UP Police One Time Registration 2023-24: पूरी प्रक्रिया

UP Police One Time Registration
Share with Others

UP Police One Time Registration | UP Police OTR | UP Police OTR Registration

लगभग पिछले 5 वर्षों से लंबित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के अंतर्गत अब अभ्यर्थियों के लिए एक खुशी की खबर आ गई है, प्रदेश सरकार ने राज्य में लगभग 67 हजार पुलिस कर्मियों को भर्ती करने के संदर्भ में एक नई खबर दी है। आज हम इस आर्टिकल की मदद से आपको UP Police One Time Registration के बारे में बात करने जा रहे हैं। अभ्यर्थियों को अब उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती में आवेदन भरने के लिए पहले UP Police OTR करना होगा, उसके बाद ही पुलिस परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।  

UP Police One Time Registration 2023-24

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन सुविधा को लागू किया था और सभी भर्तियां इसके तहत करने का फैसला लिया था, इसी तर्ज पर इस वर्ष उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है, जिससे यूपी पुलिस के विभिन्न पदों पर भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बार बार आवेदन करने से मुक्ति मिल जाएगी। कैंडिडेट्स को अब भर्ती में शामिल होने के लिए केवल एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा। UP Police OTR करने के लिए अभ्यर्थी अपने फोन से या नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र से आवेदन कर पाएंगे। 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बताया गया की प्रदेश पुलिस में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के अलावा 2469 उप निरीक्षक, 2430 रेडियो ऑपरेटर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर और 2833 जेल वार्डर समेत कुल 67 हजार पदों पर सीधी भर्ती आयोजित की जायेगी, जिसके लिए प्रदेश सरकार ने UP Police One Time Registration प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया के तहत अब अभ्यर्थियों को बार-बार अपना पूरा विवरण नहीं देना होगा, उन्हे बस एक बार UP POLICE OTR में ही पूरा विवरण देना होगा और इसी से अभ्यर्थी अपना आवेदन सभी पदों में कर पाएंगे। 

टॉपिक का नामUP Police One Time Registration 
राज्यउत्तर प्रदेश 
कैटेगरीसरकारी नौकरियां
कुल पद 67 हजार
UP Police OTR की शुरुआत27 december 2023
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

इन पदों पर होगी सीधी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की डीजी रेणुका मिश्र द्वारा बताया गया है कि प्रदेश में कुल 67 हजार पदों पर सीधी भर्ती आयोजित करना प्रस्तावित है जिसमे 52,699 सिपाही, 2,469 उप निरीक्षक, 2,430 रेडियो ऑपरेटर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर और 2,833 जेल वार्डर शामिल है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जायेगी और अभ्यर्थियों को अब अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नही करना पड़ेगा और बार बार अपना विवरण नहीं देना होगा। 

पदों के नामकुल पद
सिपाही52,699
उप निरीक्षक 2,469
रेडियो ऑपरेटर2,430
कम्प्यूटर ऑपरेटर 927
जेल वार्डर 2,833
कुल पद67000

UP Police One Time Registration पूरी प्रक्रिया

  • सबसे पहले तो इक्षुक अभ्यर्थी को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद उसे होमपेज पर UP POLICE OTR के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना पंजीकरण करने के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करना होगा।
  • UP POLICE OTR प्रक्रिया बिलकुल निशुल्क होगी, जब आप पदों के लिए आवेदन करेंगे तो आपको उसको फीस देना होगा।
  • आपको अपनी सभी शैक्षिक जानकारी, पता, जन्म तिथि को भरना होगा।
  • उसके बाद आपको अपने सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा और स्क्रीन पर आई अप Police OTR Number को नोट कर लेना होगा। 

Share with Others

Discover more from Kendra Yojna

Subscribe to get the latest posts to your email.

Leave a Reply