CM Di Yogshala Program 2023 | सीएम योगशाला योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

CM Di Yogshala Program
Share with Others

पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिनकी मदद से प्रदेश के युवाओं, किसानों एवं महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है और उन्हे जोड़ा जा रहा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कोविड 19 की वजह से हमारी जिंदगी में गहरा प्रभाव पड़ा, इसी को सुधारने के लिए दिल्ली सरकार की तरह अब पंजाब सरकार द्वारा CM Di Yogshala Program शुरू किया गया।

CM Di Yogshala Program की मदद से प्रदेश सरकार द्वारा लोगो को योग के लिए फ्री क्लासेज शुरू की जाएंगी और उन्हे योग गुरु भी प्रदान किया जायेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को इस योजना के अंतर्गत लाभ पहुंचाया जा सके। CM Di Yogshala Yojana के लाभ एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Punjab Di CM Yogshala Yojana 2023

पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी ने 3 फरवरी 2023 को मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम योगशाला योजना को शुरू करने का फैसला लिया है जो स्वास्थ्य एवं बीमारी मुक्त जीवन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण फैसला है। दिल्ली की योगशाला की तरह ही इस योजना में भी पंजाब सरकार द्वारा योग एवं मेडिटेशन कार्यक्रम पंजाब के नागरिकों के लिए शुरू किया जायेगा।

जिसके मदद से प्रदेश में लोगो को योग सिखाया जाएगा और उन्हे सुखी, स्वस्थ, एवं बीमारी से मुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया जायेगा। Punjab Yogshala Program की मदद से प्रदेश के नागरिकों को निशुल्क योग प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा और उन्हे एक Yoga Instructor भी प्रदान किया जाएगा। 

CM Di Yogshala Program के तहत लाभ लेने के लिए नागरिकों को कम से कम 25 लोगों या उससे अधिक लोगों का ग्रुप को बनाना पड़ेगा और उसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करना होगा, उसके बाद पंजाब सरकार द्वारा उस समूह को एक योगा टीचर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी द्वारा बताया गया है कि पंजाब योगशाला प्रोग्राम के अंतर्गत नागरिकों को एक हफ्ते में 6 दिन योग की ट्रेनिंग प्रदान की जायेगी। आने वाली 21 जून की तारीख को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा, इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी ने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है। 

Chief Minister Yogshala Program 2023 Objective

  • सीएम दी योगशाला योजना का मुख्य उद्देश्य पंजाब प्रदेश की जनता को निशुल्क योग क्लास प्रदान करना है
  • इस योजना के अंतर्गत पंजाब सरकार द्वारा योग इंस्ट्रक्टर द्वारा योग प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • लोगों को सुखी जीवन, बीमारी से रहित एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना है।
  • पंजाब प्रदेश के सभी लोगो को इस योजना का लाभ पहुंचाना है। 
  • योजना के तहत लाभ पाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर मिस कॉल देना होगा।

CM Di Yogshala Program Benefits

सीएम दी योगशाला योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जायेंगे।

  • पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान दिया फरवरी महीने में मुख्यमंत्री योगशाला कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
  • प्रदेश में सभी नागरिकों को योग क्लास के माध्यम से योग प्रशिक्षण सिखाया जायेगा।
  • प्रत्येक समूह में 25 लोग या उससे अधिक लोगो को जोड़ा जाएगा।
  • योग शिक्षा प्राप्त करने के लिए लोगो बस सरकार द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर मिस कॉल देना पड़ेगा।
  • योग अभ्यास बिलकुल निशुल्क सिखाया जायेगा। 
  • योग शिक्षा की योजना को एक हफ्ते में 6 दिन के लिए चालू रहेगी। 

Key Highlights

योजना का नामCM Di Yogshala Program
राज्यपंजाब
शुरू किया गयाश्री भगवंत मान द्वारा
कैटेगरीPunjab Government Schemes
शुल्कFree
रजिस्ट्रेशन मोड Online/offline
मोबाइल नंबर available Soon
लाभार्थीप्रदेश के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइटcmdiyogshala.punjab.gov.in/

सीएम दी योगशाला योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • CM Di Yogshala Program Registration Online करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको रजिस्टर का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको उस पर क्लिक करना होगा और अपनी जानकारी को भरना होगा 
  • जानकारी भरने के पश्चात आपको सबमिट बटन कर क्लिक करना होगा।

CM Di Yogshala Program Login Process

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको Login Button पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करने के दौरान मिले हुए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को भरना होगा।
  • अंत में आपमो कैप्चा कोड भरना होगा और login Button पर क्लिक करना होगा। 

Share with Others

8 thoughts on “CM Di Yogshala Program 2023 | सीएम योगशाला योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन”

Leave a Reply