चिरायु हरियाणा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन एवं पात्रता

चिरायु हरियाणा योजना
Support us By Sharing

चिरायु हरियाणा योजना । हरियाणा चिरायु योजना 2023

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं और किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जैसे प्रदेश में हरियाणा ओवरसीज प्लेसमेंट सेल का निर्माण करके युवाओं को देश के बाहर रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। हरियाणा प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और उन्हे बेहतर इलाज प्रदान करने के लिए Chirayu Haryana Yojana की शुरुआत की गई है। चिरायु हरियाणा योजना के तहत लगभग प्रदेश की 50 प्रतिशत आबादी को लाभ पहुंचाया जाएगा। योजना में ऑनलाइन आवेदन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फायदे तथा पात्रता जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

चिरायु हरियाणा योजना क्या है?

चिरायु हरियाणा योजना 2022

हरियाणा चिरायु योजना की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा की गई थी, योजना में प्रदेश के नागरिकों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा। दिव्यांगो समेत प्रदेश की लगभग 1.5 करोड़ जनसंख्या इस योजना में लाभ के पात्र होंगे। प्रदेश में लगभग 715 अस्पतालों में 1500 गंभीर बीमारियों का इलाज किया जायेगा जैसे कैंसर, टीबी, अस्थमा, आदि बीमारियां इस योजना में शामिल की जाएंगी, जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए है उन्हे इस स्वास्थ्य योजना में शामिल किया जायेगा और बचे हुए परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत शामिल किया जाएगा, जिससे हरियाणा की आधी से ज्यादा जनसंख्या Chirayu Haryana Yojana में शामिल हो जायेगी। 

चिरायु हरियाणा योजना के उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा संचालित चिरायु हरियाणा योजना के अनेक उद्देश्य प्रदान किए गए हैं जो निम्न प्रकार हैं: 

  • Chirayu Haryana Yojana में शामिल हुए लाभार्थियों को 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज प्रदान करना है।
  • योजना में लगभग 28 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा और उन्हे बेहतर सुविधाएं प्रदान किया जायेगी।
  • प्रदेश के सवा करोड़ हरियाणा परिवारों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य।
  • योजना में शामिल होने के बाद लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड प्रदान करने का उद्देश्य।
  • प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए योजना का शुभारंभ किया गया 

हरियाणा चिरायु योजना के फायदे 

चिरायु हरियाणा योजना 2022
  • जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख से कम है उन्हे 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज प्रदान करना है जो प्रति परिवार और प्रति वर्ष उपलब्ध कराया जाएगा।
  • अंत्योदय परिवारों को प्रधान मंत्री आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे प्रदेश में लगभग आधी आबादी मुफ्त स्वास्थ्य इलाज करवा पाएगी।
  • 1500 खतरनाक बीमारियों का इलाज प्रदेश के लगभग 715 अस्पतालों में किया जायेगा।
  • परिवारों को गोल्डन कार्ड जारी किया जायेगा जिससे कैशलेस इलाज किया जायेगा।

Key Highlights

योजना का नामChirayu Haryana Yojana
राज्यहरियाणा
विभागस्वास्थ्य विभाग
कैटेगरीHaryana Government Schemes
लाभार्थीहरियाणा प्रदेशवासी
आवेदन प्रक्रियाआनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://haryanahealth.nic.in/

चिरायु हरियाणा योजना की पात्रता

चिरायु हरियाणा योजना 2022
  1. योजना में उन्ही परिवारों को शामिल किया जायेगा जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए है।
  2. स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  3. जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए नही है तो उन्हें आयुष्मान भारत योजना में जोड़ा जाएगा। 
  4. हरियाणा द्वारा परिवार कार्ड में शामिल हुए सदस्यों की जानकारी जिले के स्वास्थ्य विभाग को साझा की जायेगी।
  5. दिव्यांग जन तथा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी इस योजना में आवेदन करने के लिए पत्र होंगे।

चिरायु हरियाणा में आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा सरकार द्वारा संचालित इस योजना में ऑनलाइन आवेदन तथा ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आवेदकों को निम्न तथ्यों का ध्यान रखना होगा।

ऑफलाइन आवेदन:

  • आपको आपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर जाना होगा और वहां से आपको Chirayu Haryana Application Form खरीदना होगा।
  • फॉर्म खरीदने के बाद आपको उसमे अपनी सारी जानकारी सही सही भरना होगा।
  • जानकारी भरने के लिए सत्यापन के लिए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के पीछे अटैच करना होगा। 
  • आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूची के लिए कृपया नीचे जाए। 
  • सभी जानकारी तथा दस्तावेजों के बाद आपको अपने जिला स्वास्थ्य कार्यालय में जमा होगा आज वहां से प्राप्त रशीद को अपने पास रखना होगा। इस रशीद का प्रयोग आवदेन का स्थिति जानने के लिए प्रयोग किया जायेगा। 

ऑनलाइन आवेदन:

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप योजना के होमपेज पर विजिट कर जायेंगे।
  • उसके बाद आपको चिरायु हरियाणा योजना का ऑनलाइन फॉर्म का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको उस पर क्लिक करना होगा अपनी जानकारी भरना होगा।
  • अपना नाम, पता, परिवार कार्ड की जानकारी, आधार कार्ड आदि सभी दस्तावेजों की जानकारी भरकर आगे बढ़े पर क्लिक करना होगा।
  • सबसे अंतिम चरण में आपको अपने सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी अपलोड करना होगा और सबमिट  बटन पर क्लिक करना होगा।

आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • परिवार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड

1500 प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाएगा

चिरायु हरियाणा योजना 2022

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा बताया गया की लाभार्थियों को 1500 प्रकार की बीमारियों के लिए निशुल्क इलाज प्रदान किया जायेगा, इन 1500 बीमारियों के इलाज के लिए प्रदेश के 715 अस्पतालों को शामिल किया जाएगा। इन 715 अस्पतालों में से कुल 539 अस्पताल निजी हॉस्पिटल्स हैं बाकी 176 अस्पताल सरकार हॉस्पिटल हैं। इन्ही अस्पतालों से हरियाणा के 22 जिलों को शामिल किया जायेगा और मुख्यमंत्री जी द्वारा बताया गया कि हरियाणा पूरे भारत का पहला राज्य बना है जो आयुष्मान कार्ड को आधार से जोड़ा गया है।

FAQs

चिरायु हरियाणा योजना क्या है?

इस योजना की शुरुआत हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा किया गया जिसमे हरियाणा की लगभग 50 प्रतिशत आबादी को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज प्रदान किया जायेगा।

चिरायु हरियाणा योजना में शामिल होने की पात्रता क्या है?

योजना में शामिल होने के लिए आवेदक की वार्षिक आय 1.80 लाख से कम होनी चाहिए तथा वह हरियाणा का मूल निवासी होना आवश्यक है।

चिरायु हरियाणा योजना में कौन शामिल हो सकता है?

इस योजना में अंत्योदय परिवार, दिव्यांग जन, तथा आर्थिक रूप से कमजोर आवेदकों को शामिल किया जायेगा।


Support us By Sharing

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *