Bihar Content Writing Contest 2023: अभी रजिस्ट्रेशन करें

Bihar Tourism Content Writing Contest
Share with Others

Bihar Tourism Content Writing Contest | Bihar Tourism Content Writing Contest form

यदि आप एक कंटेंट लेखक हैं और अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं तो बिहार पर्यटन विभाग ने आप सभी लोगों के लिए Bihar Content Writing Contest को शुरू किया है जिसके अंतर्गत प्रतिभागी 1 लाख रुपए तक का पुरस्कार जीत सकते हैं। इस आर्टिकल की मदद से हम आपको बिहार लेख लेखन प्रतियोगिता के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए इसको अंत तक पढ़ें।

Bihar Content Writing Contest 2023 क्या है?

बिहार सरकार का पर्यटन विभाग ने लेखन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है जिसके अंतर्गत विजेताओं को 1 लाख रुपए तक का इनाम दिया जायेगा। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 25 नवंबर 2023 को शुरू किया गया है जिसको 14 दिसंबर तक चालू रखा जायेगा। इक्षुक कंटेंट राइटर्स इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा कर पुरस्कार जीत सकते हैं। 

Bihar Tourism Content Writing Contest

इस प्रतियोगिता में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम में लेख लिखे जा सकते हैं एवं इसमें दो श्रेणी रखी गई हैं जिसमे एक श्रेणी Short Writing होगी जिसके अंतर्गत 100-200 शब्दों की अवधि रखी गई है और दूसरी श्रेणी यानी Long writing के अंतर्गत 400-500 शब्दों की अवधि रखी गई है। चयनित लेखन को पर्यटन विभाग को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जायेगा और विजेताओं को सोशल मीडिया पर साझा किया जायेगा। 

Bihar Content Writing Contest में पुरस्कार की राशि

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोगों को अपने लेख को अपलोड करना होगा और यदि उनका लेख चयनित किया जाता है तो विजेताओं को रैंक के हिसाब से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपए रखा गया है। इसमें 5 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जायेंगे जिनकी राशि 2,500 रुपए होगी। पुरस्कार की राशि दोनो भाषा की दोनो श्रेणी के लिए समान है। 

विजेताहिंदी भाषाअंग्रेजी भाषा 
प्रथम1 लाख रुपए 1 लाख रुपए 
द्वितीय75 हजार रुपए 75 हजार रुपए 
तृतीय50 हजार 50 हजार रुपए 
5 सांत्वना पुरस्कार 2500 रुपए2500 रुपए

Bihar Content Writing Contest के लिए निर्देश

  • प्रतिभागी भारत का नागरिक होना चाहिए एवं उसकी आयु 15 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • सभी प्रतिभागी को अपना ID Proof अपलोड करना होगा अन्यथा उसका लेख सबमिट नही होगा।
  • सभी विजेताओं को विभाग की तरफ से certificate दिया जायेगा।
  • प्रतिभागी को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरना होगा।
  • एक प्रतिभागी अधिकतम 10 लेख अपलोड कर सकता है जिसमे 5 Short Writing एवं 5 Long Writing होंगी।
  • Short Writing में शब्दों की अवधि 100 से 200 शब्द होगी एवं Long Writing में 400 से 500 शब्द होगी।
  • एक विषय पर एक से अधिक लेख की प्रविष्टियां नही अपलोड करना होगा।
  • आवेदक हिंदी अथवा अंग्रेजी दोनों भाषा में लेख लिख सकता है।
  • सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि बैंक खाते अथवा चेक के माध्यम से दिया जायेगा।
  • कंटेंट कहीं से नकल किया नही होना चाहिए नही तो आपको अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा।
  • ध्यान रहे लेख आपको pdf format में ही अपलोड करना होगा।

Key Highlights

टॉपिक का नामBihar Content Writing Contest 2023
राज्यबिहार
शुरू किया गयापर्यटन विभाग द्वारा
कैटेगरीबिहार सरकार की योजनाएं 
अधिकतम पुरस्कार 1 लाख रुपए
रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंकयहां क्लिक करें

Bihar Content Writing Competition के लिए विषय

बिहार लेख लेखन प्रतियोगिता में 158 विषयों की सूची तैयार की गई है जिसमे प्रदेश के ऐतिहासिक जिले एवं उनसे जुड़ी जगह के बारे में विषय तैयार किए गए हैं, इनमे ऐतिहासिक जगहें, वन्यजीव अभ्यारण, नदी, मेले, महोत्सव, भगवान बुद्ध से जुड़ी जगह के बारे में लिखने के लिए बोला गया है। सभी 158 विषयों को सूची डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

Bihar Content Writing Contest Online Registration Process

  • सबसे पहले तो आपको पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको Bihar Content Writing Contest के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको Register बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि आदि को भरना होगा।
  • अब आपको अपना पता, राज्य और पिन कोड भरना होगा।
  • उसके बाद आपको अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य एक मोबाइल नंबर भरना होगा।
  • अब आपको अपनी ID Proof को सेलेक्ट करना होगा और उसे अपलोड करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपने लेख को भाषा एवं उसके विषय को सेलेक्ट करना होगा और उसे अपलोड करना होगा।
  • अब आपको Consent Form को Accept करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। 


Share with Others

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *