Amarnath Yatra 2024 Registration: अभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें

Amarnath Yatra 2024 Registration
Share with Others

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भगवान अमरनाथ जी की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना पड़ता है बिना रजिस्ट्रेशन के आप अमरनाथ जी की यात्रा नही कर सकते हैं, इस आर्टिकल को मदद से हम आप सभी को Amarnath Yatra 2024 Registration के बारे में बताएंगे और अन्य सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल मिलेगी, इसलिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े और लोगो से साझा करें।

अमरनाथ यात्रा 2024 रजिस्ट्रेशन

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने वर्ष 2024 के लिए अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है जिसके तहत श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करके यात्रा कर सकते हैं, Amarnath Yatra 2024 Registration की शुरुआत 15 अप्रैल से की गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की फीस 150 रुपए रखी गई है, जिसको आप पंजीकरण के दौरान जमा कर सकते हैं। 

Amarnath Yatra 2024 Registration

श्री अमरनाथ जी की यात्रा 29 जून 2024 से शुरू होगी और 19 अगस्त 2024 तक चलेगी, यात्रा के दौरान सभी गाइडलाइंस का पालन करना आवश्यक होगा। 

Amarnath Yatra 2024 Registration Guidelines 

  • यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुके हैं।
  • कोई भी श्रद्धालु जो 13 वर्ष से कम या 70 वर्ष से अधिक आयु का है उसको रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति नहीं है।
  • जो महिलाएं 6 सप्ताह की गर्भवती हैं उन्हें भी रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति नहीं है।
  • अमरनाथ यात्रा 2024 रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको CHC से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाना होगा जो 8 अप्रैल के बाद का होना चाहिए।
  • CHC स्वास्थ्य प्रमाण डाउनलोड करने की लिंक नीचे दी गई है। 
  • ऑनलाइन पंजीकरण की फीस 150 रुपए रखी गई है।
  • जो भी पंजीकृत श्रृद्धालु यात्रा पर जा रहे हैं उन्हें काउंटर से RFID Card को लेना होगा, अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा।

अमरनाथ यात्रा 2024 के दौरान ध्यान देने योग्य बातें

  • यात्री की 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु नही होनी चाहिए।
  • 6 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था वाली किसी भी महिला को यात्रा 2024 के लिए पंजीकृत नहीं किया जायेगा।
  • प्रत्येक पंजीकृत यात्री को अपना RFID Card प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • अपना पहचान पत्र यात्रा के दौरान अवश्य अपने साथ रखें।
  • पर्याप्त मात्रा में ऊनी कपड़े अपने साथ रखें ताकि तापमान गिरने पर वो काम आ सके।
  • अपने साथ छाता, रेनकोट आदि रखे ताकि आपातकालीन स्थिति में काम आ सके।

Key Highlights

टॉपिकAmarnath Yatra 2024 Registration 
शुरू किया गयाअमरनाथ जी श्राइन बोर्ड 
कैटेगरीमहत्वपूर्ण सूचनाएं
ऑनलाइन पंजीकरण15 अप्रैल 2024
यात्रा की शुरुआत29 जून 2024
यात्रा का समापन19 अगस्त 2024
हेल्पलाइन नंबर14464
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटjksasb.nic.in

Amarnath Yatra 2024 Registration Online 

  • सबसे पहले आपको अमरनाथ जी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको Online Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको अपनी जानकारी साझा करनी होगी जैसे नाम, पता और मोबाइल नंबर को भरना होगा।
  • मोबाइल नंबर पर आए हुए OTP को सत्यापित करना होगा।
  • अब आगे आपको अमरनाथ यात्रा 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरना होगा।
  • आपको अपने मुताबिक यात्रा की तिथि चुननी होगी और अन्य जानकारी भरना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होगा और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा।
  • ध्यान रहे स्वास्थ्य प्रमाण पत्र 8 अप्रैल 2024 के बाद का होना चाहिए।
  • अब आपको यात्रा पंजीकरण की फीस भरना होगा को मात्र 150 रुपए है।
  • फीस भरने के बाद आप अपना यात्रा परमिट डाउनलोड कर सकते हैं। जिसको दिखाकर आप यात्रा कर सकेंगे।

अमरनाथ यात्रा 2024 स्वास्थ्य प्रमाण पत्र कैसे भरें?

  • सबसे पहले तो आपको स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को डाउनलोड करना होगा और उसको भरना होगा।
  •  जिसमे आपको अपनी पूरी जानकारी भरना होगा और कोई एक पहचान चिन्ह लिखना होगा जिससे अपनी पहचान की जा सकेगी।
  • अपना पासपोर्ट साइज फोटो उसमे चिपकाना होगा।
  • अब आपको बीमारी के बारे में जानकारी देनी होगी और उनका उल्लेख करना होगा।
  • उसके बाद आपको आपको चिकित्सक से प्रमाणित करवाना होगा और रजिस्ट्रेशन के दौरान इसको अपलोड करना होगा। 

अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण कब से शुरू होंगे?

यात्रा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2024 से शुरू होंगे, यात्रीगण ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनो माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा 2024 कब से शुरू होगी?

वर्ष 2024 की अमरनाथ यात्रा 29 जून 2024 से शुरू होगी और 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगी। 


Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *