Mera Bill Mera Adhikar 2023: जीतें एक करोड़ तक के इनाम

Mera Bill Mera Adhikar
Share with Others

Mera Bill Mera Adhikar Registration | Mera Bill Mera Adhikar Yojana | Mera Bill Mera Adhikar App

भारत सरकार द्वारा पूरे देश में लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की केंद्र योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अभी हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा मेरा बिल अधिकार योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है, बिल प्रोत्साहन योजना के तहत अब आपका बिल आपको 1 करोड़ रुपए तक का इनाम दिलवा सकता है। इस योजना का पूरा नाम Mera Bill Mera Adhikaar Bill Protsahan Yojana है। मेरा बिल मेरा अधिकार योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Mera Bill Mera Adhikar Yojana 2023

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बिल का प्रोत्साहन करने के लिए पूरे देश में मेरा बिल मेरा अधिकार योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत लाभार्थी को 1 करोड़ रुपए तक इनाम प्रदान किया जायेगा यदि वह 200 रुपए या उससे अधिक के समान की खरीदी करता है और उस समान के बदले वह पक्का बिल लेता है और उसे मेरा बिल मेरा अधिकार पोर्टल पर अपलोड करता है। 

Mera Bill Mera Adhikar Yojana के तहत एक करोड़ रुपए 2 पुरस्कार हर तिमाही दिए जायेंगे, 10 लाख रुपए के 10 पुरस्कार हर महीने एवं 10 हजार रुपए के 800 पुरस्कार हर महीने दिए जाएंगे। योजना की शुरुआत 1 सितंबर से असम, गुजरात, हरियाणा, पुदुचेरी और दमन एवं दीउ और दादर एवं नागर हवेली में शुरू कर दिया गया है। Mera Bill Mera Adhikar Registration करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

Mera Bill Mera Adhikar Yojana की विशेषताएं

  • इस योजना में शामिल केंद्र शासित प्रदेश एवं राज्य के पंजीकृत सप्लायर द्वारा जारी किए गए 200 या उससे अधिक बिल मान्य होंगे। 
  • एक ग्राहक द्वारा महीने में अधिकतम 25 बिल अपलोड किए जा सकते हैं।
  • कृपया ध्यान रखें की बिल पर सप्लायर का GSTIN, बिल नंबर और दिनांक दर्ज हो।

कर्ज मुक्त भारत अभियान से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Key Highlights

योजना का नामMera Bill Mera Adhikar Yojana 
शुरू किया गयाश्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा
कैटेगरीकेंद्र सरकार की योजनाएं
रजिस्ट्रेशन की शुरुआत01 सितंबर 2023
लाभ1 करोड़ तक का इनाम
अधिकतम बिल अपलोड सीमा25 बिल प्रति व्यक्ति
पात्रतान्यूनतम 200 रुपए का बिल
आधिकारिक वेबसाइटmerabill.gst.gov.in

Mera Bill Mera Adhikar Yojana की पात्रता 

  • कोई भी खरीदारी करने के बाद जीएसटी बिल अवश्य लें।
  • केवल शामिल केंद्र शासित प्रदेश एवं राज्यों के ग्राहक की मेरा बिल मेरा अधिकार में भाग ले सकते हैं।
  • शामिल होने के लिए न्यूनतम 200 रुपए का बिल होना आवश्यक है।
  • जांच कर लें की बिल पर सप्लायर का GSTIN, बिल नंबर और दिनांक दर्ज हो।
  • 200 रुपए से कम के बिल मान्य नहीं होंगे। 

Mera Bill Mera Adhikar Registration के लिए जरूरी जानकारी

  • पूरा नाम
  • मोबाइल नंबर
  • बिल 
  • पता
  • राज्य 

Mera Bill Mera Adhikar Registration करने की प्रक्रिया

Mera Bill Mera Adhikar Registration
  • सबसे पहले आपको mera Bill Mera Adhikar Portal पर जाना होगा 
  • उसके बाद आपको होमपेज पर Signup बटन पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको आपके पहचान पत्र के अनुसार नाम भरना होगा।
  • अपना राज्य सेलेक्ट करना होगा और मोबाइल नंबर भरना होगा
  • उसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करना होगा।
  • आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जायेगा। 

Mera Bill Mera Adhikar Yojana Bill Upload kaise karein 

Mera Bill Mera Adhikar Login
  • मेरा बिल मेरा अधिकार योजना के तहत बिल अपलोड करने के लिए सबसे पहले आपको Mera Bill Mera Adhikaar Portal या Mera Bill Mera Adhikaar App पर जाना होगा।
  • और आपने जिस नंबर से mera Bill Mera Adhikar Registration किया था उसको भरना होगा और OTP दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने बिल अपलोड करने का विकल्प आ जायेगा।
  • आप अपने बिल का फोटो खींचकर अपलोड कर सकते हैं। 
  • और जानकारी भरकर सबमिट कर सकते हैं।

Mera Bill Mera Adhikar App कैसे डाउनलोड करें

  • Mera Bill Mera Adhikaar App की मदद से ग्राहक अपना स्वयं का पंजीकरण एवं लॉगिन कर सकता है।
  • इस ऐप की मदद से ग्राहक योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • ग्राहक इस एप से अपने बिल को अपलोड कर सकता है वो भी बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के।
  • Mera Bill Mera Adhikar app डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।  

Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *