Haryana CET OTR 2023: HSSC CET OTR @onetimeregn.haryana.gov.in

Haryana CET OTR 2023
Share with Others

one time registration haryana

हरियाणा सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रकार की नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी की जाती है, जिनमे से कुछ पद ग्रुप C एवं ग्रुप D के तहत आते हैं, जिनकी भर्ती Haryana staff Selection Commision द्वारा कराया जाता है। आज हम Haryana CET OTR के बार में जानकारी प्रदान करेंगे। Haryana CET OTR एवं HSSC OTR के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।  

Haryana CET OTR 2023-24 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने 05 अप्रैल 2023 की मंत्रिमंडल बैठक में Haryana CET OTR को शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के तहत कराई जानी वाली ग्रुप C एवं ग्रुप D पदों की भर्तियों के लिए अब One Time Registration कराया जायेगा। इससे भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने और भर्ती उद्देश्य विशेष रूप से कंप्यूटर डेटा में फर्जी या डुप्लीकेट उम्मीदवारों की अनावश्यक जानकारी को समाप्त करने में सहायता के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे सीधी सरकारी भर्ती प्रक्रिया में विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होगी। 

जैसा की हम सभी जानते हैं की प्रदेश सरकार द्वारा भर्तियों के आवेदन की लिए हमें बार-बार  आवेदन करना पड़ता, इसी समस्या को दूर करने के लिए हरियाणा सरकार के यह कदम उठाया है। HSSC OTR के लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं देना होगा, यह प्रक्रिया पूरी तरह से आधार प्रमाणीकरण के द्वारा सत्यापित की जायेगी, इससे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी नही हो पाएगी। Haryana CET OTR प्रक्रिया आगे दी गई है। 

Key Highlights

योजना का नाम HSSC CET OTR 
राज्यहरियाणा
शुरू किया गयामनोहर लाल खट्टर द्वारा 
CET OTR तिथि 5 अप्रैल 2023
कैटेगरी Haryana Government Schemes 
रजिस्ट्रेशन मोडऑनलाइन 
रजिस्ट्रेशन लिंकonetimeregn.haryana.gov.in

Haryana CET OTR के उद्देश्य

  • प्रदेश में सरकारी भर्तियों में पूरी तरह से पारदर्शिता लाना।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन से हमें बार बार फॉर्म नही भरना पड़ेगा।
  • प्रदेश में डुप्लीकेट उम्मीदवारों पर नकेल कसी जा सकेगी।
  • HSSC CET OTR करना हर उम्मीदवार के लिए अनिवार्य है, अन्यथा वह परीक्षा में नही बैठ पायेगा।

HSSC CET OTR Required Documents

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10 की मार्कशीट
  • कक्षा 12 की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट (यदि हो तो)
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पता
  • सिग्नेचर

Haryana CET OTR कैसे करें?

  • CET One time Registration करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • उसके बाद आपको CET OTR के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड संख्या प्रदान करना होगा।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरने के बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको अपनी शैक्षिक योग्यता को भरना होगा और सभी जानकारी। 
  • अब अपनी फोटो एवं सिग्नेचर को अपलोड करना होगा। 
  • अंत में Final Submit बटन पर क्लिक करके आप अपना HSSC CET OTR Form को प्रिंट कर पाएंगे। 
  • ध्यान रहे आपके द्वारा दी गई जानकारी आपके दस्तावेजों से मेल खाती हो। 

FAQs

Haryana CET OTR क्या है?

हरियाणा सरकार ने HSSC द्वारा ग्रुप-सी और ग्रुप-डी पदों पर CET के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सिंगल टाइम रजिस्ट्रेशन करने के लिए Haryana CET OTR का संचालन किया है।

HSSC CET OTR के क्या लाभ हैं?

भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने और भर्ती उद्देश्य विशेष रूप से कंप्यूटर डेटा में फर्जी या डुप्लीकेट उम्मीदवारों की अनावश्यक जानकारी को समाप्त करने में सहायता के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे सीधी सरकारी भर्ती प्रक्रिया में विश्वसनीयता भी सुनिश्चित करने के लिए Haryana CET OTR Portal की शुरुआत की गई है।


Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *