UP Rojgar Sangam Yojana for 12th Pass 2023: ऑनलाइन आवेदन

Rojgar Sangam Yojana for 12th Pass 2023-24
Support us By Sharing

Rojgar Sangam Yojana For Class 12th Pass Apply Online | www.sewayojan.up.nic.in login | rojgar sangam yojana for 12th pass UP

उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में सभी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। आज हम इस आर्टिकल की मदद से Rojgar Sangam Yojana for 12th Pass के बारे में बात करने जा रहे है जिसकी मदद से प्रदेश के युवाओं को रोजगार भत्ता प्रदान किया जायेगा। Rojgar Sangam Yojana For Class 12th Pass Apply Online एवं Rojgar Sangam Yojana के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

Rojgar Sangam Yojana for 12th Pass 2023-24

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश में रोजगार संगम योजना की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत प्रदेश के कक्षा 12 पास युवाओं को रोजगार न मिलने तक UP Rojgar Sangam Bhatta प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगा। यह बेरोजगारी भत्ता केवल कक्षा 12 पास युवाओं को ही दिया जायेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हो सके और देश को आगे बढ़ने में मदद होगी। Rojgar Sangam Yojana for 12th Pass के तहत युवा अपने लिए नई नौकरियां भी ढूंढ सकेंगे जिससे उनको नौकरी पाने में आसानी होगी।

Rojgar Sangam Yojana for 12th Pass के तहत अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं को अब सरकार द्वारा 1000-1500 रुपए प्रति माह दिया जायेगा और उन्हे नौकरी तलाशने में मदद भी दी जाएगी। बता दें कि Rojgar Sangam Yojana 2023 के तहत युवाओं को रजिस्ट्रेशन की दिनांक से अगले 2 वर्षों तक बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जायेगा।

Rojgar Sangam Yojana 2023 के उद्देश्य

  • प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहन प्रदान करना है।
  • जो युवा क्लास 12th पास हो चुके हैं उन्हे प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जायेगा।
  • युवाओं को नौकरी खोजने में मदद करना है।
  • युवाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।

आयुष्मान मित्र बनें और पाएं १५,००० रुपये प्रति माह, यहां रजिस्ट्रेशन करें

Key Highlights

योजना का नाम Rojgar Sangam Yojana for 12th Pass
राज्यउत्तर प्रदेश 
शुरु किया गया योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
कैटेगरी उत्तर प्रदेश की योजनाएं
लाभ1000-1500 रुपए भत्ता
लाभार्थीकक्षा 12 पास युवा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsewayojan.up.nic.in

UP Police वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें

Rojgar Sangam Yojana में जॉब कैसे सर्च करें?

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को लाभ पहुंचाने एवं रोजगार की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेश में Rojgar Sangam Portal की शुरुआत की है जिसमे युवा अपना पंजीकरण करके अपना आवेदन कर सकते हैं। रोजगार संगम पोर्टल पर आपको अनेक प्रकार की नौकरियां मिलेगी जो प्राइवेट तथा सरकारी दोनो विभाग से ताल्लुक रखती हैं। पोर्टल पर आपको रोजगार मेला से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी मिलेगी और आप इस पोर्टल पर filter के विकल्प का प्रयोग करके अपनी योग्यता, नौकरी का प्रकार, वेतन सीमा आदि के आधार पर नकारिया खोज सकते हैं। 

Rojgar Sangam Bhatta Yojana की पात्रता

  • उत्तर प्रदेश रोजगार संगम योजना के तहत केवल उन लोगों लाभ पहुचाया जायेगा जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं।
  • जो भी व्यक्ति या आवेदन rojgar Bhatta Yojana के तहत आवेदन करना चाहते हैं उनकी आयु कम से कम 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए
  • जिन आवेदकों के पास नौकरी नहीं उन्हे नौकरी के लिए कम से कम कक्षा 12 पास होना आवश्यक है।
  • परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Rojgar Sangam Bhatta Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • IFSC Code
  • शक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • EWS Certificate उसी वित्तीय वर्ष का होना चाहिए।
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Rojgar Sangam Yojana Apply Online 2023

  • सबसे पहले आपको रोजगार संगम भत्ता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको होमपेज पर नया पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना नाम, पता, संपर्क, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर भरना होगा।
  • व्यक्तिगत जानकारी भरने के पश्चात आपको अपनी शैक्षिक योग्यता को भरना होगा।
  • अब आपको अपने चालू बैंक खाते की जानकारी भरना होगा जैसे खाता संख्या, ifsc कोड को भरना होगा।
  • उसके बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और आवेदन पत्र को Submit करना होगा।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन नंबर मैसेज के माध्यम से आएगा।
  • आप उसका प्रयोग भविष्य में नौकरी का आवेदन करने के लिए कर सकते हैं।
  • Rojgar Sangam Yojana Online Registration होने के पश्चात आपके खाते में 1000 रुपए से 1500 रुपए तक बेरोजगारी भत्ता जमा किया जायेगा।

Support us By Sharing

17 thoughts on “UP Rojgar Sangam Yojana for 12th Pass 2023: ऑनलाइन आवेदन”

  1. Pingback: यूपी की योजनाएं 2023-24 लिस्ट | UP ki Yojnaye list 2023-24

Leave a Reply