HP Van Mitra Bharti 2023: ऑनलाइन आवेदन और पात्रता

HP Van Mitra Bharti 2023 
Share with Others

हिमाचल प्रदेश के वन विभाग द्वारा वन मित्र के लिए 2061 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके लिए ऑनलाइन लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल की मदद से हम आपको Van Mitra Bharti 2023 HP Online Apply करने के लिए पूरी जानकारी प्रदान करेंगे और HP Van Mitra Recruitment 2023 से जुड़ी पात्रता, शैक्षिक योग्यता, शारीरिक दक्षता आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे इसलिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

HP Van Mitra Bharti 2023 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में वन मित्र के लिए 2061 पदों पर भर्ती करने का नोटिफिकेशन अक्टूबर में जारी कर दिया गया था जिसके लिए आवेदन की पात्रता कक्षा 12 पास रखी गई है। इक्षुक आवेदक van mitra recruitment 2023 के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस आर्टिकल में आगे बताया गया है कि इस भर्ती के लिए आई सीमा क्या रखी गई है।

वन मित्रों का काम है वन की देखभाल करना और वन में पेड़ों की कटाई, आग, वृक्षारोपण आदि गतिविधियों को देखना है। वन मित्र का मुख्य उद्देश्य है की आस पास के गावों में रहने वालों लोगो के बीच जागरूकता फैलाना और हमारे जंगलों की देखभाल करने में उनकी सहयोगिता बरकरार रखना है। 

HP Van Mitra Bharti 2023 Application Fees

हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा अभी तक van mitra recruitment 2023 के आवेदन के लिए एप्लीकेशन फीस का निर्धारण नही किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार माने तो ऑनलाइन आवेदन जिस तिथि को शुरू किए जायेंगे उसी दिन आपको इस वेबसाइट के माध्यम से एप्लीकेशन फीस के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। 

HP Van Mitra Recruitment 2023 Key Highlights

भर्ती का नामएचपी वन मित्र भर्ती 2023
विभागवन विभाग हिमाचल प्रदेश 
Category HP Government
कुल पद2061
नोटिफिकेशन जारी दिनांक18 अक्टूबर 2023
Notification linkयहां क्लिक करें 
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटforp.hp.gov.in

एचपी वन मित्र भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने केवल युवाओं को भर्ती करने का निर्णय लिया है क्युकी वे सीखने और काम करने में माहिर होते हैं इसलिए इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 25 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।

HP Van Mitra Recruitment 2023 Education Qualification

भर्ती के तहत आवेदक की शैक्षिक योगिता वन विभाग द्वारा निर्धारित की गई है जिसके लिए आवेदक प्रदेश के किसी भी स्कूल या कॉलेज से  कम से कम इंटर यानी कक्षा 12 पास होना चाहिए। यदि आवेदक सीबीएसई बोर्ड से पढ़ा हुआ है तो वह भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

हिमाचल प्रदेश वन मित्र भर्ती 2023 के लिए शारीरिक दक्षता क्या है?

  • पुरुष आवेदक के लिए लंबाई 165 सेमी एवं महिला आवेदक के लिए 150 सेमी होनी चाहिए।
  • पुरुष अभ्यर्थी को 5000 मीटर की दौड़ 30 मिनट में पूरी करना होगा।
  • महिला अभ्यर्थी को 1500 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरा करना होगा। 
  • ध्यान रहे भर्ती में दौड़ के कोई अधिक नंबर नहीं मिलेंगे क्योकी ये बस पास करना है।

रोजगार संगम योजना हिमाचल प्रदेश 2023-24: ऑनलाइन पंजीकरण

HP Van Mitra Vacancy Details

DistrictVacancies
Bilaspur124
Chamba198
Dharamshala209
Hamirpur194
Kullu140
Mandi309
Nahan216
Rampur164
Shimla240
Solan108
WL (North) Dharamshala30
WL (South) Shimla77
GNHP. Shamshi52
Total2061

HP Van Mitra Bharti 2023 Selection Criteria

  • अभ्यर्थियों का सिलेक्शन केवल मेरिट के आधार पर होगा जिसके लिए नीचे टेबल दी गई है।
  • आपके कक्षा 12 के अंकों के प्रतिशत को 0.75 से गुना किया गया और आए हुए परिणाम को जोड़ा जाएगा। 
  • यदि आप EWS या BPL श्रेणी से ताल्लुक रखते हैं तो आपको 2 और अंक मिलेंगे।
  • SC/ST/OBC अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 2 नंबर मिलेंगे।
  • NCC ग्रेड C वाले को 5 नंबर मिलेंगे।
  • विधवा व एकल महिला को 3 नंबर मिलेंगे।
  • एकल बालिका या अनाथ की स्थिति में 3 नंबर मिलेंगे।
  • इंटरव्यू में अधिकतम 10 अंक मिलेंगे
  • सबसे अधिक नंबर पाने वाले को वन मित्र बनाया जायेगा। 
कंडीशनअधिकतम अंक
कक्षा 12 के अंकों का प्रतिशत75 अंक
EWS या BPL अभ्यर्थी2 अंक
SC/ST/OBC2 अंक 
NCC5 अंक
विधवा/एकल महिला 3 अंक
एकल बालिका/अनाथ3 अंक
इंटरव्यू 10 अंक
कुल 100 अंक

HP Van Mitra Bharti 2023 Online Apply

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको van mitra bharti 2023 hp Online Apply के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
  • जिसमे आपको अपनी पूरी जानकारी को भरना होगा जैसे व्यर्तिगत जानकारी, शैक्षिक जानकारी और पूरा पता भरना होगा।
  • उसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस भरना होगा।
  • अंत में आपको submit button पर क्लिक करना होगा और अपना फॉर्म प्रिंट करना होगा। 

Share with Others

Discover more from Kendra Yojna

Subscribe to get the latest posts to your email.

Leave a Reply