी का मानदेय 2022 भी देखा जा सकेगा। आगे हम आपको आशा संगिनी ऐप कैसे खोले और कैसे चलाने के बारे में बताएंगे। 

Key Highlights

आर्टिकल का विषयआशा संगिनी पोर्टल तथा ऐप
शुरू किया गयामुख्यमंत्री द्वारा
राज्यउत्तराखंड
मुख्यमंत्रीश्री पुष्कर सिंह धामी
कैटेगरीUttarkhand Government Schemes
आधिकारिक वेबसाइटhttps://health.uk.gov.in/

आशा संगिनी पोर्टल के उद्देश्य

ASHA Sangini Portal
  • उत्तरखंड सरकार द्वारा आशा बहनों को उनके मानदेय तथा सैलरी की जानकारी सीधा इस पोर्टल पर प्रदान करना।
  • लगभग 12000 से अधिक ASHA Workers को सरकार द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं प्रदान करना जिससे उन्हें कार्य करने में आसानी मिल सके।
  • आशा संगिनी के कार्य का मूल्यांकन भी इसी पोर्टल पर किया जायेगा।
  • आशा संगिनी की लिस्ट भी सरकार द्वारा इसी पोर्टल पर प्रदान किया जायेगा, जिससे वह आशा संगिनी मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर पाएंगी।

ASHA Sangini Portal के फायदे

उत्तराखंड सरकार ने 11 नवंबर 2022 को आशा संगिनी पोर्टल को लॉन्च करते समय इसके फायदे भी बताएं हैं जो निम्न प्रकार हैं:

  • आशा संगिनी पोर्टल के माध्यम से आशा कार्यकर्ताएं मासिक क्लेम दर्ज कर पाएंगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आशा बहनें अपने क्लेम की स्थिति भी जान पाएंगी।
  • पोर्टल के माध्यम से आशा बहनें प्रोत्साहन की राशि को भी दर्ज कर पाएंगी। 
  • और अपने प्रोफाइल में बदलाव कर पाएंगी।

Kisan Protsahan Yojana Online Registration

आशा संगिनी पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल कैसे बनाएं?

आशा संगिनी पोर्टल पर प्रोफाइल बनाने के लिए सबसे पहले आपको आशा संगिनी ऐप को डाउनलोड करना पड़ेगा जो Play Store पर उपलब्ध है। प्रोफाइल बनाने के लिए निम्न तथ्यों का पालन करें।

  • सबसे पहले आपको बैंक खाता एवं RCH ID का OTP के माध्यम से Self Certification करना होगा।
  • उसके बाद आपको आपने आधार कार्ड का नंबर और अपना एक फोटो अपलोड करना होगा।
  • फोटो अपलोड करने के बाद आप अपनी जानकारी भरकर Submit Button पर क्लिक कर सकते हैं। 

ASHA Sangini App Download करने की प्रक्रिया

ASHA Sangini Portal

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने ASHA Sangini Portal को लॉन्च करते समय इस मोबाइल ऐप की भी लांचिंग की है। हालांकि, अभी इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर तथा वेबसाइट के माध्यम ASHA Sangini apk download भी कर पाएंगे, इसलिए ASHA Sangini App Uttarakhand Download करने के लिए आपको नीचे दिए गए तथ्यों का पालन करना होगा। 

  • आशा संगिनी ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • Play Store पर जाने के पश्चात आपको Search बटन पर ASHA Sangini को दर्ज करना होगा।
  • जिसके बाद आप ऐप को देख पाएंगे और डाउनलोड करने के लिए आपको install बटन पर क्लिक करना होगा।
  • Sangini App को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

FAQs

ASHA Sangini Portal क्या है?

इस पोर्टल की शुरुआत श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई है जिसके माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं के कार्य का मूल्यांकन तथा उन्हें मानदेय की स्थिति तथा रिपोर्ट प्रदान की जायेगी।

आशा संगिनी पोर्टल के क्या उद्देश्य हैं?

इस पोर्टल की का मुख्य उद्देश्य यह है की प्रदेश की लगभग 12000 से अधिक आशा वर्कर्स को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की मदद से अनेक सुविधाओं के संचालन में आसानी लाना और उन्हे बेहतर सुविधा प्रदान करना है।

आशा संगिनी ऐप को कैसे डाउनलोड करें?

इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे अथवा आप आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड का पाएंगे।


Share with Others

2 thoughts on “ASHA Sangini Portal & App 2022: फायदे जानें तथा डाउनलोड करें”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *