Kamal Mitra Registration एवं Certificate डाउनलोड कैसे करें?

Kamal Mitra Registration
Share with Others

Kamal Mitra Registration | Kamal Mitra Registration Online

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार समाज में कल्याणकारी योजनाओं के साथ हर दिन काम कर रही है और इनमे से अधिकतम योजनाएं महिलाओं के विकास के लिए है। पूरे देश में महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए महिला मोर्चा ने कमल मित्र नामक एक अभियान शुरू किया है जिसमे भाग लेकर आप देश के सशक्त निर्माण में सहायता कर सकते हैं। इस आर्टिकल की मदद से हम आप सभी को Kamal Mitra Registration, Kamal Mitra Online Registration एवं कमल मित्र बनने की पूरी प्रक्रिया साझा करेंगे। 

Kamal Mitra Registration क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्देश्य यह है कि 21वीं सदी के भारत के तेज विकास के लिए महिलाओं का तेज विकास एवं उनका सशक्तिकरण करना आवश्यक है। आज भारत महिलाओं की आवश्यकताओं एवं उनकी आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रहा है। इसलिए पूरे भारत देश में भाजपा सरकार ने कमल मित्र नामक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान से जुड़ने वाली महिलाओं को मोदी सरकार की योजनाओं को भारत की हर महिला तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। 

भारत सरकार के यह संकल्प लिया है की सरकार की योजनाओं का लाभ देश के कोने-कोने में महिलाओं तक पहुंचे और उन्हे लाभान्वित करे। कमल मित्र का कार्य देश की महिलाओं को योजना की पूरी जानकारी देना होगा और उन्हे नामांकित करना होगा।

कमल मित्र के तहत पंजीकृत महिलाओं को प्रदेश एवं जिला स्तर पर 15 मुख्य योजनाओं के बारे में निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी एवं ट्रेनिंग पूरी होने के पश्चात महिलाओं को e-Certificate प्रदान किया जायेगा। 

Kamal Mitra Registration की विशेषताएं

  • महिला के नेतृत्व में विकास को बढ़ावा देना और महिला एजेंसियों और सामाजिक आर्थिक क्षमताओं को मजबूत करना है।
  • महिलाओं के लिए कौशल निर्माण और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।
  • सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक विकास के लिए समान अवसर पर जोर देना है।
  • महिलाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।
  • महिलाओं को ट्रेनिंग के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि ट्रेनिंग ऑनलाइन माध्यम से करवाई जायेगी।
  • यह अभियान उन महिलाओं के लिए अंत्यंत महत्वपूर्ण है जो समूहों से जुड़ी हुई हैं। 
  • हालांकि कोई भी महिला कमल मित्र के लिए पंजीकरण कर सकती है वो भी बिल्कुल मुफ्त। 

Ayushman Mitra Registration 2023: पूरी प्रक्रिया एवं पात्रता

टॉपिक का नामKamal Mitra Registration 
शुरू किया गयामहिला मोर्चा
लाभार्थीमहिलाएं
उद्देश्यदेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी
कैटेगरीImportant Topics 
रजिस्ट्रेशन शुल्कनिशुल्क
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.bjmmkamalmitra.org

Kamal Mitra Registration कैसे करें?

Kamal Mitra Registration
  • कमल मित्र पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले इक्षुक महिला को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको होमपेज पर Registration की बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना नाम, आधार कार्ड नंबर भरकर verify बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आए हुए OTP को भरना होगा और अन्य जानकारी देना होगा।
  • आपको अपनी भाषा, पता, और विधानसभा को सेलेक्ट करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपका कमल मित्र रजिस्ट्रेशन हो जायेगा। 

Kamal Mitra Training कैसे पूरी करें?

Kamal Mitra Registration

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूर्ण करने के पश्चात आपको प्रदेश एवं जिला स्तर पर 15 मुख्य योजनाओं के बारे निशुल्क ऑनलाइन कमल मित्र ट्रेनिंग प्रदान किया जायेगा। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद आपको एक परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा, उसके बाद आपको एक Kamal Mitra Ceritificate प्रदान किया जायेगा। 


Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *