Kanya Sumangala Yojana 2022: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2022-Kendra Yojna

Kanya Sumangala Yojana
Support us By Sharing

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana | कन्या सुमंगला योजना 2022, कन्या सुमंगला योजना आवेदन,Kanya Sumangala Yojana Online Registration | Kanya Sumangala Yojana Application form 2022 |Kanya Sumangala Yojana online form 2022

आजादी के बाद भी हमारे देश में महिलाओं को भेदभाव का सामना करना पड़ा है समाज में प्रचलित कुरीतियों एवं भेदभाव जैसे भ्रूण हत्या, सती, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह आदि जैसी कुरीतियों के कारण महिलाओं को अपने जीवन में नकारात्मक सोच का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से वो अनेक प्रकार के अधिकारों से वंचित रह जाती थी। बीते कुछ दशकों में महिलाओं की हालत में सुधार आया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की गई। Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक तथा आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का उद्देश्य है। 

इस योजना के फलस्वरूप समाज की कुरीतियां कैसे भ्रूण हत्या, बाल विवाह आदि को रोकने में सहायता होगी। और बालिकाओं को उच्च शिक्षा तथा रोजगार में अवसरों की बढ़ोत्तरी होगी। 

Kanya Sumangala Yojana क्या है ?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत 25 अक्टूबर 2019 को महिलाओ तथा बालिकाओं को सहायता प्रदान करने के लिए  श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना में महिलाओ का सशक्तिकरण तथा बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की समाज में चल रही अनेक प्रकार की कुरीतियों से समाज को मुक्त करना है जैसे- कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बालिकाओं के प्रति नकारात्मक सोच आदि को बदलने के उद्देश्य से Kanya Sumangala Yojana की शुरुआत की गई है।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Highlights


योजना का नाम
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojan
किसके द्वारा श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
योजना का प्रकारमहिलाओ तथा बालिकाओं को सहायता प्रदान करना
लाभार्थीमहिलाएं और बालिकाएं
पात्रताअधिकतम दो बालिकाओं को
आवेदनONLINE
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग,
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mksy.up.gov.in/
Kanya Sumangala Yojana

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ

Kanya Sumangala yojana
Kanya Sumangala yojana

जो महिलाएं समाज की कुरीतियों के कारण अपने जीवन संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की गई थी। Kanya Sumangala Yojana में बालिकाओं को 15000 रुपए की कुल आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता बालिका के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए प्रदान की जाती है। इस राशि को सरकार 6 श्रेणी/किस्तों में बालिका के बैंक खाते में सरकार द्वारा भेजा जाता है।

Kanya Sumangala Yojana में दी जाने वाली राशि की 6 श्रेणियां निम्नलिखत हैं:-

प्रथम श्रेणीनवजात बालिका जिसका जन्म 01 अप्रैल 2019 या इसके बाद हुआ हो, उसे 2000 रुपए की राशि से लाभान्वित किया जायेगा।
द्वितीय श्रेणीइस श्रेणी में वह बालिकाएं सम्मलित होंगी जिनका 1 वर्ष के भीतर संपूर्ण टीकाकरण हो चुका हो तथा उनका जन्म 01 अप्रैल 2018 से पहले न हुआ हो, उन्हें 1000 रूपए की राशि से लाभान्वित किया जायेगा।
तृतीय श्रेणीवह बालिकाएं जिन्होंने प्रथम कक्षा में प्रवेश ले लिया हैं उन्हें 2000 रुपए की राशि से लाभान्वित किया जायेगा
चौथी श्रेणीइस श्रेणी में वह बालिकाएं सम्मलित होंगी जिन्होंने 6वीं कक्षा में प्रवेश लिया है, और उन्हें 2000 रुपए की किस्त से लाभान्वित किया जायेगा 
पांचवी श्रेणीजब बालिका 9वीं कक्षा में प्रवेश लेगी तो उसे 3000 रुपए की राशि से लाभान्वित किया जायेगा।
छठवीं श्रेणी वे बालिकाएं जिन्होंने 10वीं/12वीं पास करके ग्रेजुएशन तथा कोई डिप्लोमा के कोर्स के लिए प्रवेश लिया है उन्हे Mukhyamantri Kanya sumangala yojana के तहत 5000 रुपए की धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा 
कन्या सुमंगला योजना

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana में शामिल होने के लिए पात्रता :

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ मानदंड की जानकारी भी दी है जो इस प्रकार हैं।

  • Kanya Sumangala Yojana में शामिल होने के लिए लाभार्थी को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से ज्यादा नही होनी चाहिए।
  • एक परिवार में केवल अधिकतम दो बालिकाओं को लाभ को को योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • परिवार में अधिकतम दो बच्चे ही होने चाहिए।
  • यदि किसी महिला को दूसरे प्रसव के दौरान जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूम में कन्या को लाभ दिया जायेगा।
  • यदि महिला को पहले प्रसव से बच्ची है और दूसरे प्रसव में जुड़वा बच्ची हो जाती हैं तो केवल इस अवस्था में ही तीनों बालिकाओं को लाभ दिया जायेगा।
  • यदि किसी परिवार में बच्ची को गोद लिया है तो अधिकतम दो बालिकाओं को लाभ देने

Kanya Sumangala Yojana 2022 का आवेदन कैसे करें?

Kanya Sumangala Yojana
कन्या सुमंगला योजना

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2022 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/ पर जाना होगा। वहां जाके आपको citizen service portal/नागरिक सेवा पोर्टल पर क्लिक करने के पश्चात नई विंडो खुलेगी जिसमें आप दी गई जानकारी को पढ़ेंगे और नियम व शर्तों का पालन करेंगे। Kanya Sumangala Yojana में आवेदन तथा UP Kanya Sumngala Yojan status चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने से पहले निम्न बातों का ध्यान रखें-

  • आपको सही मोबाइल नंबर प्रदान करना होगा जिससे आपको अपने आवेदन की जानकारी मिलती रहेगी।
  • आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों की जानकारी सही होनी चाहिए।
  • आवेदन के पश्चात, यदि दी गई जानकारी में कोई त्रुटि पायी गई तो आपका फॉर्म निरस्त हो जायेगा।
  • सभी दस्तावेज सरकार द्वारा बनाया गए हों।

यूपी फ्री लैपटॉप योजना रजिस्ट्रेशन 2022 | UP free Laptop Yojana 2022 Online Registration

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022 Apply now | अभी आवेदन करें

Kanya Sumangala Yojana Online Registration करने के लिए जरूरी दस्तावेज

महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज होने चाहिए। इन सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी आपके पास होनी चाहिए।

  • निवास प्रमाण पत्र 
  • पहचान पत्र/ आधार कार्ड/ पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक (माता/पिता अथवा बालिका का)
  • मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि माता या पिता में से किसी की मृत्यु हो गई हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • माता/पिता ज्वाइंट फोटो बालिका के साथ
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र

ध्यान देने योग्य कुछ बाते।

  • यदि आवेदक माता या पिता है तो बैंक खाता बालिका की माता का प्रयोग किया जायेगा।
  • यदि माता नही है तो उस अवस्था में पिता का बैंक खाता का प्रयोग किया जायेगा।
  • यदि माता या पिता में से कोई नहीं है तो बालिका के अभिभावक का बैंक खाता प्रयोग होगा।
  • यदि बच्ची वयस्क है तो इस अवस्था में बालिका का बैंक खाते का प्रयोग किया जायेगा।

Kanya Sumangala Yojana से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत कब हुई?

कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा 25 अक्टूबर 2019 को हुई।

यदि परिवार में तीन बच्चे है तो क्या लाभ मिलेगा?

परिवार में तीन बच्चे होने की अवस्था में परिवार को लाभ नहीं मिलेगा। लाभ उसी अवस्था में मिलेगा जब दूसरे प्रसव के दौरान जुड़वा बच्चे पैदा हों।


कन्या सुमंगला योजना में कुल कितनी राशि प्रदान की जाती है?

कन्या सुमंगला योजना में बालिका को कुल 15000 रुपए प्रदान किए जाते हैं जो 6 श्रेणी में दिए जाते हैं।

Kanya Sumangala yojana में उच्च शिक्षा के लिए कितने रुपए दिए जाते हैं?

Kanya sumangala yojana में कक्षा 12 के बाद की शिक्षा के लिए सरकार लाभार्थी को 5000 रुपए की सहायता प्रदान करती है।


Support us By Sharing

Leave a Reply