Maa Bharati Ke Sapoot Portal 2022: Know How to Contribute

Maa Bharati Ke Sapoot Portal
Share with Others

Maa Bharati Ke Sapoot Portal

भारत एक ऐसा देश है जहां फौज में भर्ती होने के लिए भारत देश के युवा हमेशा तत्पर रहते हैं और लाखों युवा हर वर्ष फौज में भर्ती होने के लिए तैयारी करते हैं और उसमे चयनित होकर देश की सेवा करते हैं लेकिन युद्ध और आतंकवादियों से मुठभेड़ में कई सैनिक शहीद हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रक्षा मंत्रालय ने Maa Bharati Ke Sapoot Portal की शुरुआत की है जिसके द्वारा भारत का कोई भी नागरिक शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए आर्थिक मदद करने के लिए योगदान कर पाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको  मां भारती के सपूत पोर्टल में योगदान करने एवं Certificate डाउनलोड करने की विधि को बताएंगे।

Maa Bharati Ke Sapoot Portal क्या है?

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी द्वारा Maa Bharati Ke Sapoot Portal की शुरुआत 14 अक्टूबर 2022 को की गई थी। इस पोर्टल के माध्यम से सामान्य भारत के नागरिक शहीद सैनिकों के परिवारों को स्वेच्छा से आर्थिक मदद करने में योगदान कर पाएंगे और योगदान के लिए उन्हे रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। राजनाथ सिंह जी द्वारा बताया गया की हमारे देश के जो भी सैनिक सैन्य ऑपरेशन के दौरान शहीद होता है तो उसके लिए सरकार मां भारती के सपूत वेबसाइट का संचालन किया गया है जिसमे उसके परिवार को आर्थिक मदद प्रदान की जायेगी। 

Maa Bharati Ke Sapoot Portal के माध्यम से कोई देश का कोई भी नागरिक, बैंक, कैपोरेट एवं बिजनेसमैन, संगठन सीधा Armed Forces Battle Casualties Welfare fund (AFBCWF) के बैंक खाते में अपनी आर्थिक मदद भेज सकेगा। और योगदान करने के लिए कोई अधिकतम एवं न्यूनतम सीमा नहीं है।

Maa Bharati Ke Sapoot Portal के उद्देश्य

  • मां भारती के सपूत वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाना हैं जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारतीय सेना में सैन्य कर्मचारी के रूप में सेवा कर रहा है।
  • जो भी सैनिक सैन्य ऑपरेशन के दौरान घायल अथवा अपनी जान का बलिदान कर देते हैं उनके परिवारों को मदद पहुंचाने के लिए यदि कोई भी इक्षुक व्यक्ति, संस्था एवं बैंक योगदान करना चाहती है तो वो इस पोर्टल से मदद कर पाएंगे।
  • सामान्य नागरिकों को देश के वीर सपूतों के परिवारों को मदद पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है।

Key Highlights

पोर्टल नामMaa Bharati Ke Sapoot Portal
शुरू किया गयाShri Rajnath Singh
विभागरक्षा मंत्रालय
लाभार्थीसैन्य परिवार
कैटेगरीकेंद्रीय योजनाएं
योगदान प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmaabharatikesapoot.mod.gov.in

मां भारती के सपूत में योगदान कैसे करें

मां भारती के वीर सपूत फंड में योगदान करने के लिए दो प्रमुख रास्ते बताए गए हैं जो निम्नलिखित हैं:

बैंक अकाउंट के माध्यम से:

बैंक एकाउंट के माध्यम से योगदान करने के लिए आपको निम्नलिखित बैंक अकाउंट में अपने योगदान की राशि को भेजना होगा और अपना ट्रांजेक्शन नंबर को प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए नोट करना होगा।

Bank Account Name:Armed forces Battle Casualties Welfare Fund (AFBCWF)
Account Number 90552010165915
Bank NameCanara Bank Ltd. DoD, South Block
IFSC CODE CNRB0019055

Maa Bharati Ke Sapoot Website के माध्यम से:

वेबसाइट के माध्यम से योगदान करने के लिए आपको निम्नलिखित तथ्यों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले आपने आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको Click Here to Contribute पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपको अपना मोबाइल नंबर भरना होगा और प्राप्त OTP को भरना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना नाम, E-mail और कैप्चा कोड भरना होगा।
  • उसके बाद आप योगदान करने के लिए अपना सुविधा जनक मार्ग चुन सकते हैं।
  • योगदान करने के 24-72 घंटे के पश्चान आप Certificate डाउनलोड कर पाएंगे।

FAQs

Maa Bharati Ke Sapoot Portal क्या है?

रक्षा मंत्रालय द्वारा शहीद एवं घायल सैनिकों के परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसमे सामान्य भारत के नागरिक, बैंक, संस्था, एवं संगठन आदि मदद कर पाएंगे।

मां भारती के सपूत फंड में कैसे योगदान करे?

नागरिक दो माध्यम से योगदान कर लायेंगे पहला बैंक खाता से और दूसरा वेबसाइट के द्वारा।


Share with Others

Leave a Reply